Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्वेता अस्पताल में प्रसूता अंजली सिंह की मौत का मामला गरमाया, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग
    छत्तीसगढ़

    श्वेता अस्पताल में प्रसूता अंजली सिंह की मौत का मामला गरमाया, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्वेता अस्पताल में प्रसूता अंजली सिंह की मौत का मामला गरमाया, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा

    छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित श्वेता अस्पताल में प्रसूता अंजली सिंह की मौत का मामला गरमाता जा रहा है. मृतिका के परिजन और ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने अंजली को उचित न्याय दिलाने के लिए आरोपी डॉ. और अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भारी संख्या में ग्रामीण आज अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि डॉक्टर मनीआरो कुजुर को निलंबित किया जाए और अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जाए.

    जानकारी के मुताबिक, जिले के गोढ़ी गांव निवासी 26 वर्षीय अंजली सिंह को प्रसव के लिए श्वेता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और 2 जून को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

    पति ने लगाए गंभीर आरोप
    मृतका के पति रणजीत ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी पत्नी की मौत हुई. उन्होंने बताया कि इलाज की गुहार लगाने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरती. रणजीत की मांग है कि डॉक्टर मनीआरो कुजुर को निलंबित किया जाए और श्वेता हॉस्पिटल को हमेशा के लिए बंद किया जाए.

    लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित, जांच टीम गठित
    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने श्वेता हॉस्पिटल का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बनाई है. यह टीम 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    ग्रामीणों की मांगें और चेतावनी
    धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और परिजनों ने स्पष्ट कहा कि- अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर उसे हमेशा के लिए बंद किया जाए. जांच कोरबा से बाहर की स्वतंत्र टीम से कराई जाए और पोस्टमार्टम निष्पक्ष रूप से हो. इसके अलावा ग्रामीणों ने न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) पर भी आर्थिक शोषण और लापरवाही के आरोप लगाते हुए उसे भी बंद करने की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे जिले में पुतला दहन, चक्काजाम  करते हुए बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा.

    वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. फिलहाल प्रशासन जांच की कार्रवाई में जुटा है और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है.

    News Desk

    Related Posts

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026

    साय सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति….

    April 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा फैसला: राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स, शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थित…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.