Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»मनोरंजन»सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ लगी एक और एक्शन फिल्म !
    मनोरंजन

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ लगी एक और एक्शन फिल्म !

    By June 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ लगी एक और एक्शन फिल्म !
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इसी साल मार्च में उनकी मूवी 'योद्धा' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब खबर आ रही है कि एक बार फिर एक्टर एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं।

    इस बार सिद्धार्थ ने मुराद खेतानी के साथ हाथ मिलाया है और इस मूवी को साइन भी कर लिया है। वहीं, फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जनुजा करेंगे, जिन्होंने पहले रणदीप हुड्डा की 'तेरा क्या होगा लवली' और जियो सिनेमा सीरीज 'कैट' का निर्देशन किया था।

    टाइटल का नहीं हुआ खुलासा

    दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म का टाइटल अभी नहीं रखा गया है। वहीं, मुराद खेतानी सिने 1 स्टूडियो के साथ अपने मूवी टनल प्रोडक्शंस के तहत इसका निर्माण करने वाले हैं। यह एक एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म होने वाली है।

    यहां हो सकती है फिल्म की शूटिंग

    रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का काम इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके बाद सितंबर के आसपास उत्तराखंड में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। हालांकि, इस मूवी को लेकर अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल डायरेक्टर बलविंदर अपनी मूवी 'सब फर्स्ट क्लास' का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें वरुण शर्मा और शहनाज गिल मुख्य भूमिका में हैं।

    कृति संग जम सकती है जोड़ी

    कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कृति सेनन एक साथ रोमांटिक फिल्म करते हुए नजर आ सकते हैं। उनकी यह मूवी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही है, जो लव स्टोरी होने वाली है। इसे लेकर भी अभी पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अब सिद्धार्थ के फैंस दोनों फिल्मों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….

    March 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….

    March 26, 2026

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    March 26, 2026

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – के आईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.