Author: News Desk

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले से प्यार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 17 साल की युवती एक 16 साल के युवक को दिल दे बैठी. दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. वहीं अब नाबालिग युवती मां बनने वाली है. लेकिन जब परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई तो विवाद हो गया. दोनों परिवारों के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. वहीं इस मामले में पुलिस भी उलझी हुई है. लड़के के घर पर किया हंगामा मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी ने कानूनी पेंच फंसा दिया है. 17 साल की युवती गर्भवती है और अपने…

Read More

भोपाल । अनूपपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर जिले में तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसे आयोजित होने में लगभग एक सप्ताह का समय बाकी है। ऐसे में विभाग ने पूरी तैयारी सुनिश्चित कर ली है। अभी तक अनूपपुर जिले में 21,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी विभाग ने की है। इसमें थर्मल पावर, होटल, सोलर पावर प्लांट, वाटर पार्क, सीमेंट ग्राइंडिंग और पर्यटन सहित कॉलरी से संबंधित उद्योग लगाए जाने को लेकर उद्योगपतियों ने अपनी सहमति प्रदान की है, जिस पर विभाग तैयारी में जुट गया है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर के अनूपपुर में 1200…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की पुण्यस्थली रही है। स्वामी विवेकानंद जी ने किशोरावस्था के अपने दो बरस यहां डे भवन में व्यतीत किये। जब कोई हवाई मार्ग से रायपुर आता है तो उसे विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर देखकर महसूस हो जाता है कि इस शहर का संबंध स्वामी विवेकानंद से रहा होगा। वहां से शहर के सबसे सुरम्य स्थल विवेकानंद सरोवर तक हर जगह स्वामी विवेकानंद के प्रति इस शहर का आदर नजर आता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब देश और प्रदेश के भविष्य हैं। एक सपना लेकर कि आप किस रूप में देश और प्रदेश की सेवा करना चाहते है, उसको हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पढ़ाई करें। छत्तीसगढ़ राज्य में तकनीकी, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट से संबंधित उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर में नालंदा परिसर युवाओं के चौबीसों घण्टे खुला है। नालंदा परिसर की तर्ज पर राज्य के…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां उनके निवास में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान श्री अडानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की दूरदर्शी व पारदर्शी नीतियों ने उद्योगपतियों का भरोसा जीता है, जिसके फलस्वरूप रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए अडानी समूह की 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ की विद्युत उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। ऊर्जा के क्षेत्र में इस बड़े विस्तार से राज्य न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि अन्य राज्यों को…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भेपेंद्र सिंह हुड्डा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस वक्त राज्य में नशे ने युवाओं की जिंदगी दांव पर लगा दी है। उन्होंने कहा कि दूध-दही के खाने वाले हरियाणा को नशा तस्करों ने ड्रग्स, अफीम, चिट्टा, हेरोइन, ब्राउन शुगर, स्मैक, चरस, गांजा, कोकीन, भांग और सुल्फा का अड्डा बना दिया है। नशा कारोबारी बेखौफ अपने साम्राज्य को फैला रहे हैं, जिससे उनका नेटवर्क हर गांव, गली व मोहल्ले तक पहुंच गया है। हुड्डा ने कहा कि युवाओं से लेकर महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी नशे की चपेट में आकर जान गंवा रहे…

Read More

भोपाल। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मध्य प्रदेश के द्वारा आज सुखी सेवनिया भोपाल में वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री नाथू सिंह यादव जी की स्मृति में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने समाज के प्रतिभावानों को सम्मानित किया गया। ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया की बैठक में यादव महासभा आगामी मार्च में निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन भोपाल मेें किया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश से समाज के असहाय एवं गरीव युवक-युवती आमंत्रित होगे। तथा बैठक में प्रतिवर्ष 21 छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षण संस्थान में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। समाज में दहेज प्रथा तथा मृत्यु भोज जैसी कृतियों को बंद…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने केजरीवाल पर शकूर बस्ती झुग्गी को लेकर 'झूठे और भ्रामक' बयान देने का आरोप लगाया। उपराज्यपाल ने केजरीवाल से ऐसा करने से बचने या दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूर बस्ती झुग्गी बस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि BJP झुग्गीवासियों के कल्याण के बजाय उनकी भूमि का अधिग्रहण करना चाहती…

Read More

कोलकाता । रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने कहा कि वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में सोने के आभूषणों का निर्यात 12 प्रतिशत बढ़ गया है, जबकि हीरे के निर्यात में 10 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इसमें अमेरिका को हीरे के निर्यात में सुधार की उम्मीद जताई गई है। चीन की सुस्त मांग की वजह से हीरे के निर्यात में चिंता बनी हुई है, लेकिन अमेरिका में त्योहार के दौरान मांग में वृद्धि की संकेत मिल रही है। जीजेईपीसी के अधिकारियों ने इस संदर्भ में उम्मीद जताते हुए कहा कि उनका मानना ​​है कि अब बुरा…

Read More

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी विगत दिनों 19 सितम्बर 2024 को पत्रकार मनीराम सोनी के द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशित करने हेतु सूचना के अधिकार के माध्यम से ई कुबेर से संबंधित जानकारी मांगी गई थी क्योंकि जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का लगभग 60% हिस्सा आदिवासी बाहुल क्षेत्र है जहां आज भी सरगुजा संभाग के क्षेत्र अंतर्गत कुछ भू-भाग मे सड़क, बिजली, पानी और नेटवर्क अभाव होने के कारण पूरी तरह से ऑनलाइन नेटवर्क सिस्टम कार्य नहीं करता ऐसे मे कुछ विभागों में कार्य कर रहे मजदूरों को अपनी दैनिक मजदूरी प्राप्त करने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इन…

Read More