सरगुजा। छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्य की शराब खपाने का मामला उजागर हुआ है। अंबिकापुर शहर में एक युवक उत्तर प्रदेश की शराब को अवैध रूप से लाकर बेच रहा था। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधीर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बड़ी मात्रा में बरामद की गई है। जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुधीर पांडेय नामक युवक लंबे समय से उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर अंबिकापुर में बेच रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने…
Author: News Desk
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में हाथियों को जंगल में रखने के लिए असम के हाथियों से जुड़ी एक सफल कहानी का जिक्र किया। साथ ही मध्य प्रदेश में नए बने रातापानी टाइगर रिजर्व का भी उल्लेख किया। इस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने असम में हाथियों को लेकर किए गए सफल प्रयोग का जिक्र किया, जिसमें जंगल में खाने के लिए घास उगाई गई ताकि हाथी गांव में जाकर किसी को परेशान न करें। मुख्यमंत्री कहा कि वन विभाग के अधिकारियों…
नई दिल्ली। दिल्ली में सफाई कर्मचारियों और अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार जमीन दे दें तो दिल्ली सरकार वहां सफाई करमचारियों के लिए घर बनाकर देगी। उन्होंने कहा कि पहले यह योजना सफाई कर्मचारियों के लिए लाई जाएगी फिर बाद में अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी दिल्ली सरकार घर बनाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जब रिटायर हो जाता है तो सड़क पर आ जाता है। उसके पास इतने पैसे नहीं होते कि घर खरीद सके। उसे झुग्गी में रहना…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 20 जनवरी को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपेंगे। विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए पूर्व कर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने 353 नए पद मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में सवेरे दस बजे से आयोजित कार्यक्रम…
दिल्ली: दिल्ली में बीते दिन रविवार को दिनभर धूप निकली रही, इससे अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ. रविवार के अधिकतम तापमान सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला. धीरे-धीरे दिन चढ़ने के साथ ही यह कोहरा भी साफ होता चला गया और खिली हुई धूप भी निकल आई. वहीं पूरे दिन निकलने वाली धूप के चलते तापमान में तेजी से इजाफा भी देखने को मिला. इस दौरान अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. ठंडी से मिलेगी राहत सोमवार…
भोपाल । मध्य प्रदेश में पहली बार आबकारी विभाग ने वेयरहाउस प्रभारी की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। शराब कारोबारी को शराब की आपूर्ति के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्हें ऑनलाइन स्वीकृति प्राप्त होगी। आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है। वेयरहाउस प्रभारी के कारण आपूर्ति में विलंब होता था। इसको लेकर भ्रष्टाचार के आरोप समय-समय पर लगाते रहते थे। बार-बार जिला आबकारी अधिकारियों के चक्कर भी लगाने पड़ते थे। इस मामले में शराब कारोबारी और डिस्टलर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को वर्तमान में हो रही असुविधा से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के…
नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही राहुल ने कहा था कि भाजपा और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है और वो अब भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। इस बयान पर देश भर में बवाल मच गया है। असम में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राहुल गांधी ने यह बयान 15 जनवरी को दिल्ली के कोटला रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान दिया…
कोरबा, प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। राज्य सरकार ने एएसपी-डीएसपी सहित सहित कई पुलिस अफसरों के तबादले किये हैं। जारी सूची के अनुसार लखन पटेल कोरबा के नए एएसपी होंगे। वही रामगोपाल करियारे को बिलासपुर यातायात का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. सूर्य देव को ऊर्जा और जीवन का स्रोत माना जाता है. मान्यता है कि रविवार को नाखून और बाल काटने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है कि किस दिन बाल और नाखून काटना शुभ होता है और किस दिन अशुभ. अशुभ फल ऐसा माना जाता है कि रविवार को नाखून और बाल काटने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य समस्याएं: कुछ लोग मानते हैं कि रविवार को बाल काटने से सिर दर्द, बुखार और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं…
भारतीय परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा लगभग हर घर में की जाती है. हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा होती है लेकिन हर इंसान के इष्ट देवता अलग-अलग हैं. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि कण-कण में भी वास करते हैं. रोजमर्रा के काम में व्यस्त होने की वजह से बहुत से लोग रोज भगवान के दर्शन के लिए मंदिर नहीं जा पाते हैं. इसीलिए घर के भीतर ही मंदिर, पूजा घर या किसी कोने में भगवान की मूर्ति स्थापित कर लेते हैं. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.…