Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»INDIA गठबंधन की सरकार में शामिल होने को तैयार ममता बनर्जी, अधीर रंजन बोले- भरोसा नहीं है…
    देश

    INDIA गठबंधन की सरकार में शामिल होने को तैयार ममता बनर्जी, अधीर रंजन बोले- भरोसा नहीं है…

    By May 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    INDIA गठबंधन की सरकार में शामिल होने को तैयार ममता बनर्जी, अधीर रंजन बोले- भरोसा नहीं है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वह बाहर से समर्थन देंगी।

    हालांकि एक दिन बाद ही उनके सुर बदल गए और उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की नीव उन्होंने डाली है और अगर सरकार बनती है तो वह उसमें शामिल रहेंगी।

    इस बात पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ दिया था इसलिए आगे भी उनपर भरोसा नहीं है। वह अपना फायदा देखकर बीजेपी में भी जा सकती हैं। 

    बुधवार को चिनसुराह की रैली में ममता ने कहा, हम इंडिया गठबंधन को पूरा समर्थन देंगे। लेकिन पश्चिम बंगाल की सीपीएम और कांग्रेस भाजपा का साथ दे रही हैं।

    इन्हें रोकना है। बाकी दिल्ली की सरकार बनाने में मैं बाहर से समर्थन देने को तैयार हूं। वहीं एक दिन बाद ही गुरुवार को उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया है।

    ममता बनर्जी ने कहा, मैंने कहा था कि बंगाल में हमारा कोई गठबंधन नहीं है। लेकिन इंडिया गठबंधन मैंने ही बनाया था। हम गठबंधन के तौर पर ही अगली सरकार का गठन करेंगे। 

    ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की सीपीएम और कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। मैंने इंडिया गठबंधन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है इसलिए मैं इसका हिस्सा हूं। ममता बनर्टी ईस्ट मिदनापुर में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। 

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह बचपने जैसा दिमाग लगा रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं है।

    वह भाजपा में भी जा सकती हैं। वह गठबंधन में बाहर से या अंदर से क्या करेंगी। उन्होंने कहा कि जब 70 फीसदी सीटों पर वोटिंग हो गई तो ममता बनर्जी यूटर्न ले रही हैं। इससे पता लगता है कि विपक्षी गठबंधन का बड़ा फायदा हुआ है।

    बीजेपी कहती थी कि कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। लेकिन अब बीजेपी को भी लगने लगा है कि उसकी हार हो रही है। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.