भागलपुर: भागलपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक ने 100 से ज्यादा खाताधारकों को 40 लाख रुपये का चूना लगा डाला. आरोपी सीएसपी संचालक ने हेराफेरी कर उनके खातों से रकम उड़ा दी. खाताधारकों के बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट लेकर अवैध तरीके से पैसे की निकासी कर ली गई. मामले का जब भंडाफोड़ हुआ तो सीएसपी संचालक प्रवीण कुमार मेहता कागजात लेकर फरार हो गया. यह मामला नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीफ थाना क्षेत्र के चोरहर गांव से सामने आया है. मामले को लेकर परेशान खाताधारकों ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. बीते…
Author: News Desk
रायपुर बीजापुर के पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 17 जवानों को ढेर कर दिया गया है. आज मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोनों जवान अब स्वस्थ हैं और खतरे से बाहर हैं. एक असम से है और दूसरा लद्दाख से है और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे. उन्होंने अपने परिवारों से बात की है, मैंने भी उनसे बात की है. एक जवान के पैर में चोट लगी है और डॉक्टरों ने कहा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा, जबकि दूसरे को आंख में…
बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा है। उनके द्वारा कर्मचारियों के लिए अलग से मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन भी लगाया जाता है। इस क्रम में लंबे अरसे बाद जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री आरए कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त कलेक्टर और जिला कार्यालय की स्थापना शाखा के प्रभारी एसएस दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित संघों…
वाशिंगटन। अमेरिका में आने वाले समय में टीचर्स की भारी कमी होने वाली है। पिछले दो दशक में टीचर्स के द्वारा अपना पेशा छोड़ने का सिलसिला सबसे ज्यादा है। हर साल 11 प्रतिशत टीचर्स अमेरिका में स्कूल छोड़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 में ये आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ गया। इसके बाद से ही स्कूलों में टीचर्स की कमी एक बड़ी चुनौती बनी है। इसके बाद अब अधिकारियों पर दबाव है कि वे नए टीचर्स को भर्ती करने के साथ-साथ मौजूदा टीचर्स को रोकने का काम करें।एक रिपोर्ट में 40 राज्यों में 2016 से 2021 तक स्कूल…
रायपुर किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही भाजपा का प्रदेश संगठन चुनाव पूरा हो गया है. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र के सभी नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की दृष्टि से काम करने का दोबारा अवसर दिया है. पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी…
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में साल 2021 में सत्ता में आने के बाद से ही तालिबानी सरकार और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बिगड़ते दिखे हैं। पाकिस्तान ने पिछले करीब एक साल में दो बार अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए। वहीं तालिबानी ने भी पाकिस्तान पर भारी हथियारों से हमला करके कई पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। तालिबान के सहयोगी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने न केवल पाकिस्तान के सैकड़ों सैनिकों को मारा है, बल्कि कई सैन्य ठिकानों को भी विस्फोटकों से उड़ा दिया है। पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने खुद ही माना है कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने…
दुर्ग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाईन में एक एसी कोच के पटरी से उतरने की सूचना है. रेल मंडल के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि एक एसी कोच पटरी से सुबह उतरी थी, इसके पीछे की वजह प्वाईंट्स में दिक्कत को बताया जा रहा है. गनिमत ये रही कि ये हादसा वॉशिंग लाईन में हुआ, जहां डिब्बे में कोई भी यात्री सवार नहीं होता है, यहां डिब्बे को मेंटेनेंस करने के लिए लाया जाता है. बता दें कि कुछ दिनों पहले भी यहां ट्रेन में आग लग…
नई दिल्ली। केरल, जिसे भारत का यूरोप कहा जाता है, अपने बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और प्रति व्यक्ति आय के लिए जाना जाता है। हालांकि, अब यहां की आबादी में जिस गति से गिरावट आ रही है, वह चिंता का विषय बन गई है। 2024 में केरल की अनुमानित आबादी 3.6 करोड़ थी, जबकि 1991 में यह संख्या 2.90 करोड़ थी। पिछले 35 वर्षों में राज्य की आबादी केवल 70 लाख बढ़ी है। 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की आबादी 3.34 करोड़ थी, जो अब स्थिरता के करीब पहुंच गई है। लेकिन कोरोना महामारी के बाद से स्थिति और…
रायपुर राजधानी में इनकम टैक्स ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, RSA इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर आईटी की टीम ने दबिश दी है. बताया जा रहा है कि आईटी के दर्जनभर से अधिक अधिकारी छापामारा कार्रवाई में शामिल हैं.
रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश में ठंड का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इससे फिर ठंड बढ़ेगी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग वायरल बुखार, सर्दी-खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार जब तक मौसम ऐसा ही रहेगा, हर कोई बीमार पड़ता रहेगा। गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। पेंड्रा रोड, जगदलपुर और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों…