नई दिल्ली । खाकी पर दाग लगाने वालों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एक्शन मोड हैं। दिल्ली पुलिस में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एजेंसी ने एक हफ्ते के अंदर तीसरी बार कार्रवाई की है। सीबीआई ने बाहरी दिल्ली के राज पार्क पुलिस स्टेशन पर छापा मारा और कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया और फिर…
Author: News Desk
भोपाल । देश के ट्रेवल एजेंट्स के प्रमुख संगठन ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टाफी) और वियतनाम टूरिज्म बोर्ड मिलकर वियतनाम में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करने जा रहे हैं। 17 से 20 जनवरी के बीच वियतनाम के निंबिन राज्य में होने वाले इस कन्वेंशन में भोपाल सहित देश के 400 से ज्यादा एजेंट्स शामिल होंगे। इसका मकसद दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देना है। टाफी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र खरे ने बताया कि भारत और वियतनाम के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हर साल लाखों पर्यटन वियतनाम से भारत आते और भारत से वियतनाम जाते हैं। दोनों देशों…
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करके पाकिस्तान ने खुद को बड़ी मुश्किल में डाल लिया है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अब पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग के अगवा अधिकारियों की रिहाई के बदले तीन बड़ी शर्तें रखी हैं। इन शर्तों को लेकर पाकिस्तान के प्रशासन और सेना में मतभेद उभर आए हैं। टीटीपी पर भी रिहाई के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि इस मामले में अब स्थानीय जिरगा (प्रभावशाली लोगों के समूह) भी शामिल हो गए हैं। जिरगा की कोशिश है कि बातचीत से समाधान निकाला जाए। पाकिस्तान सरकार और फौज के सामने यह स्थिति गंभीर संकट…
बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता-साझेदारी और मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी कलह फिर चर्चा में आ गई हैं। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बयान ने अटकलों को और हवा दे दी है कि वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हटाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उनके बयान पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच सत्ता संघर्ष कई महीनों से चल रहा है। बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा, शिवकुमार ने विधानसभा में अपने बयान में कहा कि उनके…
नई दिल्ली । दिल्ली में कांग्रेस पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन पार्टी खासकर उन सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां अल्पसंख्यक, ओबीसी और अनुसूचित जाति के वोटर ज्यादा हैं। पार्टी पुराने वोट बैंक को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक अल्पसंख्यकों और झुग्गी-झोपड़ी वालों से फिर से जुड़ने की कोशिश कर रही है, जो परंपरागत रूप से कांग्रेस के समर्थक रहे हैं। पार्टी 13 जनवरी को राहुल गांधी की सीलमपुर में पहली जनसभा भी करवा रही है। कांग्रेस के एक अधिकारी के अनुसार,पार्टी जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को मज़बूत करने और वोट…
तिरुवनंतपुरम । केरल में दलित समुदाय की एक लड़की से विभिन्न स्थानों पर बलात्कार करने के आरोप में नौ और लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में पांच एफआईआर दर्ज करने के बाद शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियां 18 साल की लड़की के बयान के आधार पर की गईं। उसने आरोप लगाया है कि 16 साल की उम्र से उससे कई बार बलात्कार किया…
भोपाल। मप्र सरकार का खेती-किसानी पर सबसे अधिक फोकस है। इसके लिए सरकार सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने आगामी 4 साल में प्रदेश में सिंचाई का रकबा 1 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में वर्तमान में 45 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है। ऐसे में सवाल उठता है कि 4 साल में सरकार 55 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र कैसे बढ़ा पाएगी।विधायकों द्वारा विधानसभा में उठाए गए भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दे और नई सिंचाई परियोजनाओं के काम प्रारंभ करने पर केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। जबकि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार…
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले हश मनी के मामले में न्यूयॉर्क की अदालत ने उन्हें दोषी ठहराने के बावजूद कोई सजा नहीं सुनाई। जज जुआन एम. मर्चन ने यह फैसला सुनाया, जिससे ट्रंप के राजनीतिक करियर पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर उनके साथ यौन संबंधों की कथित घटना को सार्वजनिक करने से रोकने का प्रयास किया। यह मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को कथित…
नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी पर कटाक्ष कर उन्हें विष्णु का 13वां अवतार बताया। दरअसल पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं। पीएम मोदी के बयान पर राउत ने व्यंग्य कर कहा, वह इंसान नहीं, भगवान हैं। भगवान कभी गलतियां नहीं करते। अगर कोई खुद को अवतरित मानता है, तब वह इंसान कैसे हो सकता है? इसमें कुछ गड़बड़ है, शायद केमिकल लोचा हो सकता है। वहीं संजय राउत ने साफ कर दिया हैं कि उनकी…
नई दिल्ली । अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू 2025 की हज यात्रा को लेकर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सऊदी अरब की पांच-दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा के तहत भारत 2025 के हज के लिए 10,000 अतिरिक्त कोटा मांग रहा है। रीजीजू सोमवार को सऊदी अरब के मंत्री तौफीक बिन फवजान अल रबिया से मुलाकात करेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं हज-2025 को लेकर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने और हमारे दो महान देशों के लोगों के बीच संबंधों…