नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर चुनाव के मद्देनजर पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस बैठक में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, सह-चुनाव प्रभारी अतुल गर्ग (सांसद), सह प्रभारी डॉ अल्का गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश चुनाव संचालन समिति प्रमुख हर्ष मल्होत्रा (सांसद) एवं सह-प्रमुख मनोज तिवारी (सांसद) भी उपस्थित रहे। नड्डा ने पहले भाजपा की दिल्ली चुनाव संचालन…
Author: News Desk
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, एक झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला हुआ पाया गया, जबकि बेटे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। यह घटना क्षेत्र में गहरे आक्रोश और शोक का कारण बन गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे मां-बेटी की जलकर मौत हो गई। इसके बाद, बेटे संतोष कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने इस बात की…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार नगरीय निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अब राज्य में सभी शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम से होंगे. इसकी तैयारी चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. नगरीय प्रशासन मंत्री, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा. बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी थी. गौरतलब है कि 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव कराया था. अब साय सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी निकाय चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे. इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग प्रस्ताव…
भोपाल। मध्य प्रदेश में हर साल 3 से 4 हजार कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं और पदोन्नति पर रोक है। ऐसे में प्रदेश के सबसे बड़े प्रशासकीय भवन मंत्रालय में कर्मचारियों का टोटा पडऩे लगा है। यहां अतिरिक्त सचिव से सहायक ग्रेड-2 संवर्ग के 469 पद खाली हैं। इस कारण मंत्रालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। भविष्य में यह स्थिति और बिगड़ सकती है, जिसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) 306 कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। विभाग कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा कराकर यह पद भरेगा। भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं…
भोपाल: भोपाल मंडल के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर 10 जनवरी 2025 को माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री,भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू स्पेशल ट्रेन का रुठियाई स्टेशन तक विस्तारित सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अशोकनगर स्टेशन पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में हरी लझंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। माननीय मंत्री जी ने गुना संसदीय क्षेत्र में रेलवे द्वारा किये गए विकास कार्यो के संबंध में अशोक नगर के गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री ब्रजेन्द्र यादव माननीय विधायक मुंगावली, श्री जजपाल सिंह…
रायपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा संविधान गौरव अभियान चलाएगी. इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा नेता नवीन मार्कण्डेय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस की. संविधान गौरव अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी पासवान ने कहा, कांग्रेस के लोग संविधान को अपनी ठेकेदारी समझते हैं. कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया. भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार ने हमेशा उनको और उनकी स्मृतियों को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा, संविधान गौरव अभियान 26 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान बाबा साहेब अम्बेडकर के काम और उनकी बातों को…
सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जमीन विवाद को लेकर पत्रकार के परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया. इस खूनी खेल में पत्रकार की मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना थाना प्रतापपुर के खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है. बताया जा रहा है कि पत्रकार के परिवार के लोगों में जमीन विवाद को लेकर आज विवाद हुआ. फिर विवाद…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गवा चौकी इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक पत्रकार के परिवार पर घातक हमला किया गया। इस हमले में पत्रकार की मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है, और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्रकार के परिवार के सदस्य जमीन के विवाद को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार के मां, पिता और…
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों के लिए एक शानदार 'फ्लैश सेल' की घोषणा की है, जिसमें आपको मात्र 1498 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्लाइट टिकट मिलेंगे। एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्राहक फ्लाइट टिकट पर इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट www.airindiaexpress.com, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग चैनलों पर जा सकते हैं। कब तक है सेल? एयर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यात्रियों के लिए यह सेल 13 जनवरी, 2025 तक चल रही है, जिसमें वे 24 जनवरी से 30 सितंबर के बीच यात्रा के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं।…