भोपाल :मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में 26 से 31 दिसंबर 2024 तक आयोजित ऑल इंडिया ओपन कैनो स्लालम चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 6 में से 5 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने 4 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 5 पदक जीते: स्वर्ण पद हासिल करने वालों में शिखा चौहान – K-1 वूमेन स्लालम, राहुल केवट – कायक स्लालम, अमित विश्वकर्मा – कायक क्रॉस (पुरुष), विशाल केवट – कैनो स्लालम और रजत पदक पल्लवी जगताप ने C-1 वूमेन स्लालम में हासिल किया। चैंपियनशिप में कुल 6 पदकों के लिए मुकाबला हुआ, जिनमें से…
Author: News Desk
भोपाल : एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के विदिशा जिले में स्थित 132 के.व्ही. सबस्टेशन शमशाबाद के चालू पावर ट्रांसफामर्स से तांबे की अर्थिंग पट्टी (कॉपर स्ट्रिप) को निकालने के प्रयास को सबस्टेशन के आउटसोर्स ऑपरेटर धीरेन्द्र राठौर, निरंजन विश्वकर्मा एवं सुरक्षा सैनिक दीपक पॉल ने अपनी हिम्मत, सूझबूझ और कर्तव्य निष्ठा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुये असफल कर दिया। जिससे रबी के इस सीजन में शमशाबाद, बैरसिया, सिरोंद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लंबे समय तक प्रभावित होने की आंशका को टाला जा सका। यह भूमिका है कॉपर स्ट्रिप की लगभग 4-5 करोड़ रूपये कीमत के पावर…
भोपाल । प्रदेश में लगातार कई योजनाओं को बंद किया जा चुका है तो, कई योजनाओं को बंद किया जा रहा है। नए वित्त वर्ष के तैयार होने वाले बजट में ऐसी दस योजनाओं का अब उल्लेख नहीं होगा। इसकी वजह है वित्त विभाग ने ऐसी दस योजनाओं को चिहिन्त किया है, जो अब पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुकी हैं। ये योजनाएं सरकार के लिए सफेद हाथी बन गई हैं। वित्त विभाग को इन योजनाओं के बारे में नए बजट के लिए की जा रही कवायद के दौरान इसका पता चला है। दरअसल, नए बजट को जीरो बेस्ड बजटिंग…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर से अंबिकापुर के लिए फ्लाइट संचालित करने वाली कंपनी फ्लाई बिग एयरलाइंस ने सप्ताह में तीन दिन यानी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार की फ्लाइट को दोगुना कर सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में 6 दिन यह सेवा शुरू कर दी है। हवाई सेवा अब सप्ताह में 6 दिन सोमवार को इस संबंध में पहली फ्लाइट बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरी, लेकिन फ्लाइट के नए शेड्यूल का प्रचार-प्रसार नहीं होने से अंबिकापुर से बिलासपुर और बिलासपुर से अंबिकापुर की फ्लाइट पूरी तरह खाली आई और गई। अब रायपुर से अंबिकापुर की फ्लाइट सुबह 9 बजे खुलेगी…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत विभिन्न धर्मों, समाजों, भाषाओं और संस्कृतियों का देश है। सब मिलकर यहां सद्भावपूर्वक रहते हैं। सांस्कृतिक वैविध्य ही हमारी संस्कृति की पहचान है। हमारी आस्था और जीवन मूल्य हमें विकास की ओर ले जाते हैं। योग, तप, साधना और साहचर्य से जीवन का समग्र विकास की शिक्षा सिर्फ भारतीय संस्कृति ही सिखाती है। समाज में जनजागृति लाने में महर्षियों की बड़ी अहम भूमिका रही है। महर्षि बालीनाथ जी बैरवा उन्हीं में से एक थे। वे परम संत थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन में महर्षि बालीनाथ जी बैरवा…
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 2024 में अब तक 237 नक्सली ढेर किए जा चुके है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस वर्ष मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद जवानों का हौंसला बढ़ा हुआ है। बस्तर में नक्सलियों के लिए कोई रास्ता नहीं बच गया है। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें क्योंकि आने वाले दिनों में अभियान और भी तेज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बस्तर में अब तक 237 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है जिनमें से 217 के शव पुलिस को मिले…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभा कक्ष में आगामी विक्रमोत्सव-2025 और विक्रम व्यापार मेले के आयोजन की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में विक्रम व्यापार मेले का आयोजन एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सम्राट विक्रमादित्य न्याय, दानशीलता, सुशासन, वीरता की अद्वितीय मिसाल है। वे एक महान शासक थे। उन्होंने न केवल विदेशी आक्रमणकारियों को पराजित कर देश से बाहर किया बल्कि सुशासन के सभी क्षेत्रों में उनका विशेष स्थान रहा है। सम्राट विक्रमादित्य के साहस, पराक्रम और पुरूषार्थ, उनकी…
रायपुर सिलतरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तूफान गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे पार्क कर दिया था। गाड़ी से उतरे यात्री सड़क किनारे बैठे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने आकर उन्हें कुचल दिया। गाड़ी में 13 लोग सवार थे, 2 की मौत हादसे में 14 वर्षीय मोनिका और 12 वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई…
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्रचलित राशन कार्डों में से 10 हजार 59 राशन कार्डों का नवीनीकरण लंबित है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण अब 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। यदि तब तक राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं हुआ तो राशन नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण परेशान: राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी संख्या में बीपीएल कार्डों को देखते हुए केवाईसी शुरू की गई, ताकि ई-केवाईसी के माध्यम से अपात्र राशन कार्डधारियों के नाम हटाए जा सकें और पात्र कार्डधारियों को खाद्यान्न योजना का लाभ दिया जा सके। जिले में 2 लाख 90…
पटना। बिहार में विपक्षी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां जो खबरें आ रहीं है उसके आधार पर चर्चा होने लगी है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में तेजस्वी यादव की राह में कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो जाएंगी।एनडीए में तो केवल बयानबाजी तक ही बात सीमित रही है, जबकि विपक्षी दलों के बीच विवाद बहुत गहरा गया है। विपक्षी गठबंधन की सबसे बड़ी चिंता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व को लेकर उत्पन्न हुई है। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, और इसके लिए…