Author: News Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बनाए गए चेकडैम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत उफिया में सुई थोपा नाला पर निर्मित चेकडैम इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। इस संरचना ने न केवल वर्षा जल का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया है, बल्कि क्षेत्र के भू-जल स्तर में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले जहां जल संकट के…

Read More

रायपुर: लेमनग्रास की खेती कम पानी, बंजर जमीन और न्यूनतम मेहनत में बंपर मुनाफा देने वाला एक बेहतरीन विकल्प है। इसे एक बार लगाने के बाद 5-6 साल तक कटाई की जा सकती है और इसके तेल की भारी मांग के कारण यह पारंपरिक फसलों की तुलना में 3-4 गुना ज्यादा कमाई देती है। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत कार्यरत छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड ने कम पानी वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए एक नई पहल शुरू की है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप, बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम और उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने…

Read More

रायपुर: कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार आगामी सुशासन तिहार के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में हल्का पटवारी एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर लिए गए आवेदन- कलेक्टर के निर्देशों के तहत आज जिले के विभिन्न तहसीलों में ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर नागरिकों से आवेदन लिए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं…

Read More

रायपुर: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत बरौता अंतर्गत ग्राम धनौली में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी है। “हर घर नल से जल” योजना के तहत अब गांव के प्रत्येक घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। पूर्व में ग्राम धनौली के ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के जल स्रोतोंकृकुओं, तालाबों और हैंडपंपोंकृसे पानी लाने में घंटों समय और श्रम लगाते थे। विशेषकर गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी। वर्तमान में…

Read More

रायपुर: कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, जिला विपणन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी तथा सहकारी समितियों के अधिकारी उपस्थित रहे। ई-केवाईसी कार्य में प्रगति पर जताई नाराजगी- बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने ई-केवाईसी कार्य में अपेक्षित प्रगति न आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। रोड कनेक्टिविटी के विस्तार ने यहां के ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में वनांचल और नियद नेल्लानार क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पोलमपल्ली से अरलमपल्ली तक 7 किलोमीटर लंबी डामरीकृत सड़क का निर्माण 4 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। यह सड़क निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है, जिसके बन जाने…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी के ग्राम खपरीकला की निवासी श्रीमती सम्पत्ति प्रजापति इसकी प्रेरक उदाहरण हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने जीवन की दिशा बदल दी है। समूह से जुड़ने से पहले उनके परिवार की आय का मुख्य साधन एक छोटा होटल व्यवसाय था, जिससे मुश्किल से गुजारा होता था। “जय शनिदेव महिला स्व-सहायता समूह” से जुड़ने के बाद उन्हें रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण सुविधाएं…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर निरंतर प्राप्त हो रहा है। योजना के तहत अब तक जशपुर जिले से 2640 श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को योजना के तहत 13वें जत्थे को विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों से जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जत्थे में जशपुर जिले के कुल 204…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो अब भय और असुरक्षा की छाया से निकलकर विकास, अवसर और आत्मविश्वास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह की पहल बस्तर के युवाओं को नई दिशा…

Read More

रायपुर: राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री विकासशील ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने का ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने सभी जिलों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य 31 मई तक हर स्थिति में पूर्ण किया जाए। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा…

Read More