अंबिकापुर. शहर के महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए आज प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है. मौके पर राजस्व, वन विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची है. इस एक्शन के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया. पहले दिन की कार्रवाई में 60 घरों को तोड़ा जाना है. प्रशासन ने नवागढ़ इलाके के 60 घरों में कब्जा हटाने का नोटिस चस्पा किया था. जानकारी के अनुसार, प्रशासन की आज की कार्रवाई की जानकारी होने पर कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया.…
Author: News Desk
इंदौर: शासन के आदेश पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे के निस्तारण के प्रभावों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। इससे लोगों में फैली भ्रांतियां दूर होंगी और यह पता चलेगा कि कचरे से कोई नुकसान है या नहीं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की टीम ने अध्ययन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि वर्ष 2015 में 10 टन कचरा जलाए जाने के कारण यहां का पानी लाल हो गया है, लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं और कैंसर के…
KKR 2024: रिंकू सिंह इस समय समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. दोनों का रिश्ता फिक्स हो गया है. जल्द ही लखनऊ में रिंकू और प्रिया की सगाई होगी. प्रिया के पिता ने खुद इसकी जानकारी मीडिया को दी थी. कहा जा रहा है कि पिछले एक साल से रिंकू और प्रिया प्यार में हैं. कप्तान बदलने का फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन का खिताब जीतने के बाद अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर कर दिया. इस बार KKR एक नए कप्तान के साथ उतरेगी. इस बीच…
Umesh Yadav: तूफानी तेज गेंदबाज उमेश यादव एक वक्त पर टीम इंडिया की जान थे, लेकिन अब वह गुमनामी के अंधेरे में खो गए हैं. डेढ़ साल से इस गेंदबाज की किसी ने सुध नहीं ली है. सेलेक्टर्स भी हर बार उमेश यादव को नजरअंदाज कर रहे हैं. उमेश यादव ने हमेशा से ही अपने बेहतरीन प्रदर्शन से चर्चा लूटी है. उमेश यादव के पास गजब की रिवर्स स्विंग है, जो उन्हें एक खतरनाक तेज गेंदबाज बनाती है. उमेश यादव ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जून 2023 में खेला था. जून 2023 के बाद से ही उमेश यादव को भारतीय…
नगर निगम में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल ने बिंदाल पुल स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया। इसके अलावा उन्होंने रविवार को प्रचार अभियान की शुरूआत की। इस दौरान विरेंद्र पोखरियाल ने पूछा कि नगर निगम देहरादून में भाजपा ने 15 साल राज किया और उसके पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। क्योंकि धरातल पर भी लोगों को ऐसा कोई विकास दिखाई नहीं दे रहा है। 15 साल में कुछ नहीं कर पाई भाजपा पोखरियाल ने पूछा कि आखिर भाजपा किस मुंह से अगले पांच साल विकास की बात कर रही है। जब वह…
इंदौर: इंदौर के विजयनगर चौराहे पर सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे करीब 15 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सड़क पर घायल पड़े बाइक सवार को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। घायल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। विजयनगर पुलिस के मुताबिक हादसा रेडिसन चौराहे पर हुआ। बाइक (क्रमांक MP09XH2256) का चालक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर (क्रमांक RJ09GE7176)…
सिंचाई पम्प के लिए निःशुल्क विद्युत सहायता योजना का नाम अब डॉ खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा सिंचाई पम्प के लिए निःशुल्क विद्युत सहायता योजना 15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 137.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात सारंगढ़ में 38 करोड़ से बनेगा जिला अस्पताल: मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन रायपुर 15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के…
Steve Smith: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने कहा है कि अगर स्टीव स्मिथ श्रीलंका दौरे के लिए फिट नहीं होते हैं, तो ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान हो सकते हैं. स्मिथ को बिग बैश लीग (BBL) के दौरान चोट लग गई थी. पैट कमिंस अपनी दूसरी संतान के जन्म और टखने की चोट के कारण श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया था, लेकिन रविवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि स्मिथ को शुक्रवार को BBL के मैच में फील्डिंग करते हुए दाहिने कोहनी में चोट लगी है. अचानक बदला…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कमर कस ली है। चुनाव की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रशासन ने इस चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस संबंध में आज सोमवार को घोषणा की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे नवा रायपुर के सेक्टर 19 स्थित अपने कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव और उप चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इससे पहले निर्वाचन आयोग की बैठक में सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया…
जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के गंगानगर वार्ड में रहने वाला बुजुर्ग आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गया। बुजुर्ग का पैर छोड़ बाकी पूरा अंग जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों ने आग निकलती देख पानी डाला और अंदर जाकर देखने पर बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी बोधघाट पुलिस को दी गई। परिजनों ने बताया कि गंगानगर वार्ड निवासी शिव शंकर यादव (कुन्नू मामा ) (64) रोजाना की तरह अपने घर में सुबह पांच बजे कमरे में आग जलाकर ताप रहा था। साथ ही अपने मिट्ठू और मुर्गी आदि को भी रखा था। अचानक…