Author: News Desk

झगराखांड/एमसीबी नव वर्ष के उपलक्ष में झगराखांड वार्ड क्रमांक 07 काली बाड़ी में श्री राम अखण्ड कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड के समस्त परिवार जानो ने मिलकर कीर्तन का भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री काली बड़ी सत्यम संघ के युवा प्रतिनिधियों का मुख्य रूप से सहयोग मे दीपक तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, विवेक यादव, धीरज चतुर्वेदी, संजीव पांडे, अभिषेक पांडे, अक्षय मुखर्जी आदि शामिल थे।

Read More

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी योग, प्राणायाम के साथ पारस्परिक सहयोग, पर्यावरण जागरूकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति आदर भाव जगाने के लिए समर्पित -“पतंजलि योग समिति”द्वारा नए वर्ष की पहले प्रभात बेला में स्वास्थ्य कल्याण ,शिक्षा एवं सेवाओं के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हेल्थ वेलनेस इवोल्यूशन की सुप्रसिद्ध चिकित्सक किरण वर्मा की उपस्थिति में किया गया। पतंजलि योग समिति की ओर से वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्र अधिकारी आर डी दीवान, एवं ईरा कर के द्वारा वेलनेस कोच एवं मिशन स्वास्थ्य परिवार की चिकित्सक किरण वर्मा का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। स्वास्थ्य कल्याण…

Read More

भोपाल: आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री मनोज श्रीवास्वत ने 1 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। श्री श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के चुनाव में किये जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयोग के उप सचिव श्री मनोज मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

बिलासपुर: धान खरीदी केन्द्रों पर निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौलने की शिकायत पर कलेक्टर अवनीश शरण ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में उप पंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने की चेतावनी दी गई है। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी अनुपस्थित 30 दिसंबर को तहसीलदार ने सेवा सहकारी समिति सोन पचपेड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समिति में रखे 163 बोरी धान की तौल के दौरान प्रति बोरी औसत वजन…

Read More

नई दिल्ली। साल 2024 अलविदा हो गया और नए साल 2025 की शुरुआत हो गई।कश्मीर से लेकर कन्याकुमार तक 2024 की विदाई और 2025 के स्‍वागत में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं सुबह होते ही लोग मंदिरों की ओर उमड़ने लगे। उज्जैन के महाकाल में आज तड़के नए साल की पहली सुबह विशेष आरती की गई। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार नजर आ रही है। नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के…

Read More

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रतियोगिता में रायपुर से सौम्या दुबे हुई चयनित रायपुर 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11एवं 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं से संवाद करेंगे। युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन किया गया है। यह चयन तीन स्तरों पर सम्पन्न हुआ और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित इन युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव की 'एंपावरिंग यूथ…

Read More

बलौदाबाजार: शहर के लिए 2024 जहां कई मायनों में खास रहा, वहीं बुधवार से शुरू हो रहे 2025 को लेकर भी उम्मीदें हैं। जिले में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनका जिले के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बलौदा बाजार के लोगों को भी वर्ष 2025 में कई प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीदें हैं। रायपुर बलौदाबाजार-फोरलेन बनाने की घोषणा रायपुर और बलौदाबाजार के बीच रायगढ़, जांजगीर-चांपा, ओडिशा जाने वाले भारी वाहन भी चलते हैं। इसके चलते आम जनता के लिए इस सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सरकार ने रायपुर बलौदाबाजार-फोरलेन बनाने की घोषणा की…

Read More

भोपाल: 1 जनवरी से भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली कई ट्रेनों के ठहराव के समय में वृद्धि की गई है। रेलवे के अनुसार, गुना और बीना रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 6 ट्रेनों का ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित आठ अन्य ट्रेनों का ठहराव भी अब 5 मिनट के बजाय 10 मिनट होगा। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही, उधना-प्रयागराज कुंभ मेला ट्रेन को भोपाल से चलाने का निर्णय लिया गया है, जो संत हिरदाराम नगर, विदिशा और बीना…

Read More

रायपुर। नये साल पर छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए आईटी आधारित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को लागू कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार ने इस डिजिटल सुधार की तारीफ करते हुए प्रदेश को 250 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के रूप में दी है। छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन के लिए "जस्ट इन टाइम" (जेआईटी) मॉडल और एसएनए स्पर्श प्रणाली को अपनाया है। यह प्रणाली वित्तीय प्रवाह को कुशल बनाते हुए निधियों के वितरण, ट्रैकिंग और भुगतान को आसान…

Read More

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई युवक के हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपचारी बालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में युवती रोशनी को आरोपी बनाया। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि कसारीडीह पुलिस लाइन निवासी चेतन साहू नाम के युवक का प्रेम प्रसंग घर के पास रहने वाली युवती के साथ चलता था। युवक और युवती दोनों की मां पुलिस विभाग में पदस्थ है। घटना के कुछ दिन पूर्व युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया। युवती भी उसके साथ सरगुजा चली गई, जहां सरगुजा निवासी युवक कुलेश्वर…

Read More