नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को हुए हमले को लेकर सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला बीजेपी के गुंडों ने किया है। सभी ने वीडियो देखा और इतने बड़े पत्थर से हमला किया गया कि अगर किसी को लग जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। कौन थे ये लोग, जिन्होंने केजरीवाल जी पर हमला किया। मारपीट के वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम है शैंकी है जो बीजेपी का उपाध्यक्ष हैं। प्रवेश वर्मा के पोस्टर…
Author: News Desk
नई दिल्ली । ऑर्बिमेड समर्थित लक्ष्मी डेंटल का शेयर अपने निर्गम मूल्य 427 रुपये से करीब 27 फीसदी की तेजी के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 23.36 फीसदी की तेजी के साथ 528 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 36.37 प्रतिशत चढ़कर 583.70 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने निर्गम मूल्य से 26.63 फीसदी उछाल के साथ 542 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,129 करोड़ रुपये रहा। लक्ष्मी डेंटल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बुधवार को 113.97 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ 138 करोड़…
इंदौर: 'चोर चोर मौसेरे भाई' कहावत तो हम सभी ने बचपन से सुनी है, लेकिन आज हम आपको दो चोरों की कहानी बताएंगे। दोनों भाई अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर चोरी करते हैं। रिश्तेदारों के इस गिरोह ने इंदौर में एक-दो नहीं बल्कि 18 वारदातों को अंजाम दिया है। कई बार पकड़े जाने के बाद ये जेल चले जाते हैं और छूटते ही फिर से चोरी करने लगते हैं। पुलिस ने एक बार फिर चोरों के इस गिरोह को पकड़कर इनके पास से 3 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। इतना ही नहीं चोरी की योजना में…
दावोस। विश्व भर में अरबपतियों की संपत्ति पिछले साल 2024 में 2000 अमेरिकी डॉलर बढ़कर 15,000 अमेरिकी डॉलर हो गई जो 2023 की तुलना में तीन गुना अधिक है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से पहले सोमवार को रिपोर्ट यहां जारी की गई। रिपोर्ट ने अरबपतियों की संपत्ति में भारी उछाल और गरीबों की संख्या में 1990 के बाद से कोई खास बदलाव नहीं आने की तुलना की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में एशिया में अरबपतियों की संपत्ति में 299 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। साथ…
वाशिंगटन। कनाडा के एक पोर्टल ने दायर दस्तावेजों में दावा किया है कि हेज फंड्स के साथ कथित मिलीभगत के आरोपों के चलते नैट एंडरसन और हिंडनबर्ग रिसर्च ने कंपनी को बंद करने की घोषणा की है। हेज फंड्स जो विभिन्न प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं, निवेशकों के बीच भरी प्रतिष्ठा रखते हैं। दायर दस्तावेजों में स्पष्ट हुआ कि नैट एंडरसन और एन्सन के बीच ईमेल के माध्यम से साझा हुआ रिसर्च, हिंडनबर्ग की नकारात्मक रिपोर्ट की तैयारी में एन्सन की अहम भूमिका थी। दायर दस्तावेजों के मुताबिक एन्सन हेज फंड के प्रमुख ने स्वीकारा कि उनकी कंपनी ने हिंडनबर्ग…
इंदौर: देशभर में अपने खास व्यंजनों और सांस्कृतिक महत्व के लिए मशहूर इंदौर का 56 दुकान बाजार इस बार नया साल नहीं मनाएगा, बल्कि 22 जनवरी को राम मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर भव्य आयोजन करेगा। इस दिन अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का उद्घाटन हुआ था। व्यापारी संगठन और स्थानीय लोगों ने इसे उत्साह और भक्ति के साथ मनाने का फैसला किया है। इंदौर का फूड हब 56 दुकान इंदौर का 56 दुकान बाजार न सिर्फ अपने लजीज इंदौरी व्यंजनों के लिए जाना जाता है, बल्कि खास मौकों पर भव्य सजावट और समारोह के लिए भी…
इंदौर: इंदौर की जिला अदालत ने पुलिस को घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर की एक विवाहिता ने अदालत की शरण ली थी, क्योंकि उसकी सास शादी के बाद से ही उसके कौमार्य पर सवाल उठा रही थी, क्योंकि शादी की पहली रात के बाद सफेद चादर पर खून नहीं लगा था। महिला को लगातार ताने दिए जाते थे। शादी के बाद जब पीड़िता ने मृत बच्ची को जन्म दिया तो उसे डीएनए टेस्ट कराने के लिए भी कहा गया। इसके बाद जब महिला ने दूसरी बच्ची को जन्म दिया तो उसे मायके भेज दिया…
नई दिल्ली: बसपा प्रमुख मायावती का जन्म दिल्ली में हुआ। पढ़ाई-लिखाई से लेकर नौकरी तक दिल्ली में की, लेकिन सियासी बुलंदी को उत्तर प्रदेश में छुआ। मायावती ने दिल्ली की सियासत में बसपा की जड़ें जमाने के लिए हर एक सियासी दांव आजमाए, लेकिन दिल्ली में बहुत ज्यादा कामयाब नहीं हो सकीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा एक बार फिर से पूरे दमखम के साथ किस्मत आजमा रही और 70 सीटों में से 69 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है। मायावती ने दिल्ली की 69 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। दलित-मुस्लिम का सियासी प्रयोग करने वाली मायावती ने…
बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर के एक होटल में पुलिस ने रेड मारकर 11 रसूखदार लोगों को रंगे हाथो जुआ खेलते पकड़ा. होटल के मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. जुआरियों के पास से 3.50 लाख रुपए नकद जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन पुलिस को रविवार की रात मुखबीर सूचना मिली कि होटल ईस्ट पार्क के रूम नम्बर 405 में रसूखदार लोग 52 परियों पर दांव लगा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल ईस्ट पार्क पहुंची, यहां रोपी प्लास्टिक क्वाईन (टोकन)…
नई दिल्ली । गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल ने वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मोड़ खोलने के लिए साझेदारी की घोषणा की है। कंपनियों ने संयुक्त बयान में इस मंच की उपयोगिता और महत्त्व को बताया है। इस साझेदारी से एयरटेल के ग्राहक आधार और बजाज फाइनेंस का वितरण नेटवर्क एक साथ आएंगे। भारती एयरटेल के एक अधिकारी ने इस साझेदारी का मकसद स्पष्ट किया है। उन्होंने बयान दिया कि उनका लक्ष्य एयरटेल फाइनेंस को ग्राहकों की सभी वित्तीय जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप बनाना है। इससे ग्राहकों को विभिन्न वित्तीय सेवाओं की सुविधा…