जशपुर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर बैच और स्टार पहनाकर बधाई दी। दरअसल, यह आयोजन बगिया स्थित मुख्यमंत्री के निजी निवास पर बीती रात 11 बजे पीपींग सेरेमनी के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कमिश्नर नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और पत्नी रेखा सिंह व बेटे रिभु समर्थ सिंह भी उपस्थित थे।शशिमोहन सिंह 1997 बैच के डीएसपी रहे हैं। 2012 में उन्हें आईपीएस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पिछले एक वर्ष से वे जशपुर में पुलिस…
Author: News Desk
Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हारने के बाद भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी आलोचनाओं के घेरे में है। खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सख्त हिदायत मिली है। रणजी ट्रॉफी की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के स्टार बैटर सरफराज खान के इंजर्ड होने की खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज खान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पसलियों में चोट लग गई थी और इसलिए वह 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए…
भोपाल । मालवा में पहली बार आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समयसागर महाराज के शिष्य मुनिश्री विनम्रसागर महाराज की मौजूदगी में जैन महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अगले महीने 2 से 9 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान ऐतिहासिक कल्पद्रुम महामंडल विधान तिलक नगर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मालवा के श्रद्धालु सहित कई राज्यों से जैन धर्मालुजन शामिल होंगे। मुनिश्री विनम्र सागर ससंघ एवं आर्यिका दुर्लभमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में तिलक नगर में ऐतिहासिक कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 108 भव्य समवशरण की रचना, सर्वसिद्धदायक, सर्व मनोकामना पूरक, मनवांछित फलदाता…
झारखंड में "झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" को लेकर बड़ा झोल सामने आया है। जहां योजना के लिए लाभार्थियों का रेजिस्ट्रेशन करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कई महिलाओं का अकाउंट अपने चहेते लोगों के बैंक खातों से लिंक कर दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि एक ही महिला के बैंक खाते में आठ-आठ लाभार्थियों की राशि पहुंच रही है। वहीं, एक पुरुष के बैंक खाते में छह महिलाओं की राशि पहुंच रही है। जिन महिलाओं का रेजिस्ट्रेशन हुआ और उनके खाते में जब उनकी राशि नहीं आई, तो वे अब अपना निबंधन चेक कराने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय कला, संस्कृति और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को करीब से देखा। मुख्यमंत्री साय ने राजपुर के आरा ग्राम के निवासी शिवमंगल से मुलाकात की, जो 25 वर्षों से कुम्हार का काम कर रहे हैं। शिवमंगल ने बताया कि विद्युत चाक मिलने से उनकी जीविका चलाना आसान हुआ है। उनका परिवार पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाकर सालाना 2-3 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहा है। शिवमंगल की कला को महोत्सव में प्रदर्शित किया गया, जहां मटके, कुल्हड़…
भोजपुर: भोजपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार थाना इलाके के बनाही गांव निवासी अब्दुल कादिर ने अपनी बेगम को सोशल मीडिया पर मैसेज भेज कर तीन तलाक दे दिया। मैसेज पढ़ते ही उसकी बेगम दंग रह गई। उसने रिप्लाई देते हुए लिखा कि मुझे तीन तलाक नामंजूर है। इसके बाद उसने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता नेहा खातून के लिखित आवेदन पर अब्दुल कादिर, उसके माता-पिता समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। नेहा ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई घटना के बाद लोग हैरान हैं कि तीन तलाक कानून…
भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। इस सूची में 12 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। बुधवार को एक बार फिर नई सूची जारी की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्षों की यह चौथी सूची होगी, जिसमें शेष 23 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम शामिल होंगे। आपको बता दें कि अब तक भाजपा जिला अध्यक्षों की कुल 3 सूचियां जारी हो चुकी हैं। पहली सूची रविवार देर रात जारी की गई थी। इस सूची में उज्जैन और विदिशा के दो जिला अध्यक्षों के नाम शामिल थे। सोमवार को…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में 87.31 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वाेच्च प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान शामिल है। उन्होंने देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी महिला को अवसर दिया। आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी है, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी सरकार का ध्येय वाक्य है। इसके माध्यम से हम विजन-2047…
खगड़िया: बिहार में अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. बदमाशों के अंदर से पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं देखने को मिल रहा है. ताजा मामला खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार से सामने आया है. यहां दबंगों ने उधारी का पैसा मांगने पर पान दुकानदार का सिर फोड़ दिया. बताया जा रहा है कि एक युवक ने सिगरेट और पान खाकर रूपये नहीं दिया. दुकानदार द्वारा जब रुपया मांगा गया तो युवक ने मारपीट शुरू कर दिया और दुकानदार का सिर फोड़ दिया. इसके बाद नाराज दुकानदार और उसके परिजनों ने युवक…
कोरबा, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत कुमार वसंत ने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को पत्र लिखा है कि विभिन्न माइक्रो फायनेन्स कंपनी, बैंक से ऋण लेने वाली महिलाओं के द्वारा समय सीमा में ऋण का भुगतान नहीं करने पर संबंधित माइक्रो फायनेंन्स/बैंक के एजेंट द्वारा ऋण वसूली के दौरान बलपूर्वक कार्यवाही एवं अपमानजनक व्यवहार करने पर संबंधितों के विरुद्ध कानूनी तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने पत्र में उल्लेख किया विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनी, बैंक एजेंट के द्वारा लोन लेने वाली महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की उनके विरुद्ध शिकायत प्राप्त हो रही है। फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी…