Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»रामलला की मूर्ति के लिए शिला देने वाला गांव क्यों भड़का? भाजपा सांसद के लिए लगा दी नो-एंट्री…
    देश

    रामलला की मूर्ति के लिए शिला देने वाला गांव क्यों भड़का? भाजपा सांसद के लिए लगा दी नो-एंट्री…

    By January 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामलला की मूर्ति के लिए शिला देने वाला गांव क्यों भड़का? भाजपा सांसद के लिए लगा दी नो-एंट्री…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा को सोमवार सुबह मैसूर जिले में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा है।

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सिम्हा एक समारोह में भाग जा रहे थे, जहां उन्हें रोक दिया गया। यह घटना मैसूर में हारोहल्ली पंचायत के गुज्जेगौड़ानपुरा गांव की बताई जा रही है, जहां के दलित किसान रामदास एम. ने अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के लिए शिला दी थी।

    इसी शिला को कर्नाटक के वास्तुकार अरुण योगी ने तराशकर और रामलला का विग्रह तैयार किया।

    अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों के बीच गांव में शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया था।

    जब सिम्हा समारोह के हिस्सा लेने के लिए मैसूर के बाहरी इलाके में स्थित गांव पहुंचे, तो स्थानीय नेताओं और गांव के लोगों ने उनके प्रवेश में बाधा डाली और उन पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।

    विरोध कर रहे लोगों ने भाजपा के खिलाफ विभिन्न दलितों के बीच कलह भड़काने का आरोप लगाते हुए सांसद से वहां से चले जाने की मांग की।

    गांववालों ने लगाया दलित विरोधी होने का आरोप  
    2014 और 2019 में दो बार उस क्षेत्र से प्रताप सिम्हा सांसद रहे, बावजूद इसके उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका गया।

    शिकायत यह थी कि प्रताप ने दलितों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें गांव में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।

    उन्हें रोकने में स्थानीय लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों ने सांसद पर कन्नड़ में तंज भी कसा। प्रताप के बॉडीगार्ड ने भीड़ को हटाने की कोशिश की।

    गांववालों और सांसद के बीच बहस करीब दो मिनट तक चली। बीजेपी सांसद ने उस शख्स को शांत कराने की कोशिश की। मगर उन्हें गांव के अंदर घुसने नहीं दिया गया।

    कुछ देर बाद बीजेपी सांसद मान गए और लौटने लगे, लेकिन मुख्य प्रदर्शनकारी ने उनका फिर भी पीछा किया। पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भाजपा सांसद हालात को शांत करने का प्रयास करते नजर आ रहे थे।

    सुर्खियों में रहे सांसद प्रताप सिम्हा
    बता दें सांसद प्रताप सिम्हा का नाम इससे पहले हाल ही में संसद में हुई सुरक्षा चूक को लेकर भी विवादों में रहा। उनके दफ्तर से दो लोगों सागर शर्मा और डी मनोरंजन के लिए विजिटर पास का अनुरोध किया गया था।

    गौरतलब है कि 6 लोगों ने जिस तरह से संसद के अंदर स्मोक केन छोड़ा था, उससे संसद की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल पैदा हुए हैं।

    इसकी वजह से मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर भी आई है।

    बाद में भाजपा सांसद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मिलकर अपनी सफाई दी थी।

    उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति के पिता ने उनसे अपने बेटे के नए संसद भवन को देखने के लिए पास की गुजारिश की थी। इसी आधार पर उन्होंने इसकी सिफारिश की थी।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना है पुल – मंत्री टंक राम वर्मा….

    March 15, 2026

    गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के विस्तार की बड़ी पहल, जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभा खोज अभियान चलेगा

    March 15, 2026

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.