दिल्ली: दिल्ली चुनावों के करीब आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. सोमवार को AAP ने एक अनोखी रणनीति अपनाते हुए 'BJP की उपलब्धियां' नामक एक खाली किताब का अनावरण किया. इस किताब के जरिए AAP ने BJP पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया. किताब के खाली पन्ने दिखाते हुए BJP पर तंज कसा AAP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस किताब को लॉन्च करते हुए BJP की केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि…
Author: News Desk
गौरेला पेंड्रा मरवाही । समर्थन मूल्य पर जिले के वास्तविक किसानों से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन, भंडारण एवं अमानक धान बेचे जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए निगरानी दल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जांच दल ने आज ग्राम अमरपुर पेंड्रा में अवैध रूप से परिवहन करते पाए पाए जाने पर कुल 160 बोरी धान जप्त किया गया। अवैध रूप से धान का परिवहन किए जाने पर ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीपी 0585 में लदे 160 बोरी धान जप्त कर रक्षित केंद्र अमरपुर के…
रायपुर वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है. आज राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिसमें एक ही आचार संहिता में छत्तीसगढ़ में पहली बार शहर और गांव दोनाें का चुनाव कराने की घोषणा की गई. बता दें कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने साय सरकार ने कमेटी गठित की थी. उसके सुझाव के बाद एक ही आचार संहिता में चुनाव कराने की घोषणा की गई है. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव एक चरण में होंगे. वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा,…
दिल्ली: दिल्ली में इस हफ्ते वाहन चालकों के लिए कठिनाइयां बढ़ने वाली हैं. गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चल रहे आयोजनों के कारण, जैसे चुनावी रैलियां, रोड शो और 26 जनवरी की परेड, सड़कों पर भीषण जाम लगने की संभावना है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है. 25 जनवरी को छत्रसाल स्टेडियम के आसपास भीड़भाड़ होने की संभावना है. इसलिए, 22 और 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुछ विशेष सड़कों से बचने…
बक्सर । पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को ओरिजिनल गांधी नहीं कहते हुए गांधी फतिंगा की संज्ञा दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौबे ने राहुल गांधी के परिवार को नकली गांधी और संविधान का हत्यारा भी बता दिया। यह बयान राहुल गांधी की ओर से पटना में बिहार की जातिगत जनगणना को फर्जी बताने के बाद आया है। चौबे ने आप नेता अरविंद केजरीवाल और राजद नेता और पूर्व् उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ये असली गांधी नहीं हैं, ये केवल…
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण के मामले में सख्त कदम उठाते हुए कहा है कि अब बिना निर्धारित पार्किंग स्थल के किसी भी इमारत का निर्माण नहीं किया जाएगा. शीर्ष अदालत ने केंद्र और दिल्ली सरकार के अलावा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को भी नोटिस जारी किया है. जस्टिस अभय एस. ओका और उज्जल भुइयां की बेंच ने MCD और DDA जैसे प्राधिकारियों से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को निर्धारित की है. जस्टिस अभय एस. ओका और उज्जवल भुइयां…
दिल्ली: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं। 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में परेड का आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी की परेड में इस बार टेक्टिकल बैलेस्टिक मिसाइल प्रलय और एंटी गाइडेड मिसाइल नाग दोनों ही दिखाई देंगी। दोनों ही स्वदेशी हैं और इसे भारतीय सेना के लिए ही बनाया गया है। बता दें कि टेक्टिकल बैलेस्टिक मिसाइल प्रलय 26 जनवरी की परेड में पहली बार लोगों को दिखाई देगा। इस मिसाइल की खासियत है कि यह अपने साथ न्यूक्लियर हथियार भी ले जाने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय द्वारा इस…
राहुल-प्रियंका के 27 को महू दौरे तक कांग्रेस चलाएगी स्पीकअप अभियान भोपाल । संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 27 जनवरी को महू में होने जा रहे राहुल-प्रियंका गांधी के दौरे तक मप्र कांग्रेस स्पीकअप अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस के सभी सांसद-विधायक, पूर्व-सांसद विधायक और पार्टी पदाधिकारी एक मिनट का वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर खुद के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करेंगे। साथ ही अपने वॉट्सएप ग्रुपों में भी पोस्ट करेंगे।इस संदेश में राहुल-प्रियंका गांधी के कार्यक्रम और जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस इस…
जगदलपुर बस्तर में सुरक्षा बल की ड्रोन तकनीकी के खिलाफ नक्सलियों की बंकर रणनीति देखने को मिल रही है। पिछले एक साल में ड्रोन और सेटेलाइट तकनीक से किए गए सटीक अभियान में सुरक्षा बल ने नक्सलियों को बड़ी चोट पहुंचाई है। इस दौरान किए गए अभियान में अब तक 273 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इससे घबराए नक्सली अब सुरक्षा बल की रणनीति का तोड़ निकालने के लिए बंकरों का इस्तेमाल करने लगे हैं। सुरक्षा बलों को बस्तर के जंगलों में एक वर्ष के अंतराल में दूसरी बार नक्सलियों का बंकर मिला है। गुरुवार को तेलंगाना सीमा पर…
रायपुर । छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा 20 जनवरी 2025 को नगरीय निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिये कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है, जो निर्वाचन समाप्ति तक लागू रहेगी। नगरीय निकाय त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की कार्यवाही सम्पन्न होते तक सभी शासकीय/अर्द्धशाकीय/ केन्द्रीय कार्यालयांे एवं भारत सरकार के उपक्रमों के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया जाता है। स्थानीय निर्वाचन के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी के अनुमति…