भोपाल । मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन का स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन, विपणन संघ, नाफेड पर 2127 करोड़ रुपए भंडारण शुल्क बकाया है। राशि की वसूली न होने के कारण कार्पोरेशन के कर्मचारियों को वेतन देने और अन्य प्रासंगिक व्यय में आ रही दिक्कत ने कर्मचारियों को चिंता में डाल दिया है। उनका कहना है कि कार्पोरेशन 1958 से लगातार लाभ में चल रहा है, लेकिन 3 वर्ष से? वसूली न होने से निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। कहीं कार्पोरेशन की स्थिति भी राज्य परिवहन निगम जैसी न हो जाए। एमपी वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन…
Author: News Desk
पेरिस। पीएम नरेन्द्र मोदी फरवरी में फ्रांस की राजकीय यात्रा पर आएंगे और वहां होने वाले एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस 11 और 12 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो कार्रवाई करने के लिए एक शिखर सम्मेलन है। यह हमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर चर्चा करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे देश की राजकीय यात्रा के तुरंत बाद वहां होंगे। यह एआई शिखर सम्मेलन हमें सभी शक्तियों, आईईए, अमेरिका, चीन और प्रमुख देशों जैसे…भारत के साथ खाड़ी देशों के साथ संवाद करने में…
बलरामपुर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होने वाले तातापानी महोत्सव में बालीवुड, छालीवुड और भोजपुरी कलाकारों से शाम सजेगी. आयोजन साफ-सुथरा रहे, इसके लिए कार्यक्रम स्थल में शराब लेकर आना और नशे की हालत में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी. मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होने वाले तातापानी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ लाखों श्रद्धालु और पर्यटक हिस्सा…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी (सोमवार) को जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि मैं सुरंग के उद्घाटन के लिए सोनमर्ग की अपनी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पीएम मोदी ने यह बात एक्स पर जम्मू-कश्मीर की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखी है। सुरंग के उद्घाटन के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, मैं सुरंग के उद्घाटन के लिए जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग की अपनी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर…
नई दिल्ली । महाकुम्भ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान की श्रृंखला में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर 18 जनवरी को व्याख्यान आयोजित होगा जिसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। शिविर स्थल पर व्याख्यान की श्रृंखला में सात विषयों पर 12 जनवरी से छह फरवरी तक व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। प्रथम व्याख्यान 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म की वैश्विक दृष्टि, दूसरा व्याख्यान 17 जनवरी को भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना, तीसरा व्याख्यान 18 जनवरी को “एक देश, एक चुनाव- आर्थिक राजनीतिक…
भोपाल । मप्र में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। इतना ही नहीं प्रदेश भर में 20 हजार से अधिक शिक्षक शिक्षा विभाग छोडक़र अन्य विभागों में कामकाज संभाल रहे है। अधिकांश शिक्षक दफ्तरों में बाबूगिरी करने में ही खुश हैं। इन शिक्षकों को बाबूगिरी का काम इतना पसंद आ रहा है कि अटैचमेंट खत्म होने के बाद भी मूल विभाग में वापस नहीं आ रहे हैं। वे छात्रों को पढ़ाने के बजाए दफ्तरों में जी हुजूरी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नवसाक्षरता के नाम पर प्रदेश में पांच हजार से अधिक शिक्षक अटैचमेंट…
बीजिंग । चीन की सरकार ने 4 साल बाद अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। इस वेतन वृद्धि के बाद सरकारी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। इसके बाद चीन के प्राइवेट सेक्टर में बड़ी नाराजी देखी जा रही है। चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर होने के कारण प्राइवेट सेक्टर में वेतन बढ़ने के स्थान पर वेतन घटा है। सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़ने से चीन के प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है, चीन की अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में घटी है। जिसके कारण रोजगार के अवसर कम हुए हैं। संस्थानो ने…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें करावल नगर से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने शकूर बस्ती से करनैल सिंह, ओखला से प्रियंका चौधरी और लक्ष्मी नगर से एक बार फिर विधायक अभय वर्मा को टिकट दिया गया है। नजफगढ़ से नीलम पहलवान, तिलक नगर से श्वेता सैनी और मटिया महल से दीप्ति इंदौरा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। करावल नगर से वर्तमान विधायक मोहन सिंह बिष्ट को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह कपिल मिश्रा को…
गुवाहाटी । असम के दिमा हसाओ जिले में कोयला खदान के अंदर फंसे तीन और श्रमिकों के शव आज बरामद किए गए हैं। इसके बाद हादसे में मरने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। यह लोग उन नौ श्रमिकों में से थे, जो बीते सोमवार को खदान में अचानक से पानी भरने के बाद अंदर ही फंस गए थे। इससे पहले बुधवार को उमरांगसू की खदान से एक मजदूर का शव निकाला गया था। खदान में से जिन तीन श्रमिकों के शवों को निकाला गया है, उनमें से एक की पहचान दिमा हसाओ के निवासी 27 साल…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद विद्रोहियों ने 3 हमले किए। पहले हमले में विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के वित्त मंत्री शोएब नौशेरवानी के कारान में स्थित घर पर हैंड ग्रेनेड दागे। दूसरी घटना में कलात के डिप्टी कमिश्नर के घर पर ग्रेनेड फेंके गए। हमले में एक पुलिस गार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीसरा हमला मसतुंग की पुलिस चौकी पर किया गया। विद्रोहियों यहां से हथियार, वायरलैस सेट और मोटरसाइकिल लूट ले गए। साथ ही पास ही में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक इन सभी हमलों के पीछे…