Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»देश में सौहाद्र बचाए रखने की अपील,पत्रकारों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का कराया गया एहसास
    छत्तीसगढ़

    देश में सौहाद्र बचाए रखने की अपील,पत्रकारों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का कराया गया एहसास

    News DeskBy News DeskApril 26, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देश में सौहाद्र बचाए रखने की  अपील,पत्रकारों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का कराया गया एहसास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश में सौहाद्र बचाए रखने की  अपील,पत्रकारों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का कराया गया एहसास
    पहलगाम आतंकी हमले की प्रेस क्लब द्वारा कटु निंदा, कड़ी कार्रवाई जरुरी

    बिलासपुर

    22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों समेत 26 लोगो की आतंकवादियों ने हत्या कर दी । मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने बिलासपुर प्रेस क्लब में शुक्रवार को शोक सभा रखी गई। इस अवसर पर बिलासपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने हमले की घटना पर अपनी बात रखी,कुछ सवाल भी उठाए और समाज मे फैल रहे नफरत को रोकने और सौहाद्र बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला गया। इसके बाद मौन धारण कर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

    श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान अवस्थी ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना को काफी निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पत्रकारों को लेखनी में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने 25 साल पहले हुए एक  घटना को भी साझा किया जिसमें बहुत सोच समझकर मामले को निपटाया गया था,अगर थोड़ी भी  गलती की गई होती तो दो समुदायों में बड़ा विवाद हो जाता। उन्होंने  सभी के बीच सौहाद्र बनाए रखने की बात कही।

    आतंकी घटना का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ेगा-जायसवाल
    वरिष्ठ पत्रकार सतीश जायसवाल ने कहा कि पूरी घटना चिताजनक है । उस घटना में हिंदुओ के अतिरिक्त दो विदेशी भी मारे गए जिसका अंतर्रार्ष्टीय स्तर पर असर पडेगा। उन लोगों का क्या कसूर था जिन्हें मारा गया। श्री जायसवाल ने कहा हमारे पास जो खबर आई उससे ज्यादा तेजी से अफवाहें भी आई ताकि हमारे अंदर नेरेटिव फैले। उनहोने तनाव के बीच चलाए जा रहे राजनीति पर भी सवाल उठाया और कहा कि घटना के दौरान खुफिया एजेंसी क्या कर रही थी, या कुछ नही करने का इशारा किया गया था।

    वरिष्ठ पत्रकार पियुषकांत मुखर्जी ने घटना की निंदा की और सरकार से आतंकियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।

    हमने सोचना और सवाल उठाना बंद कर दिया – शर्मा
     इवनिंग टाईम्स के संपादक नथमल शर्मा ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि निश्चत रूप से यह हमला इस देश की संप्रभुता पर हमला है।आखिर उन पर्यटक नागरिकों का क्या दोष था? उन निर्दोषों पर गोलियां क्यों चलाई?  साथ ही सुरक्षा पर हुई चूक की निंदा करते हुए कहा कि मेरे घर में घुसकर कोई कैसे किसी को मार सकता है। यह जिम्मेदारी किसकी है? लेकिन हमने ये सब सोचना बंद कर दिया है,सवाल उठाना बंद कर दिया है। अखबारों की रिपोर्टिंग पर उन्होंने अपनी बात रखी। श्री शर्मा ने कहा कि अब यह भी ध्यान रखिये कि मीडिया और पत्रकार अलग-अलग हैं। मीडिया अब कुछ व्यावसायिक घराने चला रहे है जिनकी अपनी सीमा है। पत्रकार वहां काम करते है, पर साथ ही वे जिम्मेदार नागरिक भी हैं। आतंकी घटना में केंद्र सरकार की कार्रवाई पर उनके साथ होने की बात श्री शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अभी सवाल पूछने का समय नही बल्कि हम किस तरह से शांति बनाए रखें यह सोचना होगा। उनहोने पहलगाम घटना व जांच पर बात रखी। अंत में उन्होंने कहा बिलासपुर की तासीर को बचाए रखिए अरपा को बचाइये, तासीर बची रहेगी, बनी रहेगी। अपने मोहल्ले, गांव, शहर में सौहाद्र बनाए रखने की अपील भी की।

    वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी ने एक मासूम बच्चे के बयान को दोहराते हुए इस मुद्दे पर गहराई से सोंचने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल एक पीड़ित बच्चे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाकर बहुत सारी बातें कम शब्दों में कह दी है।

    पत्रकार समझदारी और संयम से कलम चलाए…राजेश

    वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस घटना ने देश दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। कश्मीर में जहां 370 हटने के बाद स्थिति सामान्य हुई थी। वहीं हृदयविदारक वारदात ने देश को झकझोर दिया है। लेकीन इस घटना के बाद वहां कोई सुरक्षा बल नही था,फस्र्ट एड की  व्यवस्था नही थी। कश्मीरी नागरिकों के सहयोग की उन्होंने यहां चर्चा की।  उन्होने बताया कि जो पर्यटको के साथ हुआ है  सभी कौम के लोगो ने इसकी निंदा की है। वैसे वहां कई बार ऐसी घटनाएं हुई लेकीन घटना के बाद एक विशेष समुदाय पर फोकस कर देशवासियों को बरगलाने की कोशिश की जाती है। ऐसे में सबसे ज्यादा भूमिका मिडिया की होती है कि ऐसे समय में वे बहुत ही समझदारी,गंभीरता व संयम के साथ अपने कलम को चलाएं।

    सामान्य सा आतंकी हमला नही बल्कि भारत -पाक की सीधी लड़ाई… दुआ

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुआ ने कई बातो को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि यह सामान्य सा आतंकी हमला नही है बल्कि भारत पाकिस्तान की सीधी लड़ाई है। अब भारत की 148 करोड़ जनता को यह निर्णय लेना चाहिए कि हम किसी भी सूरत मे आतंकवाद को नेस्तानाबूद कर देंगे। उन्होंने पाकिस्तान के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के युद्ध में शामिल होने के बारे में भी अपनी बात रखी।

    सरकार को जवाबी कदम उठाना चाहिए…कमलेश शर्मा

    पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने सरकार को स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया।

    निचले तौर पर जो नेरेटिव फैलाया जा रहा है उससे सावधान रहने की जरुरत है।… माणिक

    वरिष्ठ पत्रकार निर्मल माणिक ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह इंसानियत का कत्ल किया गया है । इसके बाद सरकार जो भी कर रही है उसमें सभी उनके साथ है। लेकीन इसके पीछे कहां चूक हुई हमें इस पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने पीएम की होने वाली सभा पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के भाषण में किसी भी जगह  पाकिस्तान का नाम नही लिया गया केवल बिहार को छोड़कर। उन्होंने कहा कि सरकर को जवाबी कदम उठाना चाहिए । साथ ही यह भी कहा कि निचले तौर पर जो नेरेटिव फैलाया जा रहा है उससे सावधान रहने की जरुरत है। इस मौके पर युवा पत्रकार विकास चौबे ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम भाईचारा बना रहे इस पर सभी को गंभीरता के साथ ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सईद खान, प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे,सहसचिव दिलीप जगवानी,लोकेश वाघमारे, संतोष मिश्रा, अखलाक खान, पंकज गुप्ता, विशाल झा, रवि शुक्ला,मनीष शर्मा के अलावा मौजूद अन्य पत्रकारों ने उद्बोधन के बाद पहलगाम में मारे गए निर्दोष सभी सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    News Desk

    Related Posts

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात….

    April 2, 2026

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत…..

    April 2, 2026

    महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक….

    April 2, 2026

    जनजातीय समाज केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ आत्मीय सह-अस्तित्व की एक अनूठी जीवन पद्धति है- मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    April 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात….

    April 2, 2026

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत…..

    April 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.