Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG- छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…
    छत्तीसगढ़

    CG- छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…

    News DeskBy News DeskApril 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG- छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी, 5 राज्यों की फोर्स मैदान में – पहाड़ियों में छुपे बैठे हैं ये बड़े नक्सली लीडर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर. बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. यहां छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र के जवानों ने मोर्चा संभाला है. बिहार व झारखंड से भी सुरक्षा बल पहुंचने की खबर है. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर जवानों के घेरे में फंसे नक्सलियों की बड़ी लिस्ट लल्लूराम डॉट कॉम के हाथ लगी है, जिसमें नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश समेत कई लीडरों के नाम शामिल हैं.

    दरअसल सरकार ने यह ऐलान कर दिया है कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर समेत पूरे देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करना है. इसके बाद जवानों ने कमर कस ली है. नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. हर मिशन में जवानों को लगातार बड़ी सफलताएं भी मिल रही.

    इसी बीच नक्सलियों की तरफ से शांति वार्ता की पेशकश भी की गई. रूपेश जो उत्तर-दक्षिण सबजोनल कमेटी का प्रमुख है, उसने एक पत्र जारी कर लिखा था कि हमें 1 महीने का वक्त दीजिए. हम वार्ता के लिए माहौल तैयार करना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने कोई ढील नहीं दी और इसी कड़ी में बस्तर-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर खूंखार नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली.

    हीटवेव के शिकार हो चुके 40 जवान

    सूचना मिलते ही तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ की फोर्स को मिलाकर एक स्पेशल ऑपरेशन प्लान किया गया. युवा और जांबाज जवानों की टीम तैयार की गई, जो इन दुर्गम पहाड़ियों में टिक सके, लड़ सके और जीत सके. अब तक इस ऑपरेशन को 7 दिन हो चुके हैं. जवानों ने चारों तरफ से पहाड़ियों को घेर लिया है और धीरे-धीरे चोटी की ओर बढ़ रहे हैं.

    हालांकि गर्मी ने भी एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. अब तक 40 जवान हीटवेव का शिकार हो चुके हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को सफल बनाने बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया गया है.

    नक्सलियों के पास महीनेभर का है राशन

    करीब 1 महीने का राशन और पहाड़ पर प्राकृतिक पानी के स्रोत नक्सलियों को ताकत दे रहे हैं. ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक गुफा भी मिली, जिसमें एक शिवलिंग स्थापित था, लेकिन वहां कोई नक्सली नहीं मिला.

    कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर ये बड़े नक्सली लीडर हैं मौजूद

    सूत्रों के मुताबिक, कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश, आजाद ये सभी बड़े सीसी मेंबर मौजूद हैं. इनके साथ चंद्रन्ना, सुजाता, विकल्प, विज्जा, उर्मिला, गंगा, अभय, पापा राव और देवा के अलावा बटालियन नंबर 1 और 2 के लगभग सभी बड़े नक्सली भी वहां मौजूद हैं. यानी अगर ये ऑपरेशन सफल होता है तो बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट जाएगी.

    नक्सल ऑपरेशन पर पूरे देश की नजर

    फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को निर्णायक दौर में पहुंचा दिया है. हर दिन नक्सलियों के लिए आखिरी सुबह साबित हो रही है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी. साथ ही कई हथियार भी बरामद किए गए थे. पुलिस ने साफ कह दिया है कि जब तक नतीजा नहीं निकलेगा ऑपरेशन जारी रहेगा. यह बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन है और अब पूरे देश की नजर इस निर्णायक लड़ाई पर टिकी है.

    बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बलों के पहुंचने की खबर

    नक्सल ऑपरेशन को 7 दिन हो चुके हैं. नारायणपुर, कांकेर जिले के सुरक्षा बल कर्रेगुट्टा पहुंचे हैं. इसके अलावा बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बल के जवानों के पहुंचने की खबर है. कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में पहले से ही तीन राज्यों छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 10 से 12 हजार की संख्या में जवान मोर्चा संभाले हुए हैं.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.