कांकेर खूंखार नक्सली प्रभाकर के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी राजे कांगे को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. डीवीसीएम रैंक की नक्सली राजे कांगे पर 8 लाख का सरकार ने ईनाम रखा है. रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी राजे कांगे को कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने कौड़ोसाल्हेभाट गांव से गिरफ्तार किया है. राजे कांगे के साथ उसके शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीते माह पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेता प्रभाकर को पकड़ा था.
Author: News Desk
रायपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था, 'दुनिया को चरित्र की आवश्यकता है। वह चरित्र जो प्रेम और…
महासमुंद महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा सहित एक अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी में पकड़े गए गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने एक इनोवा वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है. कुल मिलाकर पुलिस ने 32 लाख 41 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है. मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई 10 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में महिला, युवा, गरीब और किसानों के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। आज से 125 वर्ष पहले जब हमारा भारत गुलाम था और निराशा में डूबा हुआ था, तब स्वामी विवेकानंद ने उस निराशा को दूर करते हुए सब में उत्साह भरा और कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत एवं सनातन संस्कृति की होगी। उनका यह कथन आज प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में सत्य…
अंबिकापुर कोयला चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर है. सरगुजा पुलिस ने आज सुबह अमेरा एसीसीएल खदान में कार्रवाई करते हुए कोयला चोरी करने वाले 15 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी किए कोयला को भी जप्त किया है.
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारतीय दर्शन और संस्कृति को देश-विदेश…
बिलासपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है. निरीक्षण में केंद्रों में ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा से अधिक धान भंडारण पाया गया. अवैध 1704 क्विंटल धान को जब्त कर लिया गया है. 5 धान खरीदी केंद्रों से जब्त धान की कुल किमत 52.84 लाख रुपए आंकी गई है. प्रशासन ने धान को जब्त कर खरीदी केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभागों की संयुक्त टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है. जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि गत…
दमिश्क। सीरिया की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि उसने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले को नाकाम कर दिया है। यह हमला दमिश्क के पास स्थित सैयदा जैनब दरगाह पर होने वाला था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया और हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दरगाह शिया मुसलमानों का पवित्र स्थल है। यह घटना पिछले महीने बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद आईएस के फिर से सक्रिय होने की आशंका को बढ़ाती है। सीरिया में कट्टर सुन्नी विचारधारा वाले एचटीएस के सत्ता पर काबिज होने के बाद से शियाओं और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों का भविष्य…
भोपाल : सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति के महापर्व "महाकुम्भ प्रयागराज : 2025" में तीर्थराज प्रयाग के पावन संगम तट पर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, मध्यप्रदेश द्वारा अद्वैत वेदान्त दर्शन के लोकव्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना के उद्देश्य से एक माह 12 जनवरी से 12 फरवरी 2025 तक "एकात्म धाम शिविर" सेक्टर-18, हरिश्चन्द्र मार्ग, महाकुम्भ क्षेत्र, झूंसी, प्रयागराज, उत्तरप्रदेश में किया जा रहा है। एकात्म धाम शिविर में प्रतिदिन अद्वैत वेदान्त पर केन्द्रित संवाद, श्रवण, मनन, निधिध्यासन द्वारा ध्यान, शास्त्रार्थ सभा, संत समागम, शंकर संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, वैदिक अनुष्ठान एवं भाष्य पारायण, 'एकात्म धाम' प्रकल्प पर केन्द्रित…
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि ब्लाइंड चैलेंज कार रैली का आयोजन अद्भुत प्रसंग है। कार रैली में दिव्यांग नेवीगेटर, अपनी दिव्य शक्तियों से वाहन चालक को रास्ता बताकर मंज़िल तक पहुंचाएंगे। दिव्यांगजनों की शक्तियों से समाज का साक्षात्कार कराएंगे। राज्यपाल पटेल आरुषि संस्था की 20 वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष से रैली में ऊर्जा का संचार करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने डी.बी. मॉल परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना…