इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान ने सैंकड़ों अफगानों को गिरफ्तार किया है। तालिबान ने यह दावा किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद स्थित तालिबान के नेतृत्व वाले अफगान दूतावास ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने 800 अफगान प्रवासियों को हिरासत में लिया है। एक्स पर बयान में अफगान दूतावास ने दावा किया कि हिरासत में लिए गए प्रवासियों में वे लोग शामिल हैं जिनके पास वीजा, पंजीकरण प्रमाण (पीओआर) या अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) दस्तावेज हैं, जो पाकिस्तान में उनके रहने को अधिकृत करने के लिए हैं। दूतावास ने अफ़गान प्रवासियों…
Author: News Desk
रायपुर: प्रयागराज में 13 जनवरी से आस्था की डुबकी लगाई जाएगी. साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी. इसके लिए लोगों ने होटलों की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन अगर आप जरा सी लापरवाही बरतेंगे तो ठगी का शिकार हो सकते हैं. महाकुंभ के आते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. ये ठग होटल बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में रायपुर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। रायपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी पुलिस ने बताया है कि प्रयागराज में 83 होटल, 56 गेस्ट हाउस और सात…
तिरुवनंतपुरम: केरल उच्च न्यायालय ने माना है कि किसी महिला के 'शारीरिक रूप' पर टिप्पणी करना यौन उत्पीड़न के तहत दंडनीय अपराध होगा। न्यायमूर्ति ए. बदरुद्दीन ने इस संबंध में केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। याचिका में आरोपी ने उसी संगठन की एक महिला कर्मचारी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने का अनुरोध किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी 2013 से उसके खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहा था और फिर 2016-17 में उसने आपत्तिजनक संदेश और…
बिलासपुर धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 4 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 3 लाख रूपए के 93 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराम भदौरिया ने बताया कि मस्तुरी तहसील के ग्राम किरारी में महेन्द्र किराना स्टोर में 60 कट्टी धान अवैध रूप से भण्डारित होना पाया गया। जिसे मण्डी अधिनियम के तहत जब्त कर कार्रवाई की गई। मुख्यालय मस्तुरी में अग्रवाल किराना स्टोर में 58 कट्टी धान…
भोपाल: स्पा सेंटर पर छापेमारी के बाद अब अन्य स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने सत्यापन को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों की जानकारी थाने को देनी होगी। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई होगी। इससे पहले सत्यापन के आदेश आए थे। इनमें किराएदारों और व्यावसायिक जगहों पर काम करने वालों का सत्यापन कराने का आदेश था। यह पहली बार है जब स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर को अलग से शामिल किया गया है। जारी हुए ये आदेश किराएदारों और घर में…
बिलासपुर साइंस कॉलेज मैदान में 10 से 14 जनवरी तक बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 4 सौ से अधिक स्टॉल बुक हो चुके हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए मोबाइल ऐप लांच किया गया है। जिसके माध्यम से एक ही क्लिक पर मेले की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रविवार को मंगला स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट में बीएनआई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऐप लांच किया। बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बीएनआई एक इंटरनेशनल मार्केटिंग नेटवर्क हैं। जिसके भारत सहित…
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस जिसे एचएमपीवी वायरस कहा जा रहा है, इससे निपटने के लिए छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार है। वायरस को लेकर सतर्कता बरतने और तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। देश के कुछ हिस्सों में इस वायरस के मरीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों की टीम सतत रूप से इस वायरस के बारे में निगरानी…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु जी से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर जी के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु जी के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
भोपाल। पिपलानी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरेापी ने लोन दिलाने के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाई और एक दिन महिला उसके घर जा धमका। महिला को घर पर अकेला पाकर उसने डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। तंग आकर पीड़िता पुलिस के पास जा पहुंची। पुलिस ने मुताबिक इलाके में स्थित एक बस्ती में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की शादी से पहले उसकी करोंद इलाके में रहने वाले पवन गोस्वामी नामक…
बरेली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से बरेली के जिला जज न्यायालय से जारी समन का कोई जवाब नहीं दिया गया। मंगलवार को दोनों नेताओं के खिलाफ दायर रिवीजन याचिकाओं को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो में स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही दूसरा समन जारी कर कोर्ट ने राहुल गांधी को 18 जनवरी और असदुद्दीन ओवैसी को 19 जनवरी को याचिका पर सुनवाई के दौरान पेश होने के आदेश दिए हैं। विदित हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर बयान दिया था।…