Author: News Desk

कोरबा। कोरबा जिला में नाबालिग पहाड़ी कोरवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बिलासपुर संभाग में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें एक साथ पांच लोगों के लिए न्यायालय द्वारा मृत्युदंड की सजा निर्धारित की गई है। बता दें कि चार साल पहले लेमरू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पहाड़ी कोरवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के पिता और उसकी बहन की हत्या कर दी थी। वहीं, पीड़ित की भी मौत हो…

Read More

अम्बिकापुर । नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में सरसों तेल में मिलावट होने की आशंका के मद्देनजर अंबिकापुर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न ब्राण्ड के सरसों एवं अन्य तेल के 04 नमूने संकलित कर गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। ताकि अच्छी गुणवत्ता के खाद्य तेल आमजनों को प्राप्त हो सके। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संकलित नमूनों का राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से परीक्षण एवं विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त प्रतिष्ठानों एवं विनिर्माताओं के…

Read More

दुर्ग। बोरी थाना क्षेत्र के दानिया गांव में देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों को मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घायलों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। दानिया गांव के पास ट्रक और मालवाहक में आमने सामने टक्कर हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल शंकराचार्य अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी : मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हुए शामिल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 103 परिजनों को सौंपें अनुकम्पा नियुक्ति पत्र विभिन्न नगरीय निकायों में 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास और 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का किया गया लोकार्पण क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 14 नगरीय निकाय हुए सम्मानित…

Read More

मोतिहारी: मोतिहारी जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है. यहां बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप में करीब 50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना कोटवा थाना से चंद कदमो पर स्थित कोटवा बाजार की है. बताया जा रहा है कि डकैतों ने श्री लक्ष्मी साहेब ज्वेलर्स और एक बर्तन दुकान पर को अपना निशाना बनाया. डकैतों ने करीब 20 मिनट तक डकैती डाली और उसके बाद फायरिंग करके वहां से फरार हो गए. डकैती के दौरान जब इलाके के लोग जग गए और मौके पर पहुंचे तो डकैतो ने उन्हें हथियार की दम पर बंधक…

Read More

प्रभारी शिवराज सिंह बोले- नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कराया जाएगा चुनाव बेंगलुरु। नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले कर्नाटक बीजेपी में गुटबाजी और कलह इतनी बढ़ गई है कि पार्टी के नेता सार्वजनिक सभाओं में एक-दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के खिलाफ विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल यतनाल और रमेश जारकीहोली ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक जारकीहोली ने उन्हें बच्चा बताया और दावा किया वह लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे। विजयेंद्र ने आरोप लगाया है कि दोनों विधायक कांग्रेस के इशारे पर पार्टी में कलह…

Read More

भागलपुर: मेहनत कभी किसी पहचान का मोहताज नहीं होता. दिल्ली में हुए खोखो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने इस बात को प्रमाणित भी किया है. एक सब्जी बेचने वाले और भागलपुर की बेटी मोनिका के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम फाइनल मैच खेल कर विश्व विजेता बनी है. मोनिका की इस उपलब्धि पर केवल भागलपुर ही नहीं, पूरा देश गौरवांवित हो रहा है. खोखो वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 जनवरी की रात दिल्ली में खेला गया था. इसमें भारत की टीम ने प्रतिद्वंद्वी नेपाल को बड़े मार्जिन से हराकर जीत हासिल की है. इस प्रतियोगिता में भारतीय…

Read More

नई दिल्ली । हयूदै कंपनी ने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी हयूदै क्रेटा इलेक्ट्रिक को ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च कर दिया है। क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी विकल्पों में आती है – 51.4केडब्ल्यूएच और 42केडब्ल्यूएच । कंपनी का दावा है कि 51.4केडब्ल्यूएच बैटरी पैक फुल चार्ज पर 472 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि 42केडब्ल्यूएच बैटरी 390 किलोमीटर तक चल सकती है। यह एसयूवी 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 7.9 सेकंड में पकड़ लेती है। फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली यह गाड़ी डीसी चार्जर से 58 मिनट में 10-80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है, जबकि 11केडब्ल्यू होम चार्जर से 4 घंटे…

Read More

बक्सर: बक्सर के रहने वाले शिवप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी यात्रा से जुड़ी सूचना के साथ ही चार अन्य अलग-अलग सूचनाओं पर राज्य सूचना आयोग से जानकारी मांगी थी. इसमें उन्होंने 2005 से 2020 तक सीएम नीतीश कुमार के द्वारा की गई सरकारी यात्रा में हुए खर्च की जानकारी मांगी थी. इसके अलावा राज्य सूचना आयोग में विभिन्न पदों पर स्वीकृत कार्यबल और रिक्त पदों की संख्या, सूचना आयोग में पत्रकारिता के क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले किस प्रतिनिधि को रखा गया है. चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वीसी पर व्यय की गई राशि की जानकारी…

Read More

दिल्ली: कस्टम विभाग ने दिल्ली के इंदिरा गांधी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट विदेशी नोट की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक युवक के पास से 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी नोट बरामद हुई है. कस्टम विभाग ने बताया कि आरोपी युवक सूटकेस में छिपाकर विदेशी नोट ले जा रहा था. करेंसी में यूएस डॉलर, सऊदी रियाल और कतर रियाल शामिल दिल्ली के कस्टम विभाग अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय भारतीय पुरुष यात्री के खिलाफ विदेशी मुद्रा से जुड़ी तस्करी का मामला दर्ज किया है. जब्त किए गए नोटों…

Read More