Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»अंकल जी ने मूड खराब किया, मैं ठीक करने आया; राहुल गांधी ने बताया लाख रुपये वाला प्लान…
    देश

    अंकल जी ने मूड खराब किया, मैं ठीक करने आया; राहुल गांधी ने बताया लाख रुपये वाला प्लान…

    By April 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंकल जी ने मूड खराब किया, मैं ठीक करने आया; राहुल गांधी ने बताया लाख रुपये वाला प्लान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरशोर से चल रहा है।

    विरोधी दल एक दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए अपनी स्कीम बताई है।

    राहुल गांदी ने दमन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य करोड़ों लोगों को लखपती बनाना है। राहुल गांधी ने कहा कि अंकल (पीएम मोदी) ने आपका मूड खराब कर दिया है और मैं उसे ठीक करने आया हूं।

    राहुल गांधी ने कहा, अगर मोदी जी 20-25 अरबपति बना सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी करोड़ों लखपति बना सकती है। उन्होंने कहा, दिल्ली में सरकार आते ही हम प्रफुल्ल पटेल को यहां से दो मिनट में आउट कर देंगे।

    यहां जो उसने भ्रष्टाचार किया है उनकी पूरी दादागीरी खत्म कर देंगे। राहुल गांधी ने कहा, मैं आपका मूड ठीक करने आया हूं जो मोदी जी ने अंकल जी ने खराब कर दिया है। 

    राहुल गांधी ने कहा, पहले हिंदुस्तान के हर परिवार की लिस्ट बनाई जाएगी और हर परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। उस महिला के बैंक अकाउंट में साल के एक लाख रुपये डाल देंगे।

    हर महीने 8500 रुपये डाल दिए जाएंगे। एक तारीख को पैसे अकाउंट में आ जाएंगे। आप जानते हैं कि 21वीं सदी में महिला औऱ पुरुष दोनों काम करते हैं।

    राहुल गांधी ने कहा, दूसरा कदम यह होगा कि हर युवा को यह अधिकार होगा कि उसे एक साल की अप्रेंटिसशिप मिले। इसके दौरान एक साल में एक लाख रुपये मिलेगा। युवाओं को अधिकार होगा कि वे हक के साथ सरकार से कहें कि मुझे नौकरी दीजिए।

    राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा और मिनिमम सपोर्ट प्राइस की गारंटी का कानून बनाया जाएगा।

    भाषण के दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने कहा कि वह संघ प्रमुख ही थे, जिन्होंने अतीत में आरक्षण को लेकर अपना विरोध व्यक्त किया था।

    उनकी (आरएसएस की) पार्टी (भाजपा) में शामिल हो रहे हैं और पार्टी में उनका स्वागत किया जा रहा है।

    गांधी ने आरोप लगाया कि संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने नेताओं को देश का ‘राजा’ बनाने और ‘20-22 अरबपतियों’ की मदद करने के लिए संविधान और विभिन्न संस्थानों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा, ‘नरेन्द्र मोदी जी और संघ देश पर पूर्ववर्ती साम्राज्यों की तरह शासन करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ ‘एक देश, एक भाषा और एक नेता’ (व्यवस्था) चाहते हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक संपन्न…..

    March 19, 2026

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.