Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»सब्सिडी में कटौती के चलते ई-स्कूटरों की कीमत 12,000 रुपये तक बढ़ जाएगी…
    देश

    सब्सिडी में कटौती के चलते ई-स्कूटरों की कीमत 12,000 रुपये तक बढ़ जाएगी…

    By April 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सब्सिडी में कटौती के चलते ई-स्कूटरों की कीमत 12,000 रुपये तक बढ़ जाएगी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि पेट्रोल वाहनों की तुलना में ई-दोपहिया वाहन महंगे भी हैं।

    अब इन वाहनों पर सब्सिडी में कटौती से साल में दूसरी बार कीमतों में 12,000 रुपये तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

    क्या सब्सिडी में की जा रही कटौती इस उद्योग के विकास को कमजोर कर देगी, जबकि पहले से ही यह उद्योग कई प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है।

    सब्सिडी कटौती से इस उद्योग के विकास पर क्या असर पड़ेगा इस बारे में मिंट ने विस्तार से बताया है।

    सब्सिडी घटाने की वजह

    भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा मार्च में अप्रैल से जुलाई 2024 तक चार महीने की अवधि के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन योजना की घोषणा की गई थी।

    यह फेम-2 के बीच एक सेतु योजना के रूप में कार्य करती है, जो 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गई।

    इस योजना के तहत, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए सब्सिडी ₹10,000 रुपये प्रति किलोवाट घंटा (केडब्ल्यूएय) से आधी कर 15,000 रुपये प्रति किलोवाट कर दी गई है। प्रति वाहन अधिकतम सब्सिडी भी सिर्फ 10,000 रुपये तय की गई है।

    तीसरी बार संशोधन

    2019 में फेम-2 योजना की घोषणा के बाद से, यह तीसरी बार है, जब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी को संशोधित किया गया है।

    पांच वर्षों के लिए ₹10,000 करोड़ के आवंटन के साथ घोषित मूल योजना में प्रति किलोवाट 10,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई थी, जिसे वाहन की पूर्व-फैक्टरी कीमत के 20% तक सीमित किया गया था। 

    जून 2021 में इसे बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया और वाहन की लागत की सीमा भी बढ़ाकर 40% कर दी गई।

    पिछले साल जून में सरकार ने सब्सिडी को वापस मूल स्तर पर ला दिया था। अब इस नई योजना के कारण सब्सिडी 2019 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर है।

    कीमत पर होगा असर

    सब्सिडी में कटौती से इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत ₹5,000 से 12,000 रुपये तक बढ़ जाएगी, हालांकि निर्माता इसमें से कुछ खर्च खुद वहन करने का निर्णय ले सकते हैं।

    उदाहरण के लिए, ओला एसआई प्रो पर सब्सिडी अब 22,268 रुपये से घटकर फ्लैट 10,000 रुपये हो गई है। पिछले साल जून तक इस स्कूटर पर लगभग 60,000 रुपये की सब्सिडी मिली थी। फिलहाल ओला ने स्कूटर की कीमत नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

    ऐसे बढ़ी बिक्री

    फेम-2 के तहत प्रोत्साहन से प्रेरित होकर, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 2018-19 में प्रति वर्ष 20,000 इकाइयों से बढ़कर 2023-24 में 9,10,000 से अधिक हो गई है।

    हालांकि विकास की गति पिछले वित्त वर्ष में 2022-23 में 65% से घटकर 20% हो गई। यह आंशिक रूप से पिछले साल सब्सिडी में कटौती के कारण हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप जून और सितंबर के बीच कम से कम चार महीनों के लिए बिक्री में भारी गिरावट आई।

    ऐसी ही स्थिति इस साल भी रहने के आसार हैं क्योंकि जुलाई में बजट में नई नीति की घोषणा होने तक बिक्री कम रह सकती है।

    उम्मीद से कम रफ्तार

    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उद्योग उतनी तेजी से नहीं बढ़ पा रहा है, जितनी कि उम्मीद की गई थी। हालांकि इस उद्योग से जुड़ी कंपनियां निकट भविष्य में गैर-सब्सिडी वाली व्यवस्था की तैयारी कर रही हैं।

    गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन अपने पेट्रोल समकक्षों की तुलना में अधिक महंगे हैं। हालांकि कंपनियां अब ई-दोपहिया वाहनों को सस्ता करने की दिशा में काम कर रही हैं।

    फेम-2 के बाद से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में जोरदार वृद्धि हुई

    2018-19 19,252 बेचे गए वाहनों की संख्या

    2019-20 26,827

    2020-21 44,782

    2021-22 2,52,568

    2022-23 7,28,021

    2023-24 9,10,930

    स्रोत : वाहन डैशबोर्ड

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.