Author: News Desk

प्रदेश की प्रगति में केन्द्र सरकार का मिल रहा है भरपूर सहयोग: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में तीन दिवसीय किसान सम्मेलन का शुभारंभ रायपुर केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।…

Read More

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ का रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 बलौदाबाजार जिले से होकर गुजरता है। इस राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने गंभीर चिंता जताई है। सिमगा से नांदघाट तक के हिस्से में राजमार्ग की खामियों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण घुमावदार मोड़, वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क पर पेड़ों की मौजूदगी है। पुलिस अधीक्षक ने राजमार्ग की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि राजमार्ग पर कई जगहों पर सुधार की जरूरत है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई को पत्र लिखकर सड़क की स्थिति…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित करते हुए आयोजित किया जाए। इस अवसर पर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जनवरी माह की राशि का अंतरण शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिंगल क्लिक से किया जाएगा। मकर संक्रांति पर्व जिला स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को तिल, गुड़, कंगन और सुहाग सामग्री का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंत्रालय में जनकल्याण अभियान, मकर संक्रांति, धान उपार्जन और युवा दिसव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में…

Read More

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट तैयार करने में जुटी हुई है। सरकार का फोकस है कि सभी विभागों को पर्याप्त और संतुलित बजट मुहैया कराया जाए ताकि विकास को लगातार गति मिलती रहे। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार का फरवरी के अंतिम या मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रस्तुत होने वाले बजट में सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की चार जातियों यानी युवा, महिला, गरीब और किसान पर केंद्रित पर केंद्रित रहेगा। इन वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर वित्तीय प्रविधान रहेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी…

Read More

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। तीनों नक्सली वरिष्ठ सदस्य थे और उन पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम गुरुवार सुबह सुकमा के पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम की पहाड़ी पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक कोरसा महेश इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस आईईडी का विशेषज्ञ था और 2023 और 2024 में बेदरे बीजापुर और जगरगुंडा सुकमा इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं का कथित मास्टरमाइंड था। सुकमा के…

Read More

शिविर में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से करेंगी चर्चा रायपुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 10 से 12 जनवरी तक राजस्थान के उदयपुर शहर में चिंतन शिविर में शामिल होंगी। शिविर में शामिल होकर राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से चर्चा करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रमुख हितधारक एक साथ एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से देश भर में महिलाओं और…

Read More

मुंबई। कहते हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति शरद पवार का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे,विरोधी हवाओं का सामना किया। लेकिन वो राजनीति की चौपाल पर टिके रहे। उनका एक बयान आता तो मायने निकलने लगते हैं। हाल ही मैं उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पास भी संघ की तरह का काडर होना चाहिए। पवार के इस बयान को लेकर भी चर्चा होने लगी है कि आखिर मामला क्या है। बता दें बीएमसी यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव की चर्चाएं हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुंबई के स्थानीय चुनाव…

Read More

भोपाल । मप्र भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची का लंबा इंतजार आज खत्म हो सकता है। जानकारी के मुताबिक सूची फाइनल हो चुकी है और किसी भी समय इस सूची का एलान किया जा सकता है। पहले ये सूची 5 जनवरी को जारी होनी थी, लेकिन कई जिलों में एक नाम पर सहमति ना बन पाने की वजह से गतिरोध इतना बढ़ा कि ये पूरा मामला केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंचा। अब भाजपा सूत्रों का कहना है प्रदेश के 62 जिलों की सूची फाइनल हो गई है और दिग्गजों ने पार्टी गाइडलाइन को दरकिनार कर अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवा दिया…

Read More

देवास: मध्यप्रदेश के देवास में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे शहर में हलचल मचा दी। यह घटना वृंदावन धाम कॉलोनी से संबंधित है, जहां एक बंद घर में एक महिला की लाश पाई गई। शव को फ्रिज में रखा गया था और मृतक महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष बताई जा रही है। जिस घर में यह शव मिला है, उसका मालिक इंदौर में निवास करता है और उसने इसे किराए पर दे रखा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर किराएदार की खोजबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह जब इलाके में बिजली…

Read More

रायपुर गौ माता की हत्या और गौ तस्करी के बढ़ते मामलों के विरोध में आज सर्व हिंदू समाज ने रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों के साथ धर्माचार्य संत, समाजसेवी, युवा और महिलाएं राजधानी के घड़ी चौक पर एकत्रित हुई. इसके बाद सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में चक्काजाम किया. फिर जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई…

Read More