Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»धर्म»आज का राशिफल 2 जुलाई 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, उनके घर आना – जाना होगा। आज आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा, जिससे आज आपका मन शांत रहेगा। आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते है और आपको काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। महिलाओं को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे उनको थकान महसूस हो सकती है। आज अचानक से किसी मेहमान का घर पर आना हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 5

    वृष राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्तिथि और मजबूत बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्यों को प्रगति मिलेगी, जो आपकी तरक्की में सहायक सिद्ध होंगें। भाई-बहनों के साथ आज आप मौज-मस्ती करेंगें, बुजुर्गों की बातों पर भी ध्यान देंगें। लवमेट के लिए आज का दिन ख़ुशी देने वाला होगा, परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि:
    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। आज शेयर मार्केट में सोच समझकर इन्वेसट करने से बढ़िया धन लाभ होगा। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा, बच्चे खुश रहेंगें। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई नया ऑफर मिल सकता है। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाएंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। मेडिकल के स्टूडेंट को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आज आप खुश बने रहेंगे, आज आपको काम करने में एक अलग ही मजा आएगा।
    शुभ रंग- पर्पल
    शुभ अंक- 4

    कर्क राशि:
    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप में इन्वेस्ट करके बड़ा मुनाफा कमाएंगे। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज से आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। आज आप बच्चों को एक्स्ट्रा एक्टिविटी के लिए क्लासेज भेजने का विचार कर सकते हैं, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होगा। आज आप फैमली के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते है। आज आपको नए वाहन का सुख मिलेगा, धार्मिक यात्रा का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स को आज स्कूल में किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
    शुभ रंग- भूरा
    शुभ अंक- 6

    सिंह राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। लेखक आज समाज में घट रही घटनाओं के ऊपर कहानी लिखने का विचार कर सकते है। आज आपको टीवी डिबेट में शामिल होने का शानदार मौका मिलेगा। आज आप सोने-चांदी से जुड़े गहनों की खरीददारी कर सकते हैं। ऑफिस में रोज की अपेक्षा आज आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है, काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आप किसी अजनबी व्यक्ति पर बिलकुल भी विश्वास न करें। आज आप अपने काम के ऊपर फोकस करें, व्यर्थ की बातों में न उलझें।
    शुभ रंग- ओरेंज
    शुभ अंक- 8

    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने काम को बहुत अच्छे ढंग से करेंगे, जिससे बॉस आपकी तारीफ करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा, आपका मन शांत होगा। आज आप रचनात्मक कार्यो को करेंगे, आपसे लोग प्रभावित होंगे। सही समय पर किया गया कार्य शुभ फल देकर जाएगा।
    शुभ रंग- आसमानी नीला
    शुभ अंक- 5

    तुला राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, जिससे परिवार में खुशियां आयेंगी। आज से आप आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिससे आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में आनन्द का माहौल बना रहेगा। नौकरी में आज उन्नति के अवसर मिलेंगे, किसी अधिकारी से बात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन खास है, आज आप लोग कहीं घूमने-फिरने जायेंगे। आज आपकी मुलाकात सगे-सम्बन्धियों से होगी, कुछ विशेष चर्चा हो सकती है।
    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको कुछ कार्यों में तत्काल प्रभाव से परिणाम मिलेगा। आज आप अपना सोशल बिहेवियर ठीक रखें, जिससे लोग आपके काम को सम्मान देंगे। घर लेने वालों के लिए आज अच्छा दिन है, आप डील फाइनल कर सकते है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा। शादीशुदा रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, आपके रिश्ते में नयापन आएगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, बाहर से ज्यादा फास्ट फूड न खाएं। किसी से बात करते समय सरल और सहज भाषा का प्रयोग करें। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकते है।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 9

    धनु राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगें, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है। रोज की अपेक्षा आज आपको ज्यादा भाग दौड़ करनी पड़ सकती है, बच्चे आपका सहयोग करेंगें। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। घर से बाहर रह रहे आपके सगे-संबंधियों को घर आने का मौका मिलेगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आज साझेदारी में किया गया काम फ़ायदा दिलाने वाला है, लेकिन इसी क्षेत्र से जुड़े लोगों से आज आपको काफी विरोध का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, काम में मन लगा रहेगा।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक 7

    मकर राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी अटके हुए काम को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं, जीवनसाथी से सहयोग की प्राप्ति होगी। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप परिवार के साथ बाहर खाने पर जा सकते हैं। आज आप बच्चों का खास ख्याल रखें, उनका आज पढ़ाई पर ध्यान नहीं होगा। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में बढ़िया परिणाम देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को आज किसी बढ़िया स्कूल कॉलेज में पढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि:
    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपको बढ़िया धन लाभ होगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपका मन अध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे मानसिक शांति का अहसास होगा। लंबे समय बाद आज आपकी बात किसी दोस्त से होगी, उससे मिलने भी जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों को लेकर कहीं घूमने जायेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आयेंगे। आज आप धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपको सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। कुल-मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे।
    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 2

    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बैंक में नौकरी करने वाले व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। मीडिया जगत से जुड़े लोग आज किसी बड़ी खबर पर चर्चा करेंगें। आज आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का एक अच्छा ऑफर मिलेगा। आज आप परिवार के साथ मंदिर जायेंगे जंहा आपको साधु–संतों के दर्शन होंगे। आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बेढंगे और अपना काम अच्छे से कर पाएंगें। जीवनसाथी के साथ आज आप एक नयी शुरुआत कर सकते है। किसी बात को लेकर भाई-बहनों में थोड़ी खटपट हो सकती है, लेकिन किसी बड़े की मदद से सब ठीक होगा।
    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक- 7

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.