भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरूप देश में तीन नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन जा रहा है। वर्तमान समय की आवश्यकता और चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाए गए यह कानून, भारतीय न्याय प्रणाली को औपनिवेशिक मानसिकता से निकालकर अधिक लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। राज्य सरकार इन कानूनों को प्रदेश में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। देश में जुलाई 2024 से नए कानूनों का क्रियान्वयन आरंभ हुआ। यह कानून, क्रियान्वयन के साथ ही प्रदेश में…
Author: News Desk
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को 366 हितग्राहियों को कामकाजी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन और राशन पात्रता पर्चियों का वितरण रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किया। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, लेकिन यह सब हो पा रहा है ईश्वर की कृपा से वर्ना हम और आप तो निमित्त मात्र हैं। लेकिन आप और आपका सेवक जागरुक है इसलिए यह सब संभव हो पाया है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 366 हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण-पत्र वितरित…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पूरे देश और दुनिया को भारतीय सेवा पर गर्व है। बेहद अनुशासित इकाई के रूप में सेना ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। अपनी क्षमता और योग्यता से दुनिया की कई चुनौतियों का समाधान कर भारतीय सेना ने कठिनतम समय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देश को आजादी मिलने के समय, विश्व के कई देश स्वतंत्र हुए लेकिन भारत आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित है, इस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। भारतीय सेना का अनुशासन, सजकता, स्फूर्ति और तत्परता ही इस गौरव का आधार है।…
रायपुर विष्णुदेव साय कैबिनेट ने राज्य के स्टील उद्योगों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मिनी स्टील प्लांट को ऊर्जा प्रभार में एक रुपए प्रति यूनिट छूट देने का निर्णय लिया गया. यह छूट कैप्टिव पॉवर प्लांट को छोड़कर एक मेगावाट से कम तथा 2.5 एमवीए से अधिक क्षमता वाले स्टील उद्योगों के लिए दी गई है. राज्य सरकार ने कहा है कि औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के कारण स्टील उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में बनाये रखते हुए उन्हें राहत देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है छत्तीसगढ़ राज्य में एचव्ही-4 श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता-मिनी…
भोपाल । मप्र में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के शहरों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शहर में बादलों के कारण कोल्ड-डे जैसे हालात बने थे, वहीं दूसरे दिन अचानक एक फिर धूप खिलने से ठंड गायब हो गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 25.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसमें 6.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा।मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा…
रायपुर कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया छत्रीसगढ़ चैप्टर द्वारा 2 दिवसीय कांफ्रेंस आयोजित की गई. इसका विमोचन 18 जनवरी को होटल में आयोजित एक कार्क्रम में हुआ. कार्यक्रम का इनॉग्रेशन डॉ पी सी मनोरिया, डॉ पी के हाज़रा ,डॉ रॉउट रे , डॉ शशांक गुप्ता ने किया. प्रेसिडेंट डॉ एस एस मोहंती और सेक्रेटरी डॉ निखिल मोतिरामानी ने बताया कि करीब 450 लोग की गोष्टि में हृदय रोग की चर्चा हुई. नई तकनीक और आधुनिक इलाज में रिसर्च पर चर्चाए दी. डॉ हाज़रा ने हार्ट फेलियर की नई दवा के बारे में बताया. नसों में कैल्शियम तोड़ने के यंत्र और नसों…
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 118वीं कड़ी में मध्यप्रदेश में हाल ही में जुड़े रातापानी टाइगर रिजर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत आस-पास के पशु-पक्षियों के साथ स्नेह से रहना सिखाती है। देश में दो नए टाइगर रिजर्व की शुरुआत वनस्पति और जीव जगत के संबंधों को अधिक समृद्ध करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में बन रहे नए स्टार्टअप सेंटर्स के अंतर्गत देश के 7 शहरों में ग्वालियर का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया के 9 साल पूरे होने पर कहा कि स्टार्टअप कल्चर केवल बड़े शहरों तक…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने सौजन्य भेंट की। केन्द्रीय खेल मंत्री मंडाविया ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय खेल मंत्री का शॉल-श्रीफल एवं राजा भोज की प्रतिमा भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया।
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा मकसद है, कर्नाटक सरकार को हम भारत सरकार की योजनाओं के तहत भरपूर सहयोग करें, ताकि किसी भी कीमत पर राज्य का विकास बाधित ना हो। चौहान दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज बैंगलुरू में राज्य के कृषि, ग्रामीण विकास और राजस्व मंत्री के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शिवराज सिंह ने राज्य में कृषि योजनाओं, ग्रामीण विकास के कार्यों, राजस्व से जुड़ी गतिविधियों और भारत सरकार की योजनाओं पर मंत्रियों व अधिकारियों से विस्तार से…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार माहौल साल 2025 की तुलना में बहुत अलग है। इस बार हर दल के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मुफ्त बिजली, पानी, पैसा और फ्री बस यात्रा का प्रलोभन दे रहे हैं। वहीं, पटपड़गंज विधानसभा से आप प्रत्याशी अवध ओझा ने मुफ्त कोचिंग का दांव खेल दिया है। पटपड़गंज क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अवध ओझा ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिस पर लोगों से मुफ्त कोचिंग के लिए फॉर्म भरने के लिए कहा गया है। अवध ओझा का दावा है कि…