भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वामित्व योजना से गांव और गरीब सशक्त होंगे और विकसित भारत का सफर सुहाना होगा। भारत में पिछले लगभग 5 वर्ष में डेढ़ करोड़ ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व पत्र (प्रॉपर्टी कार्ड) दिया गया है। आज 65 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड दिया जा रहा है। इस प्रकार देश के लगभग सवा दो करोड़ ग्रामीणों को उनके घर का पक्का कानूनी दस्तावेज मिला है। भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को दिल्ली से स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को…
Author: News Desk
भोपाल। मप्र में भाजपा ने अब तक 56 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अभी 6 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा बाकी है। इसमें इंदौर जिला भी शामिल हैं। दरअसल, जिन जिलों के अध्यक्षों की घोषणा नहीं हुई है वहां के नेताओं में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। जानकारों का कहना है इन जिलों के नेता अपने-अपने समर्थक को जिलाध्यक्ष बनाने पर अड़े हुए हैं। संगठन चुनाव की गाइड लाइन के अनुसार जिलाध्यक्षों का चुनाव 5 जनवरी तक किया जाना था, लेकिन अभी भी इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छिंदवाड़ा में जिलाध्यक्षों…
रायपुर: राज्य में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने चार्जशीट पेश की है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस चार्जशीट में CGPSC कार्यालय में कार्यरत सात कर्मचारियों समेत करीब 41 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. हालांकि पांच ऐसे लोगों के बयान नहीं लिए जा सके, जो इस मामले की जांच में शामिल थे या जिनका इस अनियमितता से संबंध था. प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए मेसर्स AKD प्रिंटर्स के साथ बैठक चार्जशीट के मुताबिक जुलाई 2020 में CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह और परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने प्रश्नपत्र तैयार…
रायपुर कमल विहार में चार दिन पहले मिली युवती की अर्द्धनग्न लाश के मामले में अब तक पुलिस के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाने पर कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन कर रही है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के गेट के सामने युवती की फोटो हाथों में लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस दौरान कहा कि अगर उस बेटी को न्याय नहीं मिला तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस पार्टी कमेटी के नेतृत्व में गृह मंत्री के घर का घेराव करेगी.…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री चलाने पर रोक लगाने का दावा किया है। ‘अनब्रेकेबल नाम की डॉक्यूमेंट्री आप प्रमुख केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन जैसे बड़े नेताओं की जेल यात्रा पर बनी है। आप सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा के कहने पर ही डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार, आप की डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकेबल का शनिवार सुबह 11:30 बजे स्क्रीनिंग होनी थी। आप सूत्रों का दावा है कि पूरी दिल्ली में थिएटर…
भोपाल । बीच वित्त वर्ष में तो गाइडलाइन में वृद्धि का प्रस्ताव धरा रह गया। अलबत्ता 1 अप्रैल से नई गाइडलाइन लागू होगी। उसकी तैयारी पंजीयन विभाग ने शुरू कर दी है। पिछले दिनों भोपाल मुख्यालय ने नई गाइडलाइन बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी भिजवाए, वहीं दूसरी तरफ सम्पदा-1 के साथ-साथ 2 से भी रजिस्ट्रियां हो रही है और ऑनलाइन होने वाली इस रजिस्ट्री में जो दस्तावेज मिलता है वह भी गुणवत्तापूर्ण और रंगीन रहता है, जिससे यह पहचानने में आसानी रहती है कि रजिस्ट्री कौन सी असली है और कौन सी उसकी फोटो कॉपी।पंजीयन विभाग द्वारा नई…
अनुबंध छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर होगा साबित रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री शर्माछत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज शहीद स्मारक ऑडिटोरियम, रायपुर में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन एवं कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग…
रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। बीते दिनों बादल छाए रहने की वजह से ठंड कम हो गई थी, बादल छटने से एक बार फिर अच्छी ठंड पड़ने वाली है। वहीं सरगुजा संभाग में कोहरा का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर लोगों को देखने…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में चार प्रतिशत और छटवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दोनों वेतनमानों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2024 से इस वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन द्वारा…
बजट 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश के सामने अपना 8वां आम बजट पेश करने जा रही हैं। इस आगामी बजट में सरकार नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है। इस नए विधेयक का उद्देश्य आयकर विधेयक को पहले से अधिक सरल बनाना है। इस नए विधेयक को समझना आसान हो सकता है और इसमें पन्नों की संख्या करीब 60 फीसदी कम की जा सकती है। वित्त मंत्री सीतारमण ने जुलाई के बजट में करीब 60 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की 6 महीने के भीतर व्यापक समीक्षा करने की घोषणा की थी। बजट सत्र में…