Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम से 16 सप्ताह में अति कुपोषण से सामान्य श्रेणी में पहुंची हिमांशी….
    छत्तीसगढ़

    हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम से 16 सप्ताह में अति कुपोषण से सामान्य श्रेणी में पहुंची हिमांशी….

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम से 16 सप्ताह में अति कुपोषण से सामान्य श्रेणी में पहुंची हिमांशी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: राज्य शासन की पोषण संवर्धन पहल के तहत संचालित “हमर स्वस्थ लइका” कार्यक्रम ने एक और सकारात्मक परिणाम प्रस्तुत किया है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मोहला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मोहला-बी में पंजीकृत बालिका हिमांशी कोवाची, जो पूर्व में अति गंभीर कुपोषण श्रेणी में चिन्हित की गई थी, 16 सप्ताह के विशेष पोषण प्रबंधन के पश्चात अब सामान्य श्रेणी में आ गई है।

    प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण में हिमांशी का वजन मात्र 9.2 किलोग्राम दर्ज किया गया था, जो उसकी आयु के अनुरूप अत्यंत कम था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल “हमर स्वस्थ लइका” कार्यक्रम अंतर्गत विशेष निगरानी में पंजीकृत किया गया।

    बालिका की माता श्रीमती कनक कोवाची ने डाइट कैलेंडर का नियमित पालन करते हुए बच्चे के आहार में दाल, हरी सब्जियां, अंडा एवं दूध जैसे पोषक तत्वों को शामिल किया। साथ ही पूरक पोषण आहार (टेक होम राशन) का समय पर उपयोग एवं स्वच्छता संबंधी सावधानियों को दिनचर्या में सम्मिलित किया गया।हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम से 16 सप्ताह में अति कुपोषण से सामान्य श्रेणी में पहुंची हिमांशी

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित गृह भ्रमण, मासिक वजन मापन, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। 16 सप्ताह तक सतत निगरानी एवं समन्वित पोषण प्रबंधन के परिणामस्वरूप हिमांशी का वजन 9.2 किलोग्राम से बढ़कर 11.50 किलोग्राम हो गया। उसकी सक्रियता एवं भूख में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया और वह अति गंभीर कुपोषण श्रेणी से बाहर आ गई। यह उदाहरण दर्शाता है कि समय पर पहचान, अभिभावकों की सजगता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सतत निगरानी एवं टेक होम राशन जैसी पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से कुपोषण की समस्या पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया जा सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

    March 31, 2026

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

    March 31, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन….

    March 31, 2026

    केआईटीजी 2026 (सातवां दिन राउंडअप) : झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता…

    March 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी….

    March 31, 2026

    पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष…..

    March 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर जशपुर जिले में ‘लैब ऑन व्हील्स’ एम्बुलेंस की मिलेगी सुविधा….

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में……

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.