Author: News Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। चर्चा है कि जांच की आंच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच सकती है। ईडी बघेल को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। नोटशीट के आधार पर रची गई थी शराब घोटाले की साजिश सूत्रों के मुताबिक, जिस नोटशीट के आधार पर शराब घोटाले की साजिश रची गई, उस पर कवासी लखमा के साथ भूपेश बघेल के भी हस्ताक्षर हैं। ईडी की हिरासत में मौजूद लखमा से दो हजार करोड़ के इस घोटाले में बघेल की भूमिका के…

Read More

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा ने आयोग का 67वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया। इस अवसर पर सदस्य डॉ. कृष्णकांत शर्मा और डॉ. नरेन्द्र कुमार कोष्टी एवं सचिव प्रबल सिपाहा मौजूद थे। राज्यपाल पटेल को आयोग अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा वर्ष 2023-24 में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के पदों की पूर्ति के लिए 70 विज्ञाप्ति जारी की गई है। इस अवधि में 21 परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 13 हजार 833 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया। वर्ष…

Read More

भोपाल । प्रदेश के बड़े शहरों को भारी और बाहरी वाहनों की रेलमपेल से मुक्ति दिलाने के लिए अब बायपास और रिंग रोड बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे शहरों में न केवल दुर्घटनाएं कम होंगी, बल्कि आम लोगों को हर दिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए प्रदेश के आधा दर्जन शहरों को चयन किया गया है। इनका निर्माण केन्द्र सरकार की मदद से किया जाएगा। इसके लिए केन्द्र द्वारा तैयार की गई योजनाओं में राज्यों की राजधानियों के अलावा दस लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों को शामिल किया…

Read More

रायपुर नगरीय चुनाव की अब तब होने वाली घोषणा के बीच साय कैबिनेट की बैठक रविवार को होने जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आचार संहिता का ऐलान से पहले यह कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है. इस लिहाज से इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. जानकारी के अनुसार, साय कैबिनेट की यह बैठक रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी. इस बैठक में चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले भी साय कैबिनेट ले सकती है. चुनाव आयोग नगरीय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी जिलों के…

Read More

अम्बिकापुर जिले के विकासखण्ड लखनपुर का मात्र 189 की आबादी वाला सुदूर बनखेता गांव, जो पहले पेयजल की समस्या से जूझ रहा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं की वजह से इस समस्या से मुक्त हो गया है। गांव के लोग अब बेहद खुश हैं कि गांव के हर घर में अब नल लग गया है। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत गांव के 36 परिवारों के घरों में नल से जल कनेक्शन दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में 10 हजार लीटर क्षमता वाले स्टील स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया…

Read More

छत्तीसगढ़ से 20 लाख 28 हजार से अधिक प्रश्न रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों से "परीक्षा पे" चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम 29 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सवेरे 11 बजे से शुरू होगा। इस बार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों में प्रश्न पूछने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जहां से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए हैं। छत्तीसगढ़ को दिए गए 10 लाख 25 हजार 389 लक्ष्य के विरुद्ध 20 लाख 28 हजार 864 प्रश्न पूछे गए हैं। इसके लिए 14 जनवरी…

Read More

बीजापुर: बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मरुदबाका के जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों ने बरामद किए हैं. यह संख्या और बढ़ सकती है. बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं. गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. सुबह करीब 9 बजे दक्षिण बीजापुर के जंगल में फायरिंग शुरू हो गई। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी मीटिंग कर…

Read More

नई दिल्ली । एक गंभीर साइबर सुरक्षा खतरे को लेकर भारतीय साइबर सुरक्षा ने चेतावनी जारी की है। एक फर्जी मैसेज जो एसबीआई ‎रिवार्ड का दावा कर रहा है, उसमें एक फर्जी एपीके फाइल को डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। फार्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि एसबीआई रिवॉर्ड प्‍वाइंट मिलने के लिए एपीके फाइल डाउनलोड की जानी है, लेकिन यह सच नहीं है। एसबीआई ने भी इस पर विचार करते हुए इस तरह के मैसेज नहीं भेजने की स्पष्ट चेतावनी जारी की है। एसबीआई एक एंड्रॉइड पैकेज किट (एपीके) फाइल एसएमएस या व्हॉट्सएप के…

Read More

रायपुर रेलवे ने फिर से दो दिन 18 और 22 जनवरी को दस पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद करने के साथ ही चार ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 510 पर तीन घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर गर्डर डी लांचिंग का काम किया जाएगा। यह ट्रैफिक ब्लॉक 17 जनवरी की रात 10.10 बजे से 18 जनवरी…

Read More

रायपुर झारखंड के कुख्यात सुजीत गैंग से जुड़े शूटर विक्की शर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्की शर्मा नवंबर 2024 में रांची में हुई एक बड़ी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। वह रायपुर में अपनी पहचान छुपाते हुए फरारी काट रहा था। रायपुर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विक्की शर्मा झारखंड के कई संगीन मामलों में वांछित था। नवंबर 2024 में रांची में हुई वारदात के बाद से ही वह फरार था। रायपुर में गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से नकली दस्तावेज और…

Read More