Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर मेट्रो के अगले चरण की तैयारियां शुरू, टीसीएस से लेकर रेडिसन तक 11 और स्टेशनों पर रहेगा फोकस
    मध्यप्रदेश

    इंदौर मेट्रो के अगले चरण की तैयारियां शुरू, टीसीएस से लेकर रेडिसन तक 11 और स्टेशनों पर रहेगा फोकस

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर मेट्रो के अगले चरण की तैयारियां शुरू, टीसीएस से लेकर रेडिसन तक 11 और स्टेशनों पर रहेगा फोकस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: इंदौर मेट्रो के सीएमआरएस परीक्षण के अगले चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एमडी एस कृष्णचैतन्य और उनकी टीम ने शुक्रवार को कॉरिडोर के अलावा 11 स्टेशनों और ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर और डिपो पर चल रहे काम को देखा।

    रोलिंग स्टॉक और डिपो की रिपोर्ट का इंतजार

    अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो के रोलिंग स्टॉक और डिपो की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमआरएस के दूसरे चरण के लिए स्टेशन की सफाई की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर सुपर कॉरिडोर पर कमर्शियल रन की अनुमति दी जाएगी। एमडी ने बताया कि कमर्शियल रन के साथ अब हमारा लक्ष्य टीसीएस से रेडिसन ट्रैक और 11 स्टेशनों पर होगा। सुपर कॉरिडोर को रेलवे लाइन क्रॉस करने की अनुमति मिल गई है।

    मापदंडों की जांच जारी

    मेट्रो के अगले चरण में 5 स्टेशन, जन सुविधाएं और ट्रैक सेफ्टी की जांच की जाएगी। इंदौर मेट्रो स्टेशन की आंतरिक सफाई का काम चल रहा है। सजावट का काम तेजी से चल रहा है। स्टेशन के अंदर का काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग और मापदंडों के हिसाब से टेस्टिंग की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए सिस्टम का ट्रायल किया जा रहा है।

    सार्वजनिक ट्रैक पर कोई न पहुंचे

    एमडी एस कृष्णचैतन्य ने अधिकारियों से कहा कि ट्रैक की सुरक्षा की पूरी तरह जांच कर लें। कमर्शियल रन के दौरान कोई भी ट्रैक पर न पहुंचे। इसके लिए सुरक्षा का ध्यान रखें। मेट्रो को बिजली आपूर्ति के लिए ओवरहेड केबल की जगह थर्ड रेल सिस्टम लगाया गया है। ट्रैक पर ट्रैक के साथ-साथ पटरियां बिछाई गई हैं। इसकी मदद से मेट्रो रेल को बिजली मिलेगी।

    स्टेशन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

    एमडी कृष्णचैतन्य ने दूसरे चरण में टीसीएस स्टेशन से रेडिसन तक निर्माणाधीन ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुपर कॉरिडोर रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक को पार करने की अनुमति मिल गई है।

    News Desk

    Related Posts

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान…

    March 18, 2026

    मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात…..

    March 18, 2026

    बेमेतरा जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा यह अभियान मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन की सिरप

    March 18, 2026

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा….

    March 17, 2026

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त….

    March 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान…

    March 18, 2026

    मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात…..

    March 18, 2026

    बेमेतरा जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा यह अभियान मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन की सिरप

    March 18, 2026

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.