Author: News Desk

दुर्ग रातभर के तमाशे के बाद एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में दुर्ग में हिरासत में लिए गए संदेही युवक आकाश कनौजिया को छोड़कर मुंबई पुलिस के अधिकारी वापस लौट गए. अब युवक अपने खर्च पर वापस मुंबई जा रहा है. बता दें कि मुम्बई पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर दुर्ग रेलवे पुलिस ने मुम्बई के हिस्ट्री शीटर बदमाश आकाश कनौजिया को शनिवार को दोपहर 1.30 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया था. दुर्ग रेलवे पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया था कि वह जांजगीर जिले के नैला में सिटी कोतवाली…

Read More

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 गायों का रेस्क्यू किया है. जिले के गुंडरदेही में बीती रात कुल 30 गायों को एक ट्रक में भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोका और गायों का सफल रेस्क्यू किया है. वहीं आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही पुलिस को मुखबिर से गौ तस्करी की सूचना मिली थी. जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए रात करीब 3 बजे घेराबंदी की. हालांकि,…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव आजकल अभ्यास में लगे हुए हैं। कुलदीप ग्रोइन इंजरी के लिए हुई सर्जरी के बाद पहली बार खेलते दिखेंगे। वह आजकल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना नहीं गया है पर उन्हें अगले माह होने वाले एकदिवसीय सीरीज और चैम्पियंस ट्राफी के लिए टीम में जगह मिली है। भारत को फऱवरी के पहले हफ्ते में इंग्लैंड से 3 वनडे खेलने हैं और कुलदीप की नजरे इंग्लैंड के खिलाफ…

Read More

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में पुलिस ने नशे के खिलाफ बडी सफलता हासिल की है. जिले में पहली बार नारकोटिक्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ 11 तस्करों गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो नाबालिगो को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और दोनों नाबालिगों को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है. सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक SI शशि भूषण पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय…

Read More

नई दिल्ली । दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस ने अपनी नई टीवीएस जुपीटर सीएनजी स्कूटर को पेश किया, जो भारत का पहला सीएनजी स्कूटर है। ऑटो एक्सपो 2025 में इस स्कूटर को कंपनी के भारत मोबिलिटी 2025 प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किया गया है और यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों ईंधन के विकल्प के साथ आता है। टीवीएस जुपीटर सीएनजी में 124.8 सीसी की क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 5.3 किलोवाट की पावर और 9.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80.5 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और यह एक किलोग्राम…

Read More

कवर्धा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर कवर्धा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में फंस गया, जिसे राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. घायल दोनों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है. हादसे में पिकअप (क्रमांक सीजी 04 पद 6336) और ट्रक (क्रमांक एमपी 20 एचबी 7181) दोनों की हालत बहुत खराब हो गई. फिलहाल, दोनों का इलाज जारी है और पुलिस…

Read More

मुंबई । आईएमडीबी द्वारा 2025 की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 को 5वें स्थान पर रखा हैं। युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागी 4 के साथ बॉलीवुड के सबसे कम उम्र के एक्शन सुपरस्टार के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। इस सूची में सलमान खान की सिकंदर, आलिया भट्ट की अल्फा, रजनीकांत की कुली, और यश की टॉक्सिक जैसी सिनेमा के दिग्गजों के साथ बागी 4 ने अपनी जगह बनाई है। फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह साफ तौर पर दिखता है, जो कि आईएमडीबी के विशाल दर्शक…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में ठंड की मार जारी है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी लगातार हो रही है। इसके असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं कुछ इलाकों में दिन में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस कारण इन राज्यों का तापमान गिर रहा है। हिमाचल में भारी बर्फबारी से कई प्रमुख सड़कें और अटल टनल बंद हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवाओं ने ठिठुरन…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि 2013 में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन नहीं देना चाहिए था और न ही 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन करना चाहिए था। हालांकि माकन ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने नए कांग्रेस मुख्यालय, कोटला रोड पर आयोजित पहली कि वो अपनी पहले की टिप्पणी पर अब भी कायम हैं। उन्होंने पहले कहा था कि केजरीवाल…

Read More

मुंबई । अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने करण सिंह को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया है। बोपन्ना ने कहा है कि करण जैसी खेल की प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासंघ प्रयास करे। बोपन्ना ने कहा कि इसके लिए महासंघ प्रयोजकों की भी तलाश करे। बोपन्ना के अनसार महासंघ को करण सिंह और उसकी तरह के और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सभी प्रकार से सहयोग करना चाहिये। बोपन्ना ने कहा कि मैं करण को खेलते हुए देख रहा हूं और मुझे लगता है कि वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के प्रतिभाशाली…

Read More