Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»संदेशखाली से बने माहौल को भुनाने की तैयारी, दीदी के गढ़ में पीएम मोदी का बड़ा दांव; महिला वोटरों पर फोकस…
    देश

    संदेशखाली से बने माहौल को भुनाने की तैयारी, दीदी के गढ़ में पीएम मोदी का बड़ा दांव; महिला वोटरों पर फोकस…

    By March 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संदेशखाली से बने माहौल को भुनाने की तैयारी, दीदी के गढ़ में पीएम मोदी का बड़ा दांव; महिला वोटरों पर फोकस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 370 सीटों का लक्ष्य रखा है।

    इसके लिए पार्टी अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रही है। इसी के तहत पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को पश्चिम बंगाल में कुछ खास ऐलान कर सकते हैं।

    असल में भाजपा यहां पर संदेशखाली से बने माहौल को भुनाने की कोशिश में लगी है। बता दें कि संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

    इसको लेकर यहां महिलाओं में काफी ज्यादा गुस्सा है। अब भाजपा महिलाओं के इसी गुस्से को अपने पक्ष में करना चाहती है।

    विभिन्न अहम प्रदेशों में महिला वोटरों को अपने पक्ष में करके भाजपा बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के प्रदर्शन जैसे मुद्दे से लोगों का ध्यान खींचना चाहती है।

    हुगली में किया था संदेशखाली का जिक्र
    बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के आरमबाग में रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने संदेशखाली की घटना का जिक्र किया था।

    इससे संकेत मिले थे कि प्रदेश में लोकसभा सीटें बढ़ाने के लिए भाजपा यहां पर महिला वोटरों पर ध्यान केंद्रित करने जा रही है।

    बता दें कि संदेशखाली की घटना को लेकर टीएमसी यहां पर पहले ही रक्षात्मक है। बता दें कि 55 दिनों के बाद शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    उसके ऊपर यौन उत्पीड़न और स्थानीय महिलाओं की जमीन हड़पने के आरोप हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी को महिला वोटरों का काफी समर्थन है।

    इसके दम पर ही ममता सरकार 2021 में तीसरी बार सत्ता में वापस लौटी। वहीं, शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी ने उसे छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    सेट करना है चुनावी टोन
    उम्मीद है कि पीएम मोदी 7 मार्च को नॉर्थ 24 परगना के बरसात में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के साथ-साथ संदेशखाली की महिलाओं के भी पहुंचने के आसार हैं।

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सूत्रों ने कहाकि पार्टी यहां से चुनाव के लिए टोन सेट करना चाहती है। भाजपा ने पूरे बंगाल में अपने नेताओं को संदेशखाली की घटना के खिलाफ जमकर मोर्चा निकालने की ताकीद की है। साथ ही उनसे कहा गया है कि टीएमसी व अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी साबित करें।

    इस दौरन मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और बेहतरी के लिए चलाई गई योजनाओं की तरफ लोगों का ध्यान दिलाने की बात भी कही गई है।

    ममता से छीनने हैं महिला वोट
    कुछ भाजपा नेताओं ने स्वीकार किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ममता बनर्जी को इसलिए भी नहीं हरा पाई क्योंकि टीएसमी को महिलाओं का बड़ा समर्थन था। 2021 के बंगाल चुनाव में जहां 81.4 फीसदी पुरुष वोटर निकले थे। वहीं, महिला वोटरों का प्रतिशत 81.7 फीसदी था।

    भाजपा के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी पार्टी नेताओं को लगातार याद दिलाते रहते हैं कि महिलाएं आने वाले चुनाव में गेम चेंजर हो सकती हैं। उन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली जीत में भी महिला वोटरों की भूमिका को चिन्हित किया।

    एक पार्टी नेता ने बताया कि छत्तीसगढ़ृ में पीएम मोदी का हर शादीशुदा महिला को 1000 रुपए देने का वादा, पार्टी के काम आया। अब छत्तीसगढ़ सरकार इसे तीन स्टॉल में, जनवरी, फरवरी और मार्च में महतारी वंदना योजना के तहत वितरित करेगी।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बेमेतरा जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा यह अभियान मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन की सिरप

    March 18, 2026

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा….

    March 17, 2026

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त….

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.