Author: News Desk

मुंबई । पूंजी बाजार नियामक सेबी के एक पूर्णकालिक सदस्य ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि सेबी डेरिवेटिव खंड में गतिविधि पर रोक नहीं लगाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेबी कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएगा जो डेरिवेटिव बाजार में कारोबार को नियंत्रित करे। उन्होंने बताया कि सेबी कारोबारी सुगमता और बेहतर जोखिम प्रबंधन के लिए कुछ उपायों पर विचार कर रहा है, परन्तु डेरिवेटिव खंड में कोई प्रतिबंध नहीं लगाने का इरादा है। उन्होंने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा नियंत्रित एनआईएसएम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। बुमराह के अगले माह 19 फरवरी से होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैचों से बाहर होने की संभावना है। इससे भारतीय टीम को झटका लग सकता है। बुमराह ग्रुप स्तर के मैचों से बाहर हो सकते हैं। पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट के दौरान उनकी पीठ में ऐंठन आ गयी थी जिससे वह अभी तक नहीं उबरे हैं। आज तक की जानकारी के अनुसान बुमराह की पीठ में सूजन है और उन्हें…

Read More

मुंबई । हाल ही में ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को उनकी आगामी फिल्म फतेह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक और पत्र लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस भावुक पत्र में सुकेश ने जैकलीन को लेडी लव और बोटा बोम्मा कहकर संबोधित किया और लिखा, बेबी गर्ल, 2025 हमारा साल है। यह वह साल होगा जिसमें मैं अपने प्यार को दुनिया के सामने साबित करूंगा। दुनिया क्या सोचती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मायने सिर्फ यह रखता है कि आप क्या महसूस करती हैं। मैं वादा करता हूं कि इस…

Read More

जनता से 100 से लेकर 1000 रुपए तक का योगदान देने की अपील नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम आतिशी ने विधानसभा चुनावों के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए जनता से आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान को चलाने और मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपए की जरुरत है। उन्होंने जनता से 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक का योगदान देने की अपील की है। सीएम आतिशी का कहना है कि यह जनता की मदद से संभव हो सकेगा और उनका समर्थन ही चुनावी अभियान की नींव बनेगा। उन्होंने कहा…

Read More

शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार वर्षों में सीएसआर से 10 हजार करोड़ का निवेश छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित शाल और नंदी भेंटकर छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के दौरान अडानी ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट के क्षेत्र में 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि निवेश किए जाने की घोषणा की।…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इस बीच बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो क्या मनोज तिवारी सीएम चेहरा होंगे? इस पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा, चेहरा तो हम हैं, वो भी तीसरी बार। साथ ही और भी चेहरे हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रहा धान का सर्वाधिक मूल्य: राज्य में खेती का रकबा बढ़ने के साथ ही किसानों की में भी हुई है वृद्धि – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इंडिया इंटरनेशनल राईस समिट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राईस समिट 2025 में शामिल हुए। इस कार्यक्रम से केन्द्रीय खाद्य एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व केन्द्र सरकार ने देश के…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शौण्डिक समाज का समृद्धिशाली इतिहास रहा है। शौण्डिक समाज के लोग व्यापार और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर देश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के सामाजिक भवन के लिए राजधानी रायपुर में भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने शौण्डिक समाज की पत्रिका छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाचार का विमोचन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव इलाके में शनिवार सुबह एक कार की मल्टी-पर्पज यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) से टक्कर होने के बाद एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, एमयूवी को टक्कर मारने वाला ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि धौला कुआं से आ रही एसयूवी और साउथ एक्सटेंशन से आ रही एक अन्य कार भीकाजी कामा प्लेस के पास टकरा गई। अभी तक की जांच के अनुसार, दोनों कारों में…

Read More

लॉस एंजिल्स। यहां के जंगलों में पिछले चार दिनों से भयावह आग लगी हुई है, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़के बाधित हैं। इस त्रासदी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है,और 10 हजार घर जलकर खाक हो गए हैं।हालांकि फायर फाइटर्स का कहना है कि आग पर काबू पाने में कुछ प्रगति हुई है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण आग की लपटें फिर से भड़क सकती हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। भीषण आग ने लॉस एंजिल्स के पॉश इलाकों में हजारों घरों को…

Read More