रायपुर। छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा और प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 2025 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। व्यापम द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में 32 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं, जिसमें उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ से लेकर पुलिस कांस्टेबल, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वॉय तक के पद शामिल हैं। ये परीक्षाएं 09 मार्च 2025 से शुरू हो कर 21 दिसम्बर 2025 तक चलेंगी। संचालनालय कृषि विभाग के अंतर्गत जिनमें प्रयोगशाला सहायक 09 मार्च 2025 और सहायक सांख्यिकी अधिकारी…
Author: News Desk
स्वच्छता अभियान को मिली नई गति: छत्तीसगढ़ ओडीएफ प्लस राज्य बनने की ओर है अग्रसर रायपुर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत जिस उद्देश्य के साथ की थी, वह छत्तीसगढ़ में अब साकार हो रहा है। स्वच्छता को लेकर जनमानस में व्यापक चेतना आई है और करोड़ों परिवारों में शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और इच्छा शक्ति से यह संभव हो पाया है।हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र का संकल्प छत्तीसगढ़वासियों के लिए भी एक…
भोपाल । कभी डकैतों के लिए कुख्यात ग्वालियर-चंबल अब बदल रहा है। बीहड़ अब पर्यटन स्थल बन रहे हैं और फिल्मों की शूटिंग हो रही है। लेकिन एक पुराना कानून, जिसे 11/13 डकैती अधिनियम भी कहा जाता है, अभी भी लागू है। इस कानून की वजह से पिछले एक साल में करीब 106 लोग डकैती के आरोप में फंस गए हैं। दरअसल, यह कानून डकैतों पर लगाम लगाने के लिए बना था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल मोबाइल छीनने, अपहरण और बलवा जैसी घटनाओं में हो रहा है। कानून के जानकारों का मानना है कि इस कानून को खत्म कर देना…
'कुंडली भाग्य' में शर्लिन खुराना का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी मां बन गई हैं। उनके घर-आंगन में किलकारियां गूंज गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। पति और एक्टर शिवेंद्र ओम साईनियोल के साथ उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने इस बात की जानकारी सोशल मीजिया पर फैंस को अनोखे अंदाज में दी है। रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। बताया कि उन्हें बेटी हुई है और वह 9 जनवरी 2025 को मां बनी हैं। कैप्शन में रेड हार्ट के साथ लिखा, 'हमारी बेटी यहां है।' इसके बाद मानसी…
बलरामपुर वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 61 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ने में कामयाबी पाई है. अवैध शराब मध्यप्रदेश से वाहन में खाली सब्जी ट्रे के नीचे छुपाकर लाई जा रही थी. मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब को लाए जाने का क्रम बदस्तूर जारी है. गाहे-बगाहे पुलिस कार्रवाई कर अवैध शराब के परिवहन में लगे गाड़ियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल करती रहती है, लेकिन इस पर लगाम कसना नामुमकिन साबित हो रहा है. ताजा घटनाक्रम में जब्त की गई अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत करीबन 12 लाख रुपए आंकी गई है. वाहन चालक को मौके पर…
'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें हर रविवार को पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाने से राहत दे दी है। एक्टर को केस के सिलसिले में मिली जमानत के दौरान हर हफ्ते हाजिरी लगाने की शर्त रखी गई थी। अल्लू अर्जुन को जमानत की शर्तों के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होना पड़ता था। उनके वकील ने 10 जनवरी को पुलिस स्टेशन में उनके हाजिरी लगाने से पहले कोर्ट से गुजारिश की थी, जिसके बाद नामपल्ली…
सुकमा सुकमा में एक बार फिर पुलिस को सफलता मिली है। यहां दो महिला नक्सली समेत नौ माओवादियों ने सरेंडर किया है। छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में दो पर आठ-आठ लाख, चार नक्सली पर पांच-पांच लाख, एक महिला नक्सली पर तीन लाख, एक महिला और पुरूष नक्सली पर दो-दो लाख रुपये का यानी कुल 43 लाख रूपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल कोंटा, डीआरजी, नक्सल सेल आसूचना शाखा…
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आगे हर घंटे विकराल रूप लेती जा रही है। तेज चल रही हवाओं की वजह से आगे पर काबू पाना और भी मुश्किल होता जा रहा है। इस आग की वजह से तीन दिनों के अंदर करीब 28 हजार एकड़ का इलाका इसकी चपेट में आ चुका है। किन बॉलीवुड हस्तियों के घर जल गए? इस आग में कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी जलकर खाक हो गए हैं। इन लोगों में स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, पेरिस हिल्टन और एशटन कुचर समेत कई एक्टर्स के नाम शामिल हैं। वहीं करीब 50 हाजर लोगों को…
Shatrughan Sinha: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में शर्ट किसी ना किसी सीन में उतारी है. ऐसा भी कहा जाता है कि सलमान को शर्ट उतारने का बहाना चाहिए. सलमान की वजह से इंडस्ट्री में शर्टलेस होने का ट्रेंड भी बन गया था. सलमान शर्टलेस इसलिए भी होते थे क्योंकि उनकी जबरदस्त बॉडी भी है और आज भी उनकी फिजिक कमाल की है. लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि बॉलीवुड में शर्टलेस होने का ट्रेंड सलमान ने नहीं बल्कि दूसरे स्टार लेकर आए थे. धर्मेंद्र को बताया इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर कपिल शर्मा…
दुर्ग दुर्ग रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक यात्री बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारियो ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्ग रेलवे स्टेशन के आउटर यार्ड में बड़ी संख्या में ट्रेन खड़ी थी जहां आज सुबह 10 बजे एक यात्री बोगी के एसी कोच में धुआं निकलते देखकर रेलवे अधिकारियों को सूचना दिया गया कुछ देर में एसी कोच बोगी आग की लपटे निकलने लगी आग एसी कोच के बोगी से शॉर्ट सर्किट से आग…