इंदौर: अलिंद देशपांडे कार्यपालन यंत्री बड़वाह द्वारा उपभोक्ता वे णीराम ख़ाटरिया निवासी ढसगांव से 100केवीए रघु दादा वाला ट्रांसफार्मर ग्राम बमनगांव में शिफ्टिंग के एवज में “शुभ लाभ कर “&M स्कीम में एस्टीमेट बनाकर बिजली कंपनी का ट्रांसफार्मर लगा दिया और 6 पोल की नई 11केवी लाइन खड़ी की गई?पुराना ट्रांसफार्मर भी वही लगा है! पिछले पाँच सालों में जमकर हुवा है कंपनी में घोटाले का खेल! एस एल करवड़िया पिछले आठ सालों से प्रोजेक्ट संचालक है जिन्होंने आर आर डी एस ,आई पी डी एस स्कीम में करोड़ो के काम किये!आर डी एस एस प्रोजेक्ट में लगभग 500करोड़…
Author: News Desk
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से आज विशेष उपहार आया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्री गणों के लिए अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की। मुख्यमंत्री साय उपहार पाकर इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने इस नेम प्लेट को तत्काल मंत्रालय स्थित अपने चेंबर के टेबल पर लगवाया और सभी मंत्रियों से भी कहा कि सभी अपने चेंबर में इसे लगवाएं। इन बच्चों ने आज मुख्यमंत्री से मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस…
संदेशखली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी संदेशखली पहुंची। उनका यह दौरा चर्चा में रहा क्योंकि संदेशखाली हिंसा के एक साल बाद वह पहली बार यहां पहुंची थीं। सीएम ममता ने यहां रैली की। इस दौरान ममता ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ एक दिन उजागर हो ही जाता है। लोकसभा चुनाव से पहले सामूहिक दुष्कर्म को लेकर संदेशखाली में हिंसा हुई थी। सीएम ममता ने लक्ष्मी भंडार योजना का जिक्र किया, जिसके बारे में कई लोगों का मानना है कि यह तृणमूल के लिए चुनावों में गेम चेंजर साबित हुई। उन्होंने कहा कि आपको विधवा पेंशन…
रायपुर: सिलातरा इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तूफान वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। वाहन से उतरे यात्री सड़क किनारे बैठे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और उन्हें कुचल दिया। वाहन में 13 लोग सवार थे, 2 की मौत हादसे में 14 वर्षीय मोनिका और 12 वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई…
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रतापचंद्र सारंगी ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उनके व्यवहार को लोकसभा में विपक्षी नेता के पद के लिए उपयुक्त होने के बजाय बाउंसर बताया है। संसद में हाथापाई के बाद घायल सारंगी ने कहा कि वह अब तुलनात्मक रूप से बेहतर हैं और उन्हें 28 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें 19 दिसंबर की संसद में हुई धक्का-मुक्की की घटना को याद करते हुए सारंगी ने कहा कि यह तब हुआ जब हम सभी बीजेपी सांसद एक प्रवेश द्वार के पास खड़े थे, शांतिपूर्वक तख्तियां लिए…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का एक और गंभीर मामला सामने आया है. मामले में ग्राम पंचायत घोडारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है. सचिव गलत जानकारी देकर अपनी पत्नी के नाम से योजना का लाभ उठा रहा था. सचिव रमाकांत और उनकी पत्नी नीलम गोस्वामी दोनों ही सरकारी नौकरी में होने के बावजूद गलत तरीके से 420 और धोखाधड़ी कर महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये ले रहे थे. मामले में सचिव, शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ भी एफआईआर हो सकती है. यह पूरा मामला महासमुंद…
भोपाल। बीपी सिंह के स्थान पर नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की आज नियुक्ति हुई। पूर्व मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी थे कतार में। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह आज रिटायर हो रहे हैं। बता दें कि बीपी सिंह का सेवाकाल 6 महीने का अतिरिकत बढ़ाया गया था। जानकारी के मुताबिक कुछ अव्यवस्थाओ की अनुपस्थिती के चलते उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। बीपी सिंह की जगह सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव को नियुक्त करने की घोषणा की गई है। मोहन यादव ने सेवानिवृत अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम को मंजूरी दी। बीपी सिंह के स्थान पर मनोज श्रीवास्तव बने नए राज्य निर्वाचन आयुक्त।
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने पुजारियों और ग्रंथियों से वादा किया है जिसके लिए उसे कई सालों से घेरा जा रहा था। दिल्ली की आप सरकार ने कहा है कि यदि विधानसभा चुनाव में जीत मिली तो दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को भी 18 हजार रुपए मासिक सम्मान राशि दी जाएगी। अब तक दिल्ली सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही बीजेपी ने केजरीवाल के वादे पर जोरदार प्रहार किया है। बीजेपी ने इसे झूठा वादा बताते हुए मांग की है कि पहले पुजारियों और ग्रंथियों को एरियर दिया जाए। केंद्रीय…
मेघनगर। वर्ष 2024 के आखिर दिन में थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल जाकर प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई , ऊर्जा विभाग से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया, ताकि वर्ष 2025 के पहले माह में ही ग्रामीणों के घरों तक बिजली पहुंच सके व उनके घर रोशनी से जगमगा सके। विधायक भूरिया ने प्रमुख सचिव मंडलोई से कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण सडक़ों से साइड में फीडर सेप्रेशन का कार्य किया जा रहा है, एवं कार्य की गति इतनी धमी है कि तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद भी ग्रामीणों को शासन की योजना का…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर बढ़ने लगी है. बारिश और ठंडी हवाओं से 2 डिग्री तक पारा गिरा है. शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी विभोक्ष का असर कम होने से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है. रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा. माना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, बिलासपुर में 28.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 25.6 डिग्री, अम्बिकापुर में…