Author: News Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है. रजिस्ट्री के बाद अब जल्द नामांतरण की प्रक्रिया होगी. इसके लिए सुगम एप में ऐसी व्यवस्था की जा रही है. बता दें कि प्रदेश भर में हर दिन करीब 8 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है. इसके चलते खरीदार को इसे अपने नाम पर दर्ज कराने के लिए एक महीने से लेकर 90 दिन तक का इंतजार करना पड़ता है. इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय में सुविधा शुल्क भी देना पड़ता है. इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब तुरंत नामांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा…

Read More

खैरागढ़ शहर के बरेठ पारा स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा ⁠गोदाम में रखे गैस सिलेंडरों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था. यह भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : रायपुर जिले के 4 जनपद अध्यक्षों के लिए आरक्षण तय, जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रक्रिया जारी जानकारी के अनुसार, ⁠बरेठ पारा के रहने वाले राजेश रजक का गोदाम है, जिसमें टेंट हाउस का लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था. गोदाम से आग उठता देख…

Read More

भोपाल। होटल ताज में न्यू ईयर पार्टी का टिकट बुक कराने के लिये महिला नायब तहसीलदार को ऑन लाइन नंबर सर्च कर उस पर संपर्क करना महंगा पड़ गया। यह नंबर सायबर ठग का था, जिसने उन्हें टिकट बुक कराने का झांसा देते उनके पति के एकाउंट से 2 लाख 64 हजार की रकम उड़ा दी। महिला अधिकारी के पति अंकित दुबे सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमाडेंट हैं, पत्नि ने उनके क्रेडिड कार्ड से पैमैंट करने की बात करते हुए सारी डिटेल शेयर करने के साथ ही ओटीपी भी बता दिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकित दुबे सीआईएएसएफ…

Read More

रायपुर राजधानी रायपुर में गौकशी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने गौ सेवकों की टीम के साथ माेमिनपारा में छापा मारा, जहां एक घर में बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस मिला है. बताया जा रहा कि महाराष्ट्र से लाकर गौ मांस बेचा जा रहा था. इस मामले में पुलिस 5 संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. पूरा मामला आचाद चौक थाना क्षेत्र का है. वहीं इस मामले में मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि विष्णुदेव के सुशासन में यहां गौकशी न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है. जो भी दोषी होंगे…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दूसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से पूछताछ कर रही. इससे पहले 3 जनवरी को ईडी ने दोनों से पूछताछ की थी. इस दौरान कुछ दस्तावेजों के लिए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED से समय मांगा था. बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी.…

Read More

रायपुर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. प्रवास के दौरान कृषि मंत्री प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात देंगे, इसके अलावा कुम्हारी में किसान मेला में शामिल होंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी हुआ है. जिसके अनुसार, केंद्रीय मंत्री सुबह 11.15 बजे रायपुर पहुंचकर नगपुरा के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12.10 से 12.25 मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. दोपहर 12.40 से 12.55 प्रधानमंत्री आवासीय योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. लोक निर्माण विभाग रेस्टहाउस में दोपहर 2.00 से 2.30 तक आरक्षित है. दोपहर 2.35 को नगपुरा हेलीपेड के…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जनवरी तक हो सकता है। चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार की घोषणा 12 या 13 जनवरी को हो सकती है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हरियाणा की तर्ज पर 90 सीट वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश में तीन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश भाजपा का समीकरण भी बदलेगा। चर्चा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में भाजपा संगठन…

Read More

स्वशासी समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय बिलासपुर, संभागायुक्त डॉ. महादेव कावरे की अध्यक्षता में आज यहां कमिश्नर कार्यालय में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिम्स अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने संबंधी अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, डिप्टी कमिश्नर डॉ. स्मृति तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, सिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय डॉ. बी.पी. सिंह, रेडियोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अर्चना सिंह, प्राध्यापक पीसीएम डॉ. हेमलता ठाकुर, विभागाध्यक्ष दंत रोग डॉ.…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही सियासी विवाद थमा नहीं है। ऐसे ही आपसी अनबन के चलते राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। यह दौरा अहम माना जा रहा है क्योंकि धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है और इससे महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या मामले से जुड़े जबरन वसूली मामले में वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया है। कराड मंत्री धनंजय मुंडे के…

Read More

मनेंद्रगढ़/एमसीबी राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रारंभ हो गया है, डॉ अविनाश खरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक व डॉ पुष्पेंद्र सोनी, डॉ. एस.एस. सिंह बीएमओ के मार्गदर्शन में सोमवार को 17 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. आर एस सेंगर नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि विगत जुलाई माह में बारिश के करण ऑपरेशन थियेटर में नमी आ जाने के कारण ऑपरेशन को बंद किया गया था, ओटी…

Read More