Squid Game: 'Squid Game 2' पिछले साल दिसंबर महीने में रिलीज हुआ और नए साल पर ही मेकर्स ने ऐलान कर दिया कि 2025 में ही तीसरा सीजन आएगा। इसके बाद से ही फैंस तमाम तरह की थ्योरी बना रहे हैं, जो वायरल हो रही हैं। अब इस पर प्येलर नंबर 456, फ्रंटमैन और शो के प्रोड्यूसर ने एक हिंट दिया है। 'Squid Game' की कास्ट गी-हुन फेम ली जंग-जे, फ्रंट मैन फेम ली ब्युंग-हुन और प्रोड्यूसर ह्वांग डोंग-ह्युक 'फर्स्ट वी फीस्ट' शो में थे। जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। प्लेयर नंबर 456 ली जंग-जे ने सवाल पढ़ते…
Author: News Desk
कबीरधाम छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सुबह एक रिहायसी इलाके में तेंदुआ घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. तेदुए को आज लोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत के रणवीरपुर में देखा गया है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद वन अमला अलर्ट मोड पर है. वन अमला लगातार तेंदुए पर नजर बनाए हुए हैं. इसके साथ ही विभागीय अधिकारी ग्रामीणों से तेंदुए से दूर और सतर्क रहने के साथ-साथ समूह में रहने की अपील कर रहे हैं. बच्चों और बुजुर्गों को अकेले ना निकलने की सलाह दी जा रही है.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन पूरी तरह से तैयार है। राज्य के लोगों को प्रयागराज में भी अपनेपन का अहसास मिले इसलिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए लोगों के निःशुल्क ठहरने और भोजन करने भी व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है। यह ठीक बघाड़ा थाना मेला…
भोपाल: '100अरब' यानी सौरभ शर्मा अपनी पत्नी समेत 19 दिसंबर 2024 से तीनों जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर हैं या फिर जांच एजेंसियों ने सौरभ के प्रति नरम रुख अपना लिया है। मध्य प्रदेश की राजनीति में सत्ता और संगठन के बीच संतुलन बिगाड़ने वाली राजनीति करने वाले पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पिछले दिनों अपने साथी मंत्री गोपाल भार्गव से भी नाराज चल रहे थे, उन्होंने सागर के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री पर जातिवाद का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश भी की थी। अब सत्ता के लालच में गोविंद सिंह राजपूत को हथियार बनाकर सत्ता और संगठन…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आगामी 17 जनवरी को होगी। इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। इसकी जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम पांच से सात बजे तक नामांकन होगा। प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न कराने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश संगठन…
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना अंतर्गत पुतकेल के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। घटना आज सुबह की है। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 229 और कोबरा का संयुक्त बल पुतकेल कैंप से एरिया डोमिनेशन ड्यूटी के लिए निकला था। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया। जिससे दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है: बीजापुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोबरा 206वीं बटालियन के घायल कांस्टेबल मृदुल बर्मन और मोहम्मद इशाक…
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इसमें 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग रही है। एनकाउंटर दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रहा है। नक्सलियों के उपस्थिति की खबर मिलने के बाद से सुरक्षा बल सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी हुई है. नक्सलियों को खोज कर उनका खात्मा करने डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 229 बटालियन की संयुक्त टीम सुबह 9…
चंडीगढ़। मंडी से BJP सांसद और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'Emergency' का इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले इसका भारी विरोध शुरू हो गया है। इस बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने फिल्म का विरोध करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सिखों की छवि खराब करने वाली और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने वाली कंगना रनौत की फिल्म 'Emergency' पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने 17 जनवरी पंजाब…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस साइबर क्राइम का शिकार हो गई है. दरअसल, रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई है. पुलिस की आईडी से ऑनलाइन जुए के खेल का विज्ञापन किया जा रहा है. वहीं, एलन मस्क के नाम से पोस्ट किया गया है. इंस्टाग्राम आईडी फीड में क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट किया गया है. छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. साइबर ठगों की नजर छत्तीसगढ़ पर है. प्रदेश में साइबर ठग लगातार लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. हालांकि पुलिस लगातार शातिर ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस…
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। साल की शुरुआत होते ही केंद्र सरकार की तरफ से खुशखबरी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2026 तक होगा। लेकिन, उसके बाद 8वें वेतन आयोग का गठन किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों की यह मांग ऐसे समय पूरी हुई है, जब बार-बार यह आशंका जताई जा रही थी कि 8वां वेतन आयोग नहीं आएगा। पहले से ही माना जा रहा था कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद ही 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिलेगी।…