Author: News Desk
जगदलपुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या भले ही 1 जनवरी की रात को हुई हो, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता सुरेश चंद्राकर और उसके भाई रितेश और दिनेश ने चार दिन पहले ही इसकी साजिश रच ली थी। इस पूरे प्रकरण में सुरेश चंद्राकर की योजना खुद को इससे अलग दिखाने की थी, ताकि सड़क भ्रष्टाचार को लेकर मुकेश से विवाद के चलते उस पर शक न हो। 1 जनवरी की रात जब मुकेश की हत्या हुई, तो वह तय योजना के मुताबिक जगदलपुर में था। इसके बाद भी पुलिस की विशेष जांच टीम SIT ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के साथ ओपन…
चकरभाठा में सिंधु अमर धाम के चालिहा उत्सव में हुए शामिल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के चकरभाठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने 40 दिन का उपवास रखा है,उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप, पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है। श्री साय ने…
अब से कुछ दिनों बाद भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान कुल 5 मैच खेले जाएंगे। हालांकि अभी बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम जल्द ही भारत में दस्तक देगी। सीरीज शुरू होने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं इंग्लैंड के खिलाफ…
मध्य प्रदेश (नर्मदापुरम): प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी दी है। मध्य प्रदेश से कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए चार नई ट्रेनों की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेंगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रदेश से लाखों लोग प्रयागराज पहुंचेंगे। ट्रेन संख्या 07087 मौला अली-वाराणसी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन- यह ट्रेन 17 फरवरी को मौला अली स्टेशन से रात 11:55 बजे रवाना होगी और इटारसी व रूट के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 5:40…
समस्तीपुर। विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के सीपीआईएम विधायक अजय कुमार ने बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल अजय कुमार ने विभूतिपुर के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गौ मांस खाने का आरोप लगाया है। यह बातें अजय कुमार ने बीते 3 जनवरी को विभूतिपुर के दिवंगत पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश के श्रद्धांजलि सभा के दौरान अपने भाषण के बीच कही। अजय कुमार ने कहा कि इस देश की जो सबसे बड़ी बीफ कंपनी है, उसका नाम सुनने पर लगता है कि वह किसी मुसलमान का है। लेकिन, वह मुस्लिम का नहीं है वह हिंदू…
बलौदाबाजार जिले में विकास की गाथा बडे़ ही उत्साह के साथ मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रमुखता से कहते रहते हैं, लेकिन तस्वीर इसके ठीक उलट है. जिले में खराब और खस्ताहाल सड़कों से आम जनता त्रस्त है. आए दिन गाड़ियों का एक्सीडेंट हो रहा है. वाहन चालक भी बेपरवाह हैं. जनता अधिकारियों को आवेदन दे-देकर परेशान है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं. सबसे ज्यादा खराब स्थिति बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग, बलौदाबाजार से सुहेला पड़कीडीह, हथबंद, सिमगा, बलौदाबाजार विकासखंड के ही ग्राम करमदा, गैतरा, भरसेला मार्ग है, जिस पर लोगों का चलना दूभर हो चुका है. उड़ती धुल और बडे़-बडे़ गढ्ढों…
रायपुर रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को परेशानी होने वाली है. ये परेशानी बुजुर्गों को ज्यादा होने वाली है. क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और एस्कलेटर दोनो एक साथ खराब हो गए है. रायपुर रेलवे स्टेशन में गुढ़ियारी की ओर मौजूद एस्कलेटर में खराबी आई गई है. जिसके कारण इसे अभी बंद कर दिया गया है और इसके मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है. यही हाल लिफ्ट का भी है, एक लिफ्ट के गेट बंद न होने की सूचना मिली है, जिसे जल्द ठीक करा लिए जाने की बात कही जा रही है. लेकिन तब तक…
जीएसटी पोर्टल शुक्रवार (10 जनवरी) को डाउन हो गया। तकनीकी दिक्कतों के चलते पोर्टल पर टैक्स फाइलिंग नहीं हो सकी। जीएसटी फाइल करने की डेडलाइन से ठीक पहले पोर्टल क्रैश होने से देशभर के करदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी है। ऐसे में पोर्टल डाउन होने की वजह से लाखों करदाता समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। अब करदाताओं ने रिटर्न दाखिल करने के लिए और समय देने और इसकी आखिरी तारीख बढ़ाने की मांग की है। डेडलाइन बढ़ाने की मांग तेज जीएसटी…
रायपुर प्रदेश में गौमाता की तस्करी और गौमांस की बिक्री करने वालों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधार जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें. ऐसे अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है. गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़…