रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में 1 नवंबर से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं, लोककला, लोकसंस्कृति और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्योत्सव के शुभारंभ से एक दिन पूर्व आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने के…
Author: News Desk
रायपुर: दीपावली का पर्व घरों को रोशन करने के साथ दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी बाजार में स्थानीय विक्रेताओं से मिट्टी के दीये खरीदकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली पर स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों के उत्पादों को प्राथमिकता देकर उनकी आजीविका को मजबूत बनाने में सहभागी बनें। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और…
रायपुर: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ करेंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया अपने प्रवास के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के साथ ही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर अटल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली लोकपरंपराओं, जनजातीय जीवनशैली और कला-संगीत की अनुपम छटा के साथ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ कल 1 नवंबर से होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, लोककलाओं और परंपराओं का जीवंत संगम बनेगा। तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न अंचलों के कलाकार अपनी लोककलाओं का प्रदर्शन करेंगे, वहीं देश के प्रसिद्ध पार्श्व गायक और गायिकाएं अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव की रौनक बढ़ाएंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन…
रायपुर: दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में ग्राम अचानकपुर निवासी दिव्यांग श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान की। श्री यादव आवास मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूटी मिलने से अब उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आवागमन करने तथा दैनिक कार्यों के संपादन में काफी सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान करते हुए कहा कि दिव्यांगजन भी समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी क्षमता, प्रतिभा और आत्मविश्वास…
रायपुर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी, माना में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली, मार्च पास्ट का अवलोकन किया तथा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे, जहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र की जनता और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है। स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शोकाकुल…
लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से मिली ऐतिहासिक सफलता वर्ष 2047 तक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया आह्वान रायपुर | मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होना हम…
रायपुर: रायगढ़ जिले के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में स्थान बनाना अनूप की कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के युवाओं में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई…
रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर 24 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र, सरगुजा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सांसद श्री चिंतामणि महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले से देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित की। इसके अंतर्गत सरगुजा जिले के 87 हजार 796 किसानों को 18.10 करोड़ रुपये की राशि का लाभ मिला। कार्यक्रम में…