Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»अब मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैकपेपर’ पेश करेगी कांग्रेस, श्वेत पत्र के जवाब की तैयारी; इसमें क्या होगा…
    देश

    अब मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैकपेपर’ पेश करेगी कांग्रेस, श्वेत पत्र के जवाब की तैयारी; इसमें क्या होगा…

    By February 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैकपेपर’ पेश करेगी कांग्रेस, श्वेत पत्र के जवाब की तैयारी; इसमें क्या होगा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूपीए के 10 सालों के कार्यकाल पर मोदी सरकार ने श्वेत पत्र लाने का फैसला लिया है।

    इस बीच कांग्रेस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एनडीए के 10 सालों के शासन पर ब्लैकपेपर लाने का फैसला लिया है।

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे की ओर से मोदी सरकार के 10 सालों के शासन पर ब्लैकपेपर पेश किया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस ब्लैकपेपर में 10 सालों में मोदी सरकार की ओर से की गई खामियों और आर्थिक मुश्किलों को गिनाया जाएगा, जिनका लोगों को सामना करना पड़ा है। 

    वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि वे यूपीए सरकार के 10 सालों के शासन पर श्वेत पत्र पेश करेंगी।

    इसके जरिए मोदी सरकार यह बताना चाहती है कि यूपीए जब सत्ता से बाहर हुआ था तो देश की आर्थिक स्थिति कैसी थी।

    नरेंद्र मोदी सरकार लगातार यह दोहराती रही है कि यूपीए के 10 सालों के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई थी और इसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

    अब इसे लेकर दस्तावेज ही पेश करने की तैयारी है। वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट के दौरान ही घोषणा की थी कि वह दोनों सदनों में वाइट पेपर पेश करेंगी। 

    वित्त मंत्री ने अपने बजट में भाषण में कहा था, ‘उन दिनों पैदा किए गए संकट से हम बाहर आ गए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था अब स्थिरता के रास्ते पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और चहुंमुखी विकास हो रहा है।’

    निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह देखना अब ससही होगा कि हम 2014 तक कहां थे और अब कहां हैं। इससे हम यह सीख सकेंगे कि उस दौर में क्या गलतियां हुई थीं।

    इसीलिए सरकार वाइटपेपर संसद में पेश करेगी। दरअसल मोदी सरकार इस वाइट पेपर के जरिए अपने 10 साल के शासन की तुलना यूपीए की सरकार से करेगी। बता दें कि बजट सत्र का पहले 9 फरवरी को ही समापन होना था, जिसे अब 10 तारीख तक बढ़ा दिया गया है।

    श्वेत, लाल या काला, कोई भी पत्र लाए मोदी सरकार, देंगे जवाब: अधीर

    माना जा रहा है कि मोदी सरकार ने वाइट पेपर पेश करने के लिए ही सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। अप्रैल-मई में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले वाइटपेपर पेश करके सरकार आंकड़ों के जरिए कांग्रेस को घेरना चाहती है।

    वहीं अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि कांग्रेस किसी भी पत्र का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को कांग्रेसफोबिया की समस्या है।

    सरकार चाहे श्वेत पत्र लाए, लाल पत्र लाए या काला पत्र लाए। हमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन मेहुल चोकसी पत्र भी संसद में पेश किया जाना चाहिए।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.