Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»चंदा हासिल करने में भी BJP बब्बर शेर, चार राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे से पांच गुना ज्यादा मिला डोनेशन…
    देश

    चंदा हासिल करने में भी BJP बब्बर शेर, चार राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे से पांच गुना ज्यादा मिला डोनेशन…

    By February 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चंदा हासिल करने में भी BJP बब्बर शेर, चार राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे से पांच गुना ज्यादा मिला डोनेशन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 720 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

    पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपे दस्तावेज में ये खुलासा किया है।

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को मिला चंदा अन्य चार राष्ट्रीय दलों (कांग्रेस, आप, सीपीएम और एनपीपी) को मिले कुल चंदे से पांच गुना से भी ज्यादा है।

    एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 12,167 दाताओं ने सभी राष्ट्रीय दलों को कुल 850.438 करोड़ रुपये चंदा दिए हैं।

    ये दान 20,000 रुपये से अधिक के हैं। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक 20,000 रुपये से अधिक राशि के दान का विवरण आयोग को देना अनिवार्य होता है। इसलिए ये आंकड़े इसी सीमा रेखा से ऊपर की चंदा राशि के हैं। 

    देश की छठी राष्ट्रीय पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कहा है कि उसे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 20,000 रुपये से अधिक एक भी चंदा नहीं प्राप्त हुआ है। बसपा पिछले 17 वर्षों से लगातार ऐसी ही घोषणा करती आ रही है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022-23 के दौरान भाजपा को कुल 7,945 दाताओं से कुल 719.858 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ  894 दाताओं से ही चंदा मिल सका है।

    कांग्रेस को कुल 79.924 करोड़ रुपये का ही चंदा मिल सका है, जो भाजपा को मिले कुल चंदे का करीब 10 फीसदी से कुछ ही ज्यादा है।  एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल है।

    एडीआर ने यह भी बताया कि दिल्ली से राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 276.202 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जबकि  गुजरात से 160.509 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र से 96.273 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

    वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों के चंदे में पिछले साल 2021-22 की तुलना में 91.701 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष से 12.09 फीसदी अधिक है।

    एडीआर के मुताबिक, भाजपा को  वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 614.626 करोड़ रुपये मिले थे, जो वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बढ़कर 719.858 करोड़ रुपये हो गया।

    यह पिछले साल की तुलना में 17.12 फीसदी अधिक है। हालाँकि, वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पार्टी के चंदे में 41.49 प्रतिशत की कमी आई थी।

    कांग्रेस के चंदे में वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 में 16.27 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह 95.459 करोड़ रुपये थी जो 2022-23 में गिरकर 79.924 करोड़ रुपये रह गई है।

    हालांकि, 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में कांग्रेस को मिले दान में 28.09 फीसदी की उछाल आई है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में सीपीएम को 39.56 फीसदी और आप को 2.99 फीसदी कम चंदा मिला है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा….

    March 17, 2026

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त….

    March 17, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना, टीन और खपरे के घर से अब सुरक्षित पक्के आवास में रह रहा परिवार…

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.