दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से मिशन-दिल्ली का आगाज कर रहे हैं. दिल्ली के अशोक विहार के रामलीला मैदान से विकास सौगात देने के साथ-साथ पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान झुग्गी में रहने वालों 1675 लोगों को फ्लैट की चाबी देंगे और साथ ही नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सरोजिनी नगर में सरकारी कर्मचारियों के लिए टाइप-II क्वार्टर, नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज सहित कई तोहफे देंगे. इस तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी अपनी पहली रैली अशोक विहार से विकास की आधारशिला रखने के साथ-साथ BJP की जीत का भी…
Author: News Desk
नई दिल्ली । वारी एनर्जीज को भारत में एक प्रमुख नवीकरणीय परियोजना के लिए 150 मेगावाट क्षमता के सौर मॉड्यूल की आपूर्ति का ठेका हासिल हुआ है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि इस ठेके में वारी के प्रमुख उच्च दक्षता वाले ग्लास एन-टाइप टॉपकॉन बाइफेसियल मॉड्यूल की आपूर्ति शामिल है, जिसकी रेटिंग 585/590डब्ल्यूपी है। इन मॉड्यूल को उनके स्थायित्व, असाधारण ऊर्जा उत्पादन और उन्नत प्रौद्योगिकी के लिए जाना जाता है। मॉड्यूल की आपूर्ति अगले वित्त वर्ष 2025-26 में की जानी है। इस परियोजना के कार्यान्वयन से भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी, जिससे ‘ग्रीनहाउस गैस’ उत्सर्जन में कमी आएगी…
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे धनेली में बीते दो दिनों में मां और बेटी की लाशें मिली हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। 1 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में एक किशोरी का शव मिला था, जबकि आज उसकी मां का शव घर में पाया गया। मां-बेटी की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या एक ही स्थान पर की गई और फिर शवों को अलग-अलग जगह फेंका गया। खमतराई थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम…
पटना। बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का बयान देशभर में चर्चा बना हुआ है। बता दें नए साल पर लालू यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने के सवाल पर कहा था कि अगर वह आना चाहें तो उन्हें साथ ले लेंगे। लालू के इस ऑफर पर अब जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें। ललन सिंह ने लालू यादव के नीतीश को दिए गए ऑफर पर कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं, नहीं बोलते…
दुनिया में साइबर हमलों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा निशाना भारत है। बीते वर्ष यानी 2024 में भारत की 95 इकाइयों को डाटा चोरी का सामना करना पड़ा। यह हैरान कर देने वाली जानकारी साइबर इंटेलिजेंस कंपनी क्लाउडएसइके की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है। अमेरिका साइबर हमलों का पहला निशाना बना डार्क वेब की निगरानी के आंकड़ों पर आधारित कंपनी की थ्रेटलैंडस्केप रिपोर्ट 2024 में बताया गया है कि आर्थिक और डिजिटल ढांचे की मजबूती के कारण बीते वर्ष अमेरिका साइबर हमलों का पहला निशाना बना। इस दौरान इस पर 140 हमले किए गए। 95…
सेना को तकनीकी रूप से उन्नत बल में बदलने के उद्देश्य से सरकार द्वारा 2025 को रक्षा सुधारों का वर्ष घोषित करने के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि डीआरडीओ निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल बढ़ाने को लेकर कही ये बात राजनाथ ने डीआरडीओ मुख्यालय का दौरा किया और इसके 67वें स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ विज्ञानियों और विभिन्न अधिकारियों के साथ बातचीत की। सरकार ने बुधवार को 2025 को रक्षा सुधारों का वर्ष घोषित किया था और कहा था कि इसका…
भोपाल। पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मोहन कैबिनेट के फैसले के बाद जल संसाधन विभाग ने पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। 4 लाख हेक्टेयर की सिंचाई के लिए 28 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट को विभाग से हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टेंडर भी जारी होंगे। इसके अलावा एमपीकेसी परियोजना से शिवपुरी में पावा एवं सोनपुर वाले टेंडर को भी निरस्त किया गया है। मेजर माइनर बजट से भी योजना को फंड के लिए मर्ज किया गया है।…
अहमदाबाद । अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि हमारी असली चुनौती अपनी पूंजी को प्रभावी ढंग से तैनात करने की है और हमें उन दो टी को प्राथमिकता देनी चाहिए जो आज की दुनिया में सबसे बड़े डिफ्रेंशिएटर को तौर पर काम रहे हैं, वे हैं टेक्नोलॉजी और टैलेंट। अपने नववर्ष संदेश में अदाणी ने कहा कि हमारा ध्यान अपने लोगों की असीम क्षमता को अनलॉक करने पर है। अदाणी ने कहा, सबसे पहले मैं टेक्नोलॉजी के बारे में बात करूंगा। आज के तेजी से विकसित हो रहे परिदृश्य में हर कंपनी को एक तकनीकी कंपनी के…
रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक फिल्मी कहानी जैसी घटना को सच्चाई में बदलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रहे थे। यह घटना आरंग थाना क्षेत्र में घटी, जहां आरोपियों ने रेत से लदी हाईवा को रोककर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वाहन के कागजात की मांग की। जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी रमेश साहू और उनका साथी रविशंकर रजक 29 दिसंबर को मोहकम रेत घाट से रेत लेकर लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे, चरण ढाबा समोदा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सायरन और बत्ती लगी थी, जिसमें तीन…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर आज फिर से भारत का अभिन्न अंग बनकर विकास की राह में अग्रसर है। उन्होंने कहा, कि वहां लोकतंत्र पुनः स्थापित हुआ है, और हमें विश्वास है कि जो कुछ हमने गंवाया था, वह जल्द ही वापस प्राप्त कर लेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप के नाम पर हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कश्मीरी, डोगरी, बालटी और झंस्कारी जैसी भाषाओं को शासन की स्वीकृति दी गई है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…