रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देश अनुसार रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजधानी शहर नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में आमजनों को जीवन में निरंतर दैनिक स्वस्थ परिवेश देने मॉनिटरिंग सहित कार्य निरंतर किया जा रहा है. रायपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत कुल 10 जोन अंतर्गत 70 वार्ड हैं, जिसमें 201 सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालय निर्मित हैं. सामुदायिक शौचालय की संख्या 112, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या 72, स्मार्ट टॉयलेट की संख्या 13 और पिंक टॉयलेट की संख्या 4 है. रायपुर…
Author: News Desk
भोपाल : वन विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्य-जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिये गुरुवार को अनुभूति कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर शिविर आयोजित हुआ। इसमें शासकीय नवीन कन्या विद्यालय, तुलसी नगर, भोपाल की 99 छात्राओं, 3 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। शिविर में शामिल हुई छात्राओं को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, कैप, ब्रोशर दिये गये। जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति और गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी दिये गये। छात्राओं को मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन,…
रायपुर प्रदेश में मनाए जा रहें 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाकर प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने आज राजधानी के रोहणीपुरम गोल चौक पहुंचकर बाईकर्स और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बाईक रैली में हिस्सा लिया. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों सहित चार पहिया वाहन चलाने वाले लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. इस दौरान साय ने हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाईक रैली को रवाना भी किया. स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने…
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मानसिक दिवालिया हो गए हैं। चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं, उनकी मानसिक आयु शून्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हम भारत माता के लिए प्राण न्योछावर कर सकते हैं और आपको इस विचार से ही नफरत है। आप भारत और भारतीयता को कभी समझ ही नहीं पाएंगे। बता दें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद…
कोरबा यदि कोई व्यक्ति रोजगार या मकान के लिए किसी बैंक से रुपये लोन लेना चाहता है, तो उसे दस्तावेज के नाम पर कई चक्कर काटने पड़ते हैं। सबसे पहले आईटी रिटर्न देखा जाता है। सिबिल स्कोर की जांच की जाती है। इसके बाद प्रार्थी के लोन की किस्त चुकाने में सक्षम होने पर ही लोन स्वीकृत किया जाता है। दूसरी ओर सारे नियम कानून को ताख पर रखकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ने कई लोगों को पांच से 10 बार लोन दे दिया। फ्लोरा मैक्स कंपनी से आजीविका मिलने की आस में महिलाओं ने 40-40 हजार रुपये का लोन लिया…
कोरबा यदि कोई व्यक्ति रोजगार या मकान के लिए किसी बैंक से रुपये लोन लेना चाहता है, तो उसे दस्तावेज के नाम पर कई चक्कर काटने पड़ते हैं। सबसे पहले आईटी रिटर्न देखा जाता है। सिबिल स्कोर की जांच की जाती है। इसके बाद प्रार्थी के लोन की किस्त चुकाने में सक्षम होने पर ही लोन स्वीकृत किया जाता है। दूसरी ओर सारे नियम कानून को ताख पर रखकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ने कई लोगों को पांच से 10 बार लोन दे दिया। फ्लोरा मैक्स कंपनी से आजीविका मिलने की आस में महिलाओं ने 40-40 हजार रुपये का लोन लिया…
जगदलपुर: बोधघाट थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन से पुलिस टीम ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 2 लाख 60 हजार रुपए के गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि सूचना मिली थी कि विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन से एक दुबला पतला युवक उतरकर प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और उसके बैग में गांजा है। थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन पहुंची और घेराबंदी कर आनंद शर्मा पुत्र नंदलाल शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी मुरैना मध्य प्रदेश को पकड़ा। उसके पास रखे तीन बैग…
मुंबई: मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मुंबई को असुरक्षित कहना ठीक नहीं होगा। दरअसल, इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। क्योंकि सैफ अली खान पर उनके घर में घुसे एक चोर ने कई बार चाकू से वार किया था। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी अंतिम सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने आखिरी लिस्ट में बचे हुए दो दोनों प्रत्याशियों की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस ने बुधवसार को पांच प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। अब कांग्रेस सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों उतार चुकी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी भी अपने सभी 70 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है, जबकि बीजेपी अभी तक 59 प्रत्याशियों ही घोषित कर सकी है। छठी लिस्ट के प्रत्याशियों में तिमारपुर-लोकेंद्र चौधरी, रोहताश नगर-सुरेश वती चौहान, पांचवीं लिस्ट के प्रत्याशी में बवाना…
रायपुर : अविभाजित मध्यप्रदेश में मुझे दो बार विधायक रहने का मौका मिला, इस दौरान मैंने 8 साल की विधायकी मोटरसाइकिल में की। लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा सब कुछ मोटरसाइकिल में ही किया। तब से अब तक बहुत परिवर्तन हो गया है। छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल उद्योग सहित पूरी अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। आज यातायात के साधनों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इसलिए सुरक्षित यातायात के लिए…