Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वित्तीय वर्ष 23-24 में एसईसीएल ने सरकारी कोष में जमा किए रिकॉर्ड 17474 करोड़ रुपए
    छत्तीसगढ़

    वित्तीय वर्ष 23-24 में एसईसीएल ने सरकारी कोष में जमा किए रिकॉर्ड 17474 करोड़ रुपए

    By May 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वित्तीय वर्ष 23-24 में एसईसीएल ने सरकारी कोष में जमा किए रिकॉर्ड 17474 करोड़ रुपए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लगभग 4% की बढ़ोत्तरी के साथ छत्तीसगढ़ के सरकारी कोष में जमा किए 5883 करोड़

    बिलासपुर :- देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में शामिल एसईसीएल ने बीते वित्तीय वर्ष 23-24 में सरकारी कोष में रिकॉर्ड 17,474 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। वित्त-वर्ष 23-24 के कुल योगदान में विभिन्न करों के माध्यम से एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के सरकारी कोष में लगभग 5,883 करोड़ रुपए जमा किए हैं।छत्तीसगढ़ के सरकारी खजाने में एसईसीएल के योगदान में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 4% (220 करोड़ रुपए) से अधिक की वृद्धि देखी गयी है।एसईसीएल द्वारा की जाने वाली कोयले की बिक्री पर केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न टैक्स लगाए जाते हैं जिनमें आयकर सहित रॉयल्टी, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ़), जीएसटी, आदि शामिल हैं।छत्तीसगढ़ सरकार के सरकारी खजाने में दिए गए कुल योगदान में रॉयल्टी के रूप में लगभग 2,843 करोड़ रुपए, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ़) को लगभग 874 करोड़, जीएसटी के रूप में 386 करोड़ रुपए, एवं अन्य करों के माध्यम से 1778 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
    खनिज सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य में काम करने विभिन्न सरकारी एवं निजी कंपनियों द्वारा सरकारी खजाने में किया जाने वाला योगदान राज्य की प्रमुख आय स्रोतों में से एक है और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न समाज कल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा आदि से जुड़ी अधोसंरचनाओं के विकास में यह योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    बीते वित्तीय वर्ष में एसईसीएल द्वारा केंद्र सरकार के खजाने में 10,000 करोड़ से अधिक रुपए जमा किए गए जिसमें 7600 करोड़ से अधिक का जीएसटी भुगतान शामिल रहा। साथ ही विभिन्न करों के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार को लगभग 1472 करोड़ का भुगतान किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 23-24 में एसईसीएल का आयकर भुगतान भी लगभग दोगुना हुआ।

    Continue Reading

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.