रांची। रांची में भ्रष्टाचार को रोकने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ACB टीम ने मोरहाबादी में राम कृष्ण मिशन के पास नामकुम अंचल के अंचल निरीक्षक राजेश कुमार के आवास पर छापा मारा है। ACB की यह कार्रवाई शहर अंचल के पूर्व अंचल अधिकारी मुंशी राम की गिरफ्तारी मामले में हो रही है। मुंशी राम को ACB ने रिश्वत लेते पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। इसके अलावा गुमला जिले के घाघरा स्थित राजेश कुमार के किराये के मकान पर भी ACB छापेमारी कर रही है। राजेश बिशुनपुर और घाघरा अंचल में भी कई वर्षों तक पदस्थापित रहे…
Author: News Desk
रोहतक के सपा थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में पानी का टैंक साफ करने के दौरान गैस बनने से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद श्रमिकों की ओर से दी गई शिकायत में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक श्रमिक की पहचान बिहार के पटना स्थित गांव किशनगंज निवासी महेश के रूप में हुई है। महेश के गांव निवासी साथी संजीत मांझी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक स्थित एक पत्ता पर काम करते हैं। इन दोनों काम बंद होने के कारण…
रायपुर. एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की. मंत्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री पाटिल काे बस्तर के ढोकरा आर्ट से निर्मित हाथी और पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय भेंट की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान, अप्रतिम कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है. इस अवसर केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से छत्तीसगढ़ में विभागीय उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी.…
रायगढ़। पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध को लेकर क्षुब्ध एक ग्रामीण ने जहर खा लिया। पांच दिनों तक रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले को विवेचना में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय दशरथ पटेल, निवासी गोपालपुर सारंगढ़, 15 जनवरी को अपने घर में खाना खाने के बाद अपने पड़ोसी लक्ष्मण पटेल के साथ धान की रखवाली करने खेत गया हुआ था। रात साढ़े 11 बजे लक्ष्मण पटेल अपने दोस्त दशरथ को बस्ती से कुछ काम करके आने की बात बोलकर निकला।
ED Raid: बिहार में बुधवार 22 जनवरी की सुबह-सुबह ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, ED ने रेलवे क्लेम घोटाला मामले में बिहार के पटना, नालंदा और कर्नाटक के बेंगलुरु तक कई जगहों पर एक साथ रेड मारी. यह घोटाला 100 करोड़ से अधिक का माना जा रहा है. यह घोटाला रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे किया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार ED ने पटना समेत देश के तीन शहरों के पांच लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. पटना और नालंदा के अलावा बेंगलुरु में भी ED की छोपमारी…
रत्न पहनने से सिर्फ उंगलियों की ही शोभ नहीं बढ़ती है बल्की इन्हें धारण करने से ग्रहों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होता है. रत्न शास्त्र के अनुसार, रत्नों में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने की ताकत होती है. वैसे को कुल 84 प्रकार के रत्न होते हैं, जिसमे से एक सफेद पुखराज भी होता है. इस रत्न का संबंध धन के दाता शुक्र ग्रह से माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से सुख-समृद्धि के साथ संतान सुख की प्राप्ति भी होती है, लेकिन यह रत्न कुछ ही राशि के जातकों को…
बिलासपुर । बिना धान पैदा किए टोकन कटवा कर धान खरीदी केन्द्र में सैकड़ों क्विंटल धान खपाते किसान को कलेक्टर की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। भौतिक सत्यापन के बाद संयुक्त टीम ने किसान का टोकन जब्त कर सैकड़ों क्विवंटल धान और रकबा बरामद किया है। खनिज अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि किसान के पास नहीं था। किसान ने धान, बाजार से खरीद कर खपाने का प्रयास किया। इसके अलावा अलग से 80 क्विंटल धान जब्त किया है। धान की अवैध बिक्री और भण्डारण के खिलाफ कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर…
हेमंत सोरेन सरकार ने नए साल पर सरकारी और गैर सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने सरकारी कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के साथ-साथ 10 लाख रुपए तक के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है. अगर इससे ज्यादा की राशि खर्च होगी तो उस राशि का भुगतान कॉर्पस फंड से दिया किया जाएगा. राज्य सरकार के इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मियों, सभी मौजूदा विधायकों, पूर्व विधायकों, अधिवक्ताओं तथा ऐसे तमाम लोगों के परिजनों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा. सरकार इसके लिए कर्मियों के वेतन से 500 रुपए हर महीने की…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। कुल्हाड़ी घाट में भालू डिग्गी जंगल में 14 नक्सली मारे गये हैं। सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है। घायल जवान का नाम धमेंद्र भोई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं। जवान मारे गये नक्सलियों का शव लेकर गरियाबंद पहुंच चुके हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने अमर उजाला से टेलिफोनिक बातचीत में इस आशय की जानकारी दी…
इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके में नितिन पडियार (28) नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने 14 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। नितिन यादव नंद नगर का रहने वाला था और इवेंट फोटोग्राफर का काम करता था। सोमवार रात जब उसका बड़ा भाई सूरज उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो उसने नितिन को फंदे से लटका हुआ पाया। सुसाइड नोट में नितिन ने लिखा, 'मेरी मौत के लिए सिर्फ मेरी पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा, साली मीनाक्षी और वर्षा…