भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07083/07084 मचिलीपटनम-आजमगढ़- मचिलीपटनम महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 07083 मचिलीपटनम-आजमगढ़ महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07083 मचिलीपटनम-आजमगढ़ महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 05 फरवरी 2025 को मचिलीपटनम स्टेशन से रात 22.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन शाम 17.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते…
Author: News Desk
भोपाल: आज सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पूरे देश में प्रकाश पर्व के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव को खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया। खालसा पंथ की स्थापना के समय उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जाति, धर्म या लिंग के बावजूद हर व्यक्ति समान है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि 'दसवें गुरु परम श्रद्धेय गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हार्दिक बधाई और…
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव यू तो हर खेल में माहिर हैं, लेकिन क्रिकेट में उनका हाथ थोड़ा कच्चा है। जी हां… एक क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर पहुंचे सीएम ने बल्ला थामा, लेकिन वह क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि उन्होंने दूसरी गेंद पर जोरदार शॉट मारा। दिलचस्ब खेल का वीडियो आया सामने। सोमवार को राजधानी भोपाल के ओल्ड कैम्पियन मैदान पर 'इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट' का शुभारंभ हुआ। जहां सीएम डॉ मोहन यादव भी बल्ला थामे और शॉट्स लगाते हुए हुए नजर आए। हालांकि वह चौका छक्का तो नहीं लग पाए, साथ ही बोल्ड भी हो गए। पहली…
रायपुर। बीजेपी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा रायपुर शहर जिला की कमान रमेश ठाकुर को दी गई है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। बता दें कि 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला…
नेपाल में एक विमान ने आज यानी 6 जनवरी को इमरजेंसी लैंडिंग की. उड़ान के कुछ ही देर बाद नेपाल की बुद्धा एयरलाइन के बाएं इंजन में आग लग गई थी, अचानक लगी आग के बाद फ्लाइट को एक बार फिर काठमांडू की तरफ डाइवर्ट किया गया और फौरन फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 76 लोग सवार थे. बाएं इंजन में आग लगने के बाद विमान की काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस फ्लाइट ने BHA953 सुबह स्थानीय समयानुसार 10:37 बजे त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंद्रगाड़ी के लिए उड़ान भरी थी. इसी…
टीवी के विवादित शो बिग बॉस 18 से कशिश कपूर का सफर खत्म हो गया है। फिनाले के बेहद करीब पहुंचकर वोटों की कमी के चलते कशिश एविक्ट हो गई हैं। बीबी हाउस के अंदर कशिश के कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े देखने को मिले थे। आखिरकार अब उन्होंने घर से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं, फिनाले से करीब दो सप्ताह पहले ही उन्होंने बता दिया है कि इस सीजन की ट्रॉफी का असली हकदार कौन है। जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कशिश कपूर का एक इंटरव्यू जारी…
गरियाबंद/रायपुर। भारत की सनातन परंपरा एक उदार परम्परा है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सनातन परम्पराओं और संस्कारों से हम सभी को जोड़ने के लिए अनेक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष ही अयोध्या धाम में बने भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की। आज देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। हमारी सरकार श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के जरिए भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोगों को श्रीरामलला के दर्शन करा रही है।…
Shan Masood: कप्तान शान मसूद के ऐतिहासिक शतक के बूते पाकिस्तान ने फॉल-ऑन खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में जबरदस्त पलटवार किया है। लंच तक पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 312 रन बना लिए थे। 137 रन पर नाबाद खेल रहे शान मसूद अब साउथ अफ्रीकी धरती में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं। मसूद ने न्यूलैंड्स में अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जमाया। नया रिकॉर्ड बना गए शान मसूद शान मसूद से पहले सलीम मलिक 1995 में दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने से चूक गए थे, जब वह…
बलरामपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर नगरीय निकाय के अंतर्गत चांदो चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 447.19 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरीक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर श्री रणवीर साय, नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय व तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। मंत्री श्री रामविचार…
India vs Ireland: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। महिला चयन समिति ने आयरलैंड महिलाओं के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह ठाकुर को सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कमान संभालती नजर आएंगी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। तेजल की हुई वापसी पिछले अक्टूबर में न्यूजीलैंड…