रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 353 नए पद मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर…
Author: News Desk
भोपाल । प्रदेश में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पिछले 8 साल से प्रमोशन नहीं मिला है। राज्य सरकार मामला न्यायालय में लंबित होने से पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से फिलहाल बच रही है। इस बीच मप्र हाईकोर्ट ने मंत्रालय की एक कर्मचारी की याचिका पर निर्णय दिया है कि पदोन्नति को लेकर न्यायालय की ओर से कोई रोक नहीं है। न्यायालय ने राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि याचिकाकर्ता यदि पदोन्नति की सभी पात्रता पूरी करता है तो उसे 2 महीने के भीतर प्रमोट किया जाए। मप्र हाईकोर्ट ने कहा पदोन्नति पर रोक नहीं मंत्रालय के…
रायपुर : केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बगीचा ब्लॉक के ग्राम झिक्की की रहने वाली रूणा गुप्ता इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। बिहान योजना और मुद्रा लोन का लाभ उठाते हुए, उन्होंने डेयरी व्यवसाय शुरू किया और आज वह लखपति दीदी बनकर गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली रूणा का सपना था कि वह अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार का सहारा बनें। अपने इस सपने को साकार करने के लिए…
रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को अंग्रेजी कैलेण्डर नववर्ष 2025 की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। उद्योग मंत्री देवांगन ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार कृत…
रायपुर 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में हुए तीरंदाज़ी के मुकाबलों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज़ों का जलवा रहा। कर्नाटक की बालिका तीरंदाजों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने ट्रॉफी और मेडलों के साथ अपनी खेल भावना और व्यवहार से आयोजकों सहित साथी खिलाड़ियों का दिल भी जीत लिया। पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज़ों ने कुल बारह में से चार पदक जीते हालांकि पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज किसी भी वर्ग में स्वर्ण पदक नहीं पा सके परंतु जूनियर बालक और सब जूनियर बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रांज मेडल…
रायपुर, 31 दिसम्बर 2024 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन राजधानी रायपुर में चल रहीं 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान फुटबॉल के फाइनल मैच में संथाल परगना ने केरल को पेनाल्टी शूट में एक के मुकाबले चार गोलों से हराकर चैंपियन की ट्रॉफी जीती। केरल की टीम उपविजेता रहीं वहीं झारखण्ड की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी की प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के बालक तीरंदाज और कर्नाटक की बालिकाएं छायी रहीं। इस पूरी…
भोपाल। मप्र सरकार जल्द ही ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर अपनी नीति को अंतिम रूप देने जा रही है। जनवरी के पहले हफ्ते में ड्रोन पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेकर जनवरी के अंत तक ड्रोन पॉलिसी को आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा। राज्य सरकार ने हाल ही में ड्रोन एक्सपट्र्स से बातचीत की थी, जिसमें उनसे ड्राफ्ट पर विचार-विमर्श कर सुझाव मांगे गए थे। इस नीति के तहत ड्रोन की शिक्षा और प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को 8000-10000 रुपए तक की स्टाइपेंड राशि दी जाएगी। इसके अलावा, ड्रोन लैब बनाने वालों…
भोपाल : वर्ष 2024 प्रदेश में गौ-संरक्षण और संवर्धन के नाम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में इस भारतीय वर्ष (चैत्र माह से फाल्गुन माह तक) को गौ-संरक्षण और संवर्धन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने इस वर्ष पशुपालकों के लिए कई नई योजनाएं लाकर उन्हें आमदनी के नए अवसर भी प्रदान किए। पशुपालकों एवं गौ-संवर्धन के विकास व संरक्षण के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 590 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इस वर्ष मुख्यमंत्री सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के लिए बजट में 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। भोपाल के…
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश विकास के लिए ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) के सशक्तिकरण को आधार बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आने वाले वर्ष-2025 में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को आकार देने के संकल्प के साथ चारों मुख्य स्तंभों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण मिशन, युवा शक्ति मिशन, किसान कल्याण मिशन और महिला सशक्तिकरण मिशन को पूरा करने के लिए अलग-अलग ब्ल्यू-प्रिंट तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन सशक्तिकरण मिशनों का जनवरी माह से शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री का दृढ़ विश्वास है कि इन चारों स्तंभों को सशक्त…
कोरबा: केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जन औषधि केंद्रों से लोग जागरूक हुए हैं। अब वे सस्ती दरों पर मिलने वाली जेनेरिक दवाओं का उपयोग करने लगे हैं। पिछले पांच सालों में इनकी खपत चार गुना बढ़ गई है। वर्तमान में कोरबा जिले में 12 केंद्र संचालित हैं। वर्ष 2019 में इन संस्थानों में छह करोड़ की दवाएं बिकी थीं। वहीं वर्ष 2024 में यह बढ़कर 24 करोड़ रुपए हो गई है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र द्वारा बेची जा रही सस्ती दवाओं के प्रति लोगों की विश्वसनीयता बढ़ने लगी है। जिले के शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में तीन दुकानें…