Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना को पूरा करने पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है प्रदेश सरकार: उद्योग मंत्री देवांगन….
    छत्तीसगढ़

    सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना को पूरा करने पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है प्रदेश सरकार: उद्योग मंत्री देवांगन….

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना को पूरा करने पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है प्रदेश सरकार: उद्योग मंत्री देवांगन….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ’’सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’’ की संकल्पना को पूरा करने के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य सरकार पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है।

    उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में प्रारंभ की गई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुनः इन योजनाओं को प्रारंभ कराने के साथ ही अनेक जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रदेश में कराया है, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के करोड़ों नागरिकों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो मेरा संकल्प है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के सभी वार्डाे में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य होगें तथा जन समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी संवेदनशीलता व प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे।

    उद्योग मंत्री ने स्लम बस्तियों को दी सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात

    उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र के बरपारा कोहड़िया में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा केन्द्र सरकार के एन.सी.ए.पी. मद से 48 लाख रूपये की लागत से निगम के वार्ड क्र. 18 बरपारा कोहड़िया मुख्य मार्ग के किनारे सर्वसुविधायुक्त उद्यान का निर्माण कराया गया है। उन्होंने उद्यान का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण व जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्री मोदी के लक्ष्य पर तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं, प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के केवल राज्य की जनता के हित में कार्य हो रहे हैं। उन्होने कहा कि मेरा संकल्प है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी बिना किसी भेदभाव के सभी 67 वार्डाे में समान रूप से विकास कार्य होंगे, कोरबा की जनता मेरी अपनी है, मैं उनके परिवार का सदस्य हूॅं, अतः उनकी समस्याओं का निराकरण करना, उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मैं अपना प्रथम कर्तव्य मानता हूॅं।

    मुझे खुशी है कि कोरबा की जनता ने मुझे अपार प्यार, स्नेह व आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूॅं तथा सदैव आभारी रहूॅंगा। श्री देवांगन ने आगे कहा कि अलग-अलग मदों में कोरबा के लिए लगभग 700 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें मूर्त रूप देने का कार्य शीघ्रता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर नगर निगम केरबा क्षेत्र समस्यामुक्त क्षेत्र बने, इस दिशा में व्यापक पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं।

    उद्योग मंत्री ने स्लम बस्तियों को दी सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात

    उद्योग मंत्री के सहयोग से विकास हेतु लगातार मिल रहा फण्ड 

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रयास से नगर पालिक निगम कोरबा को विकास कार्याे हेतु लगातार धनराशि प्राप्त हो रही है, जिसकी बदौलत व्यापक पैमाने पर विकास व निर्माण के कार्य निगम क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के नागरिकों की प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उद्योग मंत्री श्री देवांगन तथा हम पूरी तरह कतिबद्ध हैं तथा हमारा संकल्प है कि बिना किसी भेदभाव के केवल कोरबा की जनता की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुरूप विकास व निर्माण कार्य होंगे।

    इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन एवं श्री गोपाल मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।     लोकार्पण अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, अशोक चावलानी के साथ ही पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, एम.आई.सी. सदस्य अजय चन्द्रा व ममता यादव, पार्षद युगल कैवर्त, पकंज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, प्रताप सिंह कंवर, ईश्वर पटेल, सहित काफी संख्या में नागरिकगण, महिलाएं व बच्चें उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.