Author: News Desk

भोपाल। हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना में एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में एमपी एटीएस की मुश्किले बढ़ गई है। घटना में जहॉ मृतक युवक बिहार निवासी हिमांशु (23) के चाचा चंदन कुमार की शिकायत पर मप्र एटीएस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं मामले को लेकर सोहना पुलिस ने भी मौत के कारणो की छानबीन शुरु करते हुए होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने ज्यूडिशियल जांच शुरू कर दी है। इधर एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख ने मप्र एटीएस टीम…

Read More

नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देकर 1.12 लाख करोड़ रुपये के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) शो-कॉज नोटिस को रोक दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इन नोटिस से जुड़े सभी मामले फिलहाल स्थगित रहे, जब तक कोर्ट इस पर अंतिम निर्णय नहीं ले लेता है। सुप्रीम कोर्ट ने इन कंपनियों से जुड़े मामलों को एक साथ जोड़ने का निर्देश दिया है। अब मामलों की अगली सुनवाई 18 मार्च, 2025 को होगी। यह फैसला ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए एक राहत भरा कदम है, क्योंकि इस पर कर अधिकारियों और कंपनियों…

Read More

दुर्ग छत्तीसगढ़ में 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास का निर्माण कराए जाएंगे। नागपुर में 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की। सिंह ने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मौके पर सौंप दिया। आवास प्लस योजना में जिसके भी नाम छूट गए हैं, उनका सर्वे शुरू किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख 3 हजार मकान और बनाएंगे। कोई भी गरीब मकान से वंचित नहीं रहेगा। 21 मार्च से पहले तक सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। लखपति दीदी…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में आयोजित किया जा रहा है. पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि रायपुर के पूर्व में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 1927 एकड़ भूमि, तेलीबांधा तालाब, तेलीबांधा बस्ती, समाज के दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के दान से निर्मित डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पूर्व में टीवी अस्पताल जिसमें वर्तमान में एम्स…

Read More

दुर्ग । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण…

Read More

भोपाल। राजधानी की मिसरोद थाना पुलिस ने भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के सब इंजीनियर की पत्नि की शिकायत पर पति सहित उसकी मॉ और पिता के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर कर घर से निकालने का मामला दर्ज किया है। पत्नी का आरोप है कि दहेज में 50 लाख कैश और कार की डिमांड को लेकर पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय आयुशी चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी साल 2021 में हाउसिंग बोर्ड में सब इंजीनियर रुपक जैन से दोनो परिवार वालो की सहमति से…

Read More

मुंबई । ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने इंडस टावर्स को अपनी पूरी हिस्सेदारी 2,800 करोड़ रुपये में बेच दी है। वोडाफोन ने बताया कि कंपनी ने इंडस टावर्स में 7.92 करोड़ शेयर या तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है और इससे प्राप्त राशि में से 890 करोड़ का उपयोग ऋणदाताओं का बकाया चुकाने में किया है। टेलीकॉम कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, वोडाफोन ग्रुप पीएलसी ने घोषणा की है कि उसने इंडस टावर्स लिमिटेड (“इंडस”) में अपनी शेष 7.92 करोड़ शेयरों की बिक्री सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। ये शेयर इंडस की कुल जारी शेयर पूंजी का 3.0 प्रतिशत…

Read More

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद में 3 लोगों की हत्या कर दी गई। मारे गए तीनों लोग स्थानीय पत्रकार के परिवार के बताए जा रहे हैं।मामला, प्रतापपुर थाना इलाके का है। दो गुटों में हुई इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार को संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30 साल) अपनी मां बसंती टोप्पो (55 साल) और पिता माघे टोप्पो (57 साल) के साथ…

Read More

कश्मीर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले शारदा पीठ से प्रारंभ हुई महाकुंभ अमृत कलश रथ यात्रा ने भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है. यह यात्रा डांग क्षेत्र के नवलापुरा महाकाल मंदिर के महंत व राष्ट्रीय अनहद महायोग पीठ के पीठाधीश्वर संत रुद्रनाथ महाकाल विशाल जी महाराज के द्वारा शुरू हुई है. आपको बता दें, कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति और अखंड भारत के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है. यह अमृत कलश यात्रा लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अंतिम पड़ाव प्रयागराज में पहुंचेगी. लोगों…

Read More

मध्यप्रदेश के इंदौर में बनी भगवान विष्णु श्री नारायण के शेषनाग पर लेटे अष्टधातु से बनी मूर्ति को महाराष्ट्र के शहादा तीर्थ में लगाया जाएगा. वैसे तो यह मूर्ति इंदौर के सिंदोड़ा गांव में लोकेशानंद महाराज के आश्रम में तैयार हुई है. लेकिन इसका शहादा में स्थापित होने से पहले इंदौर में शोभायात्रा के जरिए श्रध्दालुओ को दर्शन कराए गए. दरअसल ग्यारह फीट लंबी और इक्कीस टन भारी मूर्ति को राजवाड़ा से रथ में सवार कर गांधी हॉल तक शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान भक्त, राजवाड़ा पर दर्शन कर, श्री नारायण की भक्ति में पैदल चले. गुरूवार को राजवाड़ा पर…

Read More